UGC NET Results 2022: ugcnet.nta.nic.in पर यूजीसी नेट दिसंबर 2021 और जून 2022 रिजल्ट घोषित
UGC NET Results 2022 इस साल परीक्षा चार चरणों में आयोजित की गई थी। पहला चरण 9 जुलाई से 12 जुलाई तक आयोजित किया गया था। दूसरा चरण 20 सितंबर को शुरू हुआ ...और पढ़ें

नई दिल्ली, एजुकेशन डेस्क। UGC NET Results 2022: यूजीसी नेट दिसंबर 2021 और जून 2022 रिजल्ट घोषित कर दिया गया है। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने आज, 05 नवंबर, 2022 को नतीजों का ऐलान कर दिया है। कैंडिडेट्स आधिकारिक वेबसाइट्स् nta.ac.in और ugcnet.nta.nic पर परिणाम चेक कर सकते हैं। वहीं, इस संबंध में यूजीसी अध्यक्ष एम जगदीश कुमार ने घोषणा की थी।
आधिकारिक वेबसाइट पर जाने के लिए इस डायरेक्ट लिंक पर करें क्लिक
उन्होंने इस संंबंध में ट्वीट करते हुए लिखा था कि , "यूजीसी-नेट के नतीजे 5 नवंबर (शनिवार) को नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) द्वारा घोषित किए जाएंगे। परिणाम एनटीए की वेबसाइट https://nta.ac.in#UGC-NET पर उपलब्ध होंगे।
हालांकि नतीजे किस समय जारी होंगे, फिलहाल यह जानकारी नहीं है। इसलिए कैंडिडेट्स को सलाह दी जाती है कि वे वेबसाइट पर नजर बनाएं रखें।
बता दें कि इस साल परीक्षा चार चरणों में आयोजित की गई थी। पहला चरण 9 जुलाई से 12 जुलाई तक आयोजित किया गया था। दूसरा चरण 20 सितंबर को शुरू हुआ और 23 सितंबर को समाप्त हुआ। तीसरा चरण 29 सितंबर से 4 अक्टूबर के बीच आयोजित किया गया था। वहीं, अंतिम चरण की परीक्षा 8 अक्टूबर से 14 अक्टूबर के बीच हुई थी।
इसके बाद विभिन्न चरणों में परीक्षा होने के बाद, प्रोविजनल आंसर-की रिलीज की गई थी। प्रोविजनल आंसर-की पर आपत्तियां एकत्र करने के बाद एक्सपर्ट पैनल ने इन आपत्तियों का निस्तारण किया था। इसके तहत, अगर किसी कैंडिडेट्स को किसी प्रश्न की जांच पर आपत्ति थी तो वाले दर्ज कराने के बाद अब हाल ही में फाइनल आंसर-की रिलीज की गई थी। इसके बाद, अब परिणामों की तारीख तय हो गई है। इसके अनुसार, अब 05 नवंबर, 2022 को नतीजे घोषित किए जा रहे हैं।
यूजीसी नेट रिजल्ट जांचने के लिए इन डिटेल्स की होगी जरूरत
यूजीसी नेट परिणाम 2022 की जांच करने के लिए, उम्मीदवारों को अपने आवेदन संख्या और जन्म तिथि के साथ लॉगिन करना होगा। वहीं इससे संबंधित अधिक विवरण के लिए उम्मीदवार यूजीसी नेट की आधिकारिक साइट देख सकते हैं।

कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।