UP B.Ed 2022 Admit Card: इस दिन जारी होंगे यूपी बीएड एडमिट कार्ड, 6 जुलाई को होनी है परीक्षा
UP B.Ed Admit Card 2022 शैक्षणिक सत्र 2022-24 सत्र के लिए महात्मा ज्योतिबा फुले रोहिलखड विश्वविद्यालय (Mahatma Jyotiba Phule Rohilkhand University) यूपी बीएड जेईई का आयोजन कर रहा है। यह परीक्षा 6 जुलाई 2022 को आयोजित की जाएगी। एडमिट कार्ड आधिकारिक वेबसाइट mjpru.ac.in पर रिलीज होंगे।

नई दिल्ली, एजुकेशन डेस्क। UP BEd JEE 2022: यूपी बीएड संयुक्त प्रवेश परीक्षा के लिए जारी होने वाले एडमिट कार्ड के संबंध में महत्वपूर्ण सूचना है। महात्मा ज्योतिबा फुले रोहिलखड विश्वविद्यालय (Mahatma Jyotiba Phule Rohilkhand University) परीक्षा के लिए प्रवेश पत्र 25 जून को जारी कर दिए जाएंगे। Rohilkhand University एग्जाम के लिए एडमिट कार्ड का लिंक 25 जून को आधिकारिक वेबसाइट mjpru.ac.in पर एक्टिव कर देगा। इसके बाद से ही उम्मीदवार पोर्टल पर जरूरी डिटेल्स एंटर करने के बाद से ही प्रवेश पत्र को डाउनलोड कर पाएंगे।
शैक्षणिक सत्र 2022-24 सत्र के लिए महात्मा ज्योतिबा फुले रोहिलखड विश्वविद्यालय (Mahatma Jyotiba Phule Rohilkhand University) यूपी बीएड जेईई का आयोजन कर रहा है। परीक्षा 6 जुलाई, 2022 को आयोजित की जाएगी। वहीं विस्तृत कार्यक्रम आधिकारिक वेबसाइट mjpru.ac.in पर मौजूद है। बता दें कि 20 मई को आवेदन प्रक्रिया पूरी हो गई। इस बार रिकॉर्ड 667456 अभ्यार्थियों ने आवेदन किया ।
UP BEd JEE 2022: 6 लाख से ज्यादा आए आवेदन
यूपी बीएड परीक्षा के लिए मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, करीब 6 लाख से अधिक उम्मीदवारों ने आवेदन किया है, इनमें से 295095 पुरुष और 372360 महिला आवेदक हैं। एक ट्रांसजेंडर ने भी बीएड के लिए आवेदन किया है। वहीं परीक्षा का आयोजन 75 जिलों में किया जाएगा। इसके लिए, 1400 से अधिक को सेंटर बनाया है।
UP BEd JEE 2022: यूपी बीएड प्रवेश परीक्षा का पैटर्न
यूपी बीएड जेईई 2022 परीक्षा में दो पेपर शामिल हैं। दोनों पेपर वस्तुनिष्ठ प्रकार के होंगे। पेपर लिखने के लिए उम्मीदवारों को 3 घंटे का समय दिया जाएगा। वहीं पेपर 1 में सामान्य ज्ञान के 50 प्रश्न होंगे और अंग्रेजी / हिंदी भाषा के 50 प्रश्न होंगे, पेपर 1 का कुल वेटेज 200 अंक होगा। इसके अलावा, पेपर 2 में सामान्य योग्यता के 50 प्रश्न होंगे और विज्ञान, वाणिज्य और कला जैसे उम्मीदवार के अनुशासन से 50 प्रश्न होंगे।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।