Move to Jagran APP

UK Uttarakhand Board 10th, 12th Result 2022: उत्तराखण्ड बोर्ड हाई स्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षा परिणाम आज होंगे घोषित

UBSE Result 2022 UK Uttarakhand Board 10th 12th Result 2022 on ubse.uk.gov.in उत्तराखण्ड बोर्ड हाई स्कूल इंटरमीडिएट बोर्ड परीक्षाओं के परिणामों की घोषणा आज 6 जून 2022 को शाम 4 बजे की जाएगी। परिणाम लिंक आधिकारिक वेबसाइट ubse.uk.gov.in और रिजल्ट पोर्टल uaresults.nic.in के साथ जागरणजोश (JarganJosh.com) पर भी देख सकेंगे।

By Rishi SonwalEdited By: Published: Mon, 06 Jun 2022 09:41 AM (IST)Updated: Mon, 06 Jun 2022 09:54 AM (IST)
UK Uttarakhand Board 10th, 12th Result 2022: उत्तराखण्ड बोर्ड हाई स्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षा परिणाम आज होंगे घोषित
यूबीएसई रिजल्ट 2022 का इंतजार हाई स्कूल और इंटरमीडिएट के 2.42 लाख छात्र-छात्राओं को।

नई दिल्ली, एजुकेशन डेस्क। UBSE Result 2022: उत्तराखण्ड बोर्ड हाई स्कूल और इंटरमीडिएट बोर्ड परीक्षाओं के नतीजों का इंतजार कर रहे 2.42 लाख छात्र-छात्राओं के लिए महत्वपूर्ण अपडेट। उत्तराखण्ड विद्यालयी शिक्षा परिषद (UBSE), रामनगर (नैनीताल) की शैक्षिक वर्ष 2021 के लिए कक्षा 10 और कक्षा 12 के परीक्षा फॉर्म भरकर सम्मिलित हुए छात्र-छात्राओं के लिए 28 मार्च से 19 अप्रैल 2022 के बीच विभिन्न निर्धारित तारीखों पर आयोजित की गई वार्षिक परीक्षाओं के परीक्षाफल आज, 6 जून को घोषित किए जाएंगे। परिषद द्वारा रविवार, 5 जून 2022 को साझा की गई प्रेस-विज्ञप्ति के मुताबिक हाई स्कूल एवं इंटरमीडिएट परिषदीय परीक्षा 2022 का परीक्षाफल शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत द्वारा आज शाम 4 बजे किया जाएगा।

loksabha election banner

ऐसे देखें अपना परिणाम विषयवार प्राप्तांक

शिक्षा मंत्री द्वारा औपचारिक ऐलान किए जाने के बाद यूबीएसई 10वीं रिजल्ट 2022 और यूबीएसई 12वीं रिजल्ट 2022 को परीक्षा में सम्मिलित हुए छात्र-छात्राएं आधिकारिक वेबसाइट, ubse.uk.gov.in और रिजल्ट पोर्टल, uaresults.nic.in पर देख सकेंगे। छात्रों को इन वेबसाइट पर एक्टिव किए जाने वाले लिंक में से अपनी सम्बन्धित कक्षा के परिणाम के लिंक पर क्लिक करना होगा और फिर अपने विवरण (जैसे रोल नंबर, आदि) को भकर सबमिट करना होगा। इसके बाद परीक्षार्थी अपना परिणाम स्क्रीन पर देख सकेंगे, जिसका प्रिंट लेने के बाद इसकी सॉफ्ट कॉपी भी स्टूडेंट्स को सेव कर लेनी चाहिए।

यूबीएसई 10वीं, 12वीं रिजल्ट 2022 लिंक 1 – आधिकारिक वेबसाइट पर देखने के लिए

यूबीएसई 10वीं, 12वीं रिजल्ट 2022 लिंक 2 – आधिकारिक वेबसाइट पर देखने के लिए

जागरणजोश पर भी देख पाएंगे परिणाम

आधिकारिक वेबसाइट और रिजल्ट पोर्टल के साथ-साथ हाई स्कूल और इंटरमीडिएट के परीक्षार्थी अपना परिणाम जागरणजोश डॉट कॉम (JarganJosh.com) पर भी देख सकेंगे। दोनो ही कक्षाओं के लिए परिणामों की आधिकारिक तौर पर शिक्षा मंत्री द्वारा घोषणा किए जाने के बाद नतीजे देखने के लिए लिंक को जागरणजोश पर एक्टिव किया जाएगा, इनके लिए डायरेक्ट लिंक नीचे दिए गए हैं:-

यूबीएसई 10वीं रिजल्ट 2022 लिंक – जागरणजोश पर देखने के लिए

यूबीएसई 12वीं रिजल्ट 2022 लिंक – जागरणजोश पर देखने के लिए


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.