Back Image

Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck

    UP BEd JEE Result 2023: इस लिंक से देखें यूपी बीएड रिजल्ट, शालिनी ने किया टॉप, देखें Toppers List

    By Rishi SonwalEdited By: Rishi Sonwal
    Updated: Sat, 01 Jul 2023 08:02 AM (IST)

    UP BEd JEE Result 2023 Delcared बुंदेलखण्ड विश्वविद्यालय झांसी ने राज्य के सरकारी और निजी बीएड कॉलेजों में संचालित होने वाले दो वर्षीय शिक्षा स्नातक पाठ्यक्रम में दाखिला के लिए 15 जून 2023 को आयोजित संयुक्त प्रवेश परीक्षा 2023 का परिणाम 30 जून को घोषित कर दिया गया। बीयू ने यूपी बीएड जेईई स्कोर कार्ड 2023 डाउनलोड लिंक एक्टिव कर दिया।

    Hero Image
    UP BEd JEE Result 2023: लिंक को आधिकारिक वेबसाइट, bujhansi.ac.in पर एक्टिव कर दिया गया है।

    UP BEd JEE Result 2023 Admit Card Direct Link: उत्तर प्रदेश बीएड प्रवेश परीक्षा 2023 में वाराणसी की शालिनी पटेल ने टॉप किया है। शालिनी को 370.667 अंक प्राप्त हुए हैं। वहीं, कानपुर सिटी के राहुल कुमार 360 अंकों के साथ दूसरे स्थान पर और प्रयागराज के मातेश्वरी प्रसाद 355 अंकों के साथ तीसरे स्थान पर रहे। इस बार की बीएड जेईई का आयोजन किए बुंदेलखण्ड विश्वविद्यालय द्वारा साझा की गई जानकारी के अनुसार इस बार की प्रवेश परीक्षा के लिए 4.75 लाख उम्मीदवारों ने पंजीकरण किया था, लेकिन परीक्षा में 4.23 लाख उम्मीदवार ही सम्मिलित हुए थे। यूपी बीएड प्रवेश परीक्षा 2023 में टॉप 10 में रखने वाले उम्मीदवार निम्नलिखित हैं:-

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    UP BEd Toppers List 2023: ये हैं उत्तर प्रदेश बीएड प्रवेश परीक्षा के टॉपर्स

    रैंक नाम अंक
    1 शालिनी पटेल 370.667
    2 राहुल कुमार 360
    3 मातेश्वरी प्रसाद 355
    4 ज्योति सिंह 352.667
    5 कु. शारदा 350.667
    6 ज्ञानेंद्र कुमार सिंह 350
    7 अनामिका यादव 347.333
    8 धीरज पाल 246.667
    9 अमित कुमार यादव 344
    10 सचिन कुमार 342.667

    UP BEd JEE Result 2023: 4.23 लाख उम्मीदवारों के परिणाम घोषित

    बुंदेलखण्ड विश्वविद्यालय झांसी ने राज्य के सरकारी और निजी बीएड कॉलेजों में संचालित होने वाले दो वर्षीय शिक्षा स्नातक पाठ्यक्रम में दाखिला के लिए 15 जून 2023 को आयोजित संयुक्त प्रवेश परीक्षा (BEd JEE) 2023 का परिणाम आज घोषित कर दिए गए हैं। बुंदेलखण्ड यूनिवर्सिटी ने यूपी बीएड जेईई रिजल्ट 2023 को शुक्रवार, 30 जून 2023 को दोपहर 3 बजे से घोषित किया गया। इसके साथ ही, बीयू ने उत्तर प्रवेश बीएड एंट्रेंस रिजल्ट 2023 देखने के लिए लिंक को आधिकारिक वेबसाइट, bujhansi.ac.in पर एक्टिव कर दिया है।

    UP BEd JEE रिजल्ट 2023 डायरेक्ट लिंक

    UP BEd JEE Result 2023: इन स्टेप में डाउनलोड करें यूपी बीएड जेईई स्कोर कार्ड

    ऐसे में जो उम्मीदवार बुंदेलखण्ड विश्वविद्यालय 15 जून को आयोजित संयुक्त प्रवेश परीक्षा (BEd JEE) 2023 में सम्मिलित हुए थे, उन्हें अपना परिणाम देखने के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करने के बाद बीएड जेईई प्रवेश परीक्षा सेक्शन में जाना होगा, जहां पर यूपी बीएड जेईई स्कोर कार्ड 2023 डाउनलोड लिंक एक्टिव किया गया है। उम्मीदवारों को इस लिंक पर क्लिक करना होगा और फिर नये पेज पर अपनी यूजर आइडी और पासवर्ड के माध्यम से लॉग-इन करना होगा। इस प्रकार लॉग-इन के बाद उम्मीदवार अपना परिणाम और स्कोर कार्ड स्क्रीन पर देख सकेंगे। इसका प्रिंट लेने के बाद उम्मीदवारों को स्कोर कार्ड की सॉफ्ट कॉपी भी सेव कर लेनी चाहिए।

    यह भी पढ़ें - UP BEd JEE 2023: यूपी बीएड प्रवेश परीक्षा के Shift 1 में पूछे गए ये Questions, पहला पेपर रहा मीडियम डिफिकल्ट

    जिन उम्मीदवारों को यूपी बीएड जेईई रिजल्ट 2023 में सफल होते हैं, उन्हें दाखिले के लिए बीयू द्वारा आयोजित की जाने वाली काउंसलिंग की प्रक्रिया में भाग लेना होगा। हालांकि, यदि उम्मीदवारों को यूपी बीएड जेईई स्कोर कार्ड 2023 डाउनलोड करने में परेशानी होती है तो वे बीयू द्वारा जारी की गई हेल्पलाइन 0510-2441145 पर कॉल करके या आधिकारिक ईमेल आइडी bedhelpline@bujhansi.ac.in पर मेल करके सहायता प्राप्त कर सकते हैं।