Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    UIIC AO Admit Crad 2024: यूआईआईसी एडमिनिस्ट्रेटिव ऑफिसर भर्ती के लिए एग्जाम डेट घोषित, एडमिट कार्ड जल्द होंगे जारी

    By Amit YadavEdited By: Amit Yadav
    Updated: Mon, 29 Jan 2024 05:48 PM (IST)

    एडमिनिस्ट्रेटिव ऑफिसर (स्केल-1) जर्नलिस्ट (UIIC AO) पदों के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के लिए यूनाइटेड इंडिया इंश्योरेंस कंपनी लिमिटेड की ओर से एग्जाम डेट की घोषणा कर दी गयी है। एग्जाम 13 फरवरी 2024 को आयोजित किया जायेगा जिसके लिए एडमिट कार्ड जल्द ही ऑफिशियल वेबसाइट पर जारी कर दिए जायेंगे। अभ्यर्थी हॉल टिकट केवल ऑनलाइन ही डाउनलोड कर सकेंगे।

    Hero Image
    UIIC AO Admit Crad 2024: यूआईआईसी एओ एडमिट कार्ड जल्द होंगे जारी।

    एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली। यूनाइटेड इंडिया इंश्योरेंस कंपनी लिमिटेड (यूआईआईसी) ने एडमिनिस्ट्रेटिव ऑफिसर (स्केल-1) जर्नलिस्ट पदों पर आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के लिए बड़ी खबर है। यूआईआई की ओर से एडमिनिस्ट्रेटिव ऑफिसर भर्ती के लिए एग्जाम डेट की घोषणा कर दी गयी है। एग्जाम डेट की घोषणा UIIC की ओर से ऑफिशियल वेबसाइट uiic.co.in पर नोटिफकेशन जारी कर की गयी है। नोटिफिकेशन के अनुसार एग्जाम 13 फरवरी 2024 को आयोजित होगा।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    UIIC AO Admit Crad 2024: एग्जाम के लिए एडमिट कार्ड जल्द होंगे जारी

    जिन उम्मीदवारों ने इस भर्ती में भाग लेने के लिए आवेदन किया था उनको परीक्षा में शामिल होने के लिए एडमिट कार्ड जल्द ही जारी किये जा सकते हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक एडमिट कार्ड एग्जाम से एक सप्ताह पहले जारी कर दिए जाएंगे। हालांकि यूआईआईसी की ओर से इस बारे में कोई भी आधिकारिक जानकारी साझा नहीं की गयी है।

    UIIC AO Admit Crad 2024: एडमिट कार्ड डाउनलोड करने की स्टेप्स

    • यूआईआईसी एडमिट कार्ड 2024 जारी होते ही आवेदनकर्ताओं को सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट uiic.co.in पर जाना होगा।
    • वेबसाइट के होम पेज पर एडमिट कार्ड के एक्टिवेट लिंक पर क्लिक करना होगा।
    • इसके बाद आपको मांगी गयी डिटेल्स (लॉगिन क्रेडेंशियल) दर्ज करके सबमिट करना होगा।
    • अब आपका प्रवेश पत्र स्क्रीन पर ओपन हो जायेगा जहां से आप इसे डाउनलोड करके इसका प्रिंटआउट निकाल सकते हैं।

    UIIC AO Exam Date 2024: एग्जाम पैटर्न

    इस भर्ती परीक्षा में उम्मीदवारों से बहुविकल्पीय प्रकार के 200 प्रश्न पूछे जाएंगे। प्रश्न इंग्लिश लैंग्वेज, क्वांटिटेटिव एप्टीट्यूड, जनरल अवेयरनेस एवं कंप्यूटर लिट्रेसी विषयों से पूछे जाएंगे। प्रश्न पत्र अंग्रेजी एवं हिंदी दोनों ही भाषाओं में पूछा जाएगा। भर्ती से जुड़ी विस्तृत जानकारी के लिए अभ्यर्थी ऑफिशियल वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं।

    यह भी पढ़ें- NHM UP CHO Vacancy 2024: यूपी में निकली एक और बंपर भर्ती, एनएचएम सीएचओ के 5582 पदों के लिए आवेदन हुए शुरू