Back Image

Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck

    UP BEd JEE 2023 Answer Key: रिलीज हुई यूपी बीएड प्रवेश परीक्षा की आंसर-की, 15 जून को हुई थी परीक्षा

    By Nandini DubeyEdited By: Nandini Dubey
    Updated: Wed, 05 Jul 2023 05:05 PM (IST)

    UP BEd JEE 2023 Answer Key बुंदेलखंड यूनिवर्सिटी की ओर से बीएड प्रवेश परीक्षा का आयोजन 15 जून 2023 को किया गया था। परीक्षा में दो पेपर्स शामिल थे। यूपी बीएड जेईई पेपर 1 में 100 प्रश्न थे और पेपर 2 में 150 प्रश्न थे। परीक्षा की कुल अवधि तीन घंटे थी। वहीं अब आंसर-की रिलीज की गई है। अभ्यर्थी पोर्टल पर जाकर इसे डाउनलोड कर सकते हैं।

    Hero Image
    UP BEd JEE 2023 answer key: यूपी बीएड प्रवेश परीक्षा की आंसर-की रिलीज हो गई है।

    एजुकेशन डेस्क। UP BEd JEE 2023 answer key: यूपी बीएड प्रवेश परीक्षा की आंसर-की रिलीज हो गई है। बुंदेलखंड विश्वविद्यालय, झांसी ने पेपर 1 और पेपर 2 के लिए उत्तरकुंजी आधिकारिक वेबसाइट bujhansi.ac.in पर अपलोड की गई है। यह उत्तर कुंजी पीडीएफ मोड में जारी की गई है। इस परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे पोर्टल पर जाकर अनंतिम कुंजी डाउनलोड कर सकते हैं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    बुंदेलखंड यूनिवर्सिटी की ओर से बीएड प्रवेश परीक्षा का आयोजन 15 जून, 2023 को किया गया था। परीक्षा में दो पेपर्स शामिल थे। यूपी बीएड जेईई पेपर 1 में 100 प्रश्न थे और पेपर 2 में 150 प्रश्न थे। परीक्षा की कुल अवधि तीन घंटे थी। उम्मीद वारों की सहूलियत के लिए नीचे आसान स्टेप्स दिए गए हैं, जिनको फॉलो करके उत्तरकुंजी डाउनलोड की जा सकती है। इसके अलावा, अभ्यर्थी चाहें तो नीचे दिए गए डायरेक्ट लिंक पर क्लिक करके भी अपने उत्तर की जांच कर सकते हैं। 

      आधिकारिक वेबसाइट पर जाने के लिए इस डायरेक्ट लिंक पर करें क्लिक 

    इस डायरेक्ट लिंक पर क्लिक करके पेपर 1 आंसर-की करें डाउनलोड 

    इस डायरेक्ट लिंक पर क्लिक करके पेपर 2 आंसर-की करें डाउनलोड

    UP BEd JEE 2023 answer key: यूपी बीएड प्रवेश परीक्षा की आंसर-की डाउनलोड करने के लिए फॉलो करें ये सिंपल स्टेप्स 

    सबसे पहले उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट पर bujhansi.ac.in पर जाना होगा। इसके बाद, अब, उत्तर प्रदेश बीएड जेईई 2023 वेबसाइट पर जाएं। इसके बाद, यूपी बीएड जेईई उत्तर कुंजी 2023 लिंक पर क्लिक करें। अब पीडीएफ स्क्रीन पर दिखाई देगी। अब इसे डाउनलोड करें और अपने उत्तरों का मिलान करें। इसके बाद आप चाहें तो उसका प्रिंटआउट लेकर भी रख सकते हैं।

    बता दें कि इस एग्जाम में सफल होने वाले उम्मीदवार बीएड पाठ्यक्रमों में दाखिला सकते हैं। इसके , पहले उन्हें काउंसिलिंग प्रक्रिया में शामिल होना होगा। एग्जाम और रिजल्ट से जुड़ी ज्यादा जानकारी के लिए उम्मीदवार पोर्टल पर विजिट कर सकते हैं।