Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    UP Board 10th Topper List 2022: ये हैं यूपी बोर्ड हाई स्कूल के टॉपर्स, जानें टॉप 10 लिस्ट में स्थान और उनके अंक

    By Rishi SonwalEdited By:
    Updated: Sun, 19 Jun 2022 06:32 AM (IST)

    UP Board 10th Topper List 2022 उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद ने हाई स्कूल परीक्षा परिणामों की घोषणा आज 17 जून को कर दी गई है। 10वीं के नतीजे दोपहर 2 बजे घोषित किए गए। इसके साथ ही टॉपर्स लिस्ट जारी की गई।

    Hero Image
    UP Board 10th Topper List 2022: कानपुर के प्रिंस पटेल ने किया टॉप, देखें लिस्ट।

    नई दिल्ली, एजुकेशन डेस्क। UP Board 10th Topper List 2022: उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) की शैक्षणिक वर्ष 2021-22 की इस वर्ष आयोजित हाई स्कूल (कक्षा 10) की बोर्ड परीक्षाओं के परिणामों की घोषणा आज, 18 जून 2022 को कर दी गई है। परिषद द्वारा नतीजों की घोषणा के लिए आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में जारी आकड़ों के अनुसार इस बार की परीक्षाओं में 88.18 फीसदी छात्र-छात्राएं सफल घोषित किए गए हैं। इस बार की परीक्षाओं में छात्राओं ने बाजी मारी है, जहां 91.69 फीसदी छात्राएं और 85.25 फीसदी छात्र उत्तीर्ण घोषित किए गए हैं। वहीं, बात करें जिलों की तो इस बार हाई स्कूल की परीक्षाओं में गौतम बुद्ध नगर यानि नोएडा जिले से छात्र-छात्राओं का उत्तीर्ण प्रतिशत सभी जिलों में सबसे अधिक है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    UP Board 10th Topper List 2022: ये हैं यूपी बोर्ड हाई स्कूल के टॉपर्स

    वहीं, बात करें यूपी बोर्ड 10वीं टॉपर्स लिस्ट 2022 की तो कानपुर के प्रिंस पटेल ने राज्य में पहला स्थान प्राप्त किया है। प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार यूपी बोर्ड हाई स्कूल टॉपर्स लिस्ट 2022 निम्नलिखित है-

    1. पहला स्थान - प्रिंस पटेल - 586 (97.67%)
    2. दूसरा स्थान- संस्कृति ठाकुर- 585 (97.50%)
    3. दूसरा स्थान- किरण कुशवाहा- 585 (97.50%)
    4. तीसरा स्थान- अनिकेत शर्मा- 584 अंक यानि 97.33%
    5. चौथा स्थान - पलक अवस्थी- 583 अंक यानि 97.17%
    6. चौथा स्थान- आस्था सिंह- 583 अंक यानि 97.17%
    7. पांचवा स्थान- एकता वर्मा- 582 अंक यानि 97.00%
    8. पांचवा स्थान- अथर्व श्रीवास्तव- 582 अंक यानि 97.00%
    9. पांचवा स्थान- नेंसी वर्मा- 582 अंक यानि 97.00%
    10. पांचवा स्थान- प्रांशी द्विवेदी- 582 अंक यानि 97.00%
    11. छठां स्थान- शीतल वर्मा- 581 अंक यानि 96.83%
    12. सातवां स्थान- इशिता वर्मा- 579 अंक यानि 96.50%
    13. सातवां स्थान- कशिश यादव- 579 अंक यानि 96.50%
    14. सातवां स्थान- हर्षिता वर्मा- 579 अंक यानि 96.50%
    15. आंठवां स्थान- अजय प्रताप सिंह- 578 अंक यानि 96.33%
    16. आंठवां स्थान- राज यादव- - 578 अंक यानि 96.33%
    17. आंठवां स्थान- ओमशी सिंह- 578 अंक यानि 96.33%
    18. आंठवां स्थान- अंजलि चौहान- 578 अंक यानि 96.33%
    19. आंठवां स्थान- आशुतोष कुमार- 578 अंक यानि 96.33%
    20. नौवां स्थान- शिवा- 577 अंक यानि 96.17%
    21. नौवां स्थान- अनुप्रिया जैन- 577 अंक यानि 96.17%
    22. नौवां स्थान- रोशनी निशाद - 577 अंक यानि 96.17%
    23. दसवां स्थान- अभय पटेल - 576 अंक यानि 96.00%
    24. दसवां स्थान- हर्षिता सिंह - 576 अंक यानि 96.00%
    25. दसवां स्थान- आस्था तिवारी - 576 अंक यानि 96.00%
    26. दसवां स्थान- निष्ठा यादव - 576 अंक यानि 96.00%
    27. दसवां स्थान- अंशु यादव - 576 अंक यानि 96.00%

    इस लिंक से देखें अपना परिणाम

    यूपी बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2022 को परीक्षार्थी आधिकारिक वेबसाइट, results.upmsp.edu.in और upresults.nic.in पर देख सकते हैं। इसके अतिरिक्त छात्र अपना परिणाम जागरणजोश डॉट कॉम (JagranJosh.com) पर भी चेक कर सकते हैं।