Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    UP Board Time-Table: 51 लाख परीक्षर्थियों वाली यूपी बोर्ड परीक्षा सुबह 8 बजे से, पढ़ें जरूरी निर्देश

    UP Board Time-Table 2022 उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद द्वारा हाई स्कूल और इंटर की बोर्ड परीक्षा का आयोजन आज से निर्धारित तारीखों पर सुबह और शाम की दो पालियों में किया जाएगा। पहली पाली सुबह 8 बजे और दूसरी दोपहर 2 बजे शुरू होगी।

    By Rishi SonwalEdited By: Updated: Thu, 24 Mar 2022 07:01 AM (IST)
    Hero Image
    यूपी बोर्ड परीक्षा 2022 के लिए परिषद ने जरूरी निर्देश जारी किए हैं।

    नई दिल्ली, एजुकेशन डेस्क। UP Board Time-Table 2022: देश की सबसे बड़ी परीक्षाओं में से एक और इस बार 51 लाख से अधिक परीक्षार्थियों वाली यूपी बोर्ड परीक्षा आज, 24 मार्च 2022 से शुरू होने जा रही है। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (यूपीएमएसपी) द्वारा सत्र 2021-22 के लिए हाई स्कूल और इंटरमीडिएट कक्षाओं की परीक्षाओं के आयोजन की विषयवार परीक्षा तारीखों की घोषणा 8 मार्च 2022 को ही की जा चुकी है। यूपी बोर्ड टाइमटेबल 2022 के अनुसार दोनो ही कक्षाओं की परीक्षाएं निर्धारित तारीखों पर सुबह और शाम की पालियों में आयोजित की जाएंगे। जहां हाई स्कूल परीक्षा सुबह 8 बजे से शुरू होगी और पहला पेपर हिंदी और प्रारंभिक हिंदी का होगा, वहीं इंटरमीडिएट कक्षा के लिए सुबह की पाली में सैन्य विज्ञान और दोपहर 2 बजे से शुरू होने वाली पाली में हिंदी/सामान्य हिंदी के पेपर होंगे।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    यह भी पढ़ें - UP Board Date Sheet 2022: यूपी बोर्ड 10वीं, 12वीं की परीक्षाओं के लिए आधिकारिक डेटशीट PDF जारी, इस लिंक से करें डाउनलोड

    यूपी बोर्ड परीक्षा के लिए जरूरी निर्देश

    • परीक्षा की अवधि 3 घंटे और 15 मिनट निर्धारित है, जिसमें से पहले 15 मिनट प्रश्न-पत्र को पढ़ने के लिए दिए जाएंगे।
    • दिव्यांग और दृष्टिबाधित परीक्षार्थियों के लिए अतिरिक्त 20 मिनट दिया जाएगा।
    • परीक्षार्थी यूपी बोर्ड द्वारा जारी प्रवेश पत्र पर दिए गए निर्देशों और क्वेश्चन पेपर बुकलेट पर दिए निर्देशो को ध्यान से पढ़ लें।
    • परीक्षा के लिए निकलते समय एडमिट कार्ड के साथ-साथ सभी सामग्रियों, मास्क, सैनिटाइजर, आदि ले जाएं।
    • परीक्षा केंद्र और कक्ष में सामाजिक दूरी का पालन सुनिश्चित करें।
    • परीक्षा केंद्र पर निर्धारित समय से एक घंटा पहले पहुचें, यानि पहली पाली के पेपर के लिए केंद्र पर सुबह 7 बजे और दूसरे पाली के लिए दोपहर 1 बजे एग्जाम सेंटर पहुंच जाएं।

    यह भी पढ़ें - UP Board 10th, 12th Exam: यूपी बोर्ड परीक्षाएं 24 मार्च से, अंतिम क्षणों की तैयारी मंत रखे इन बातों का ध्यान