Back Image

Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck

    UGC NET Result 2025: कितने दिनों में जारी होगा यूजीसी नेट रिजल्ट, यहां जान लें इससे जुड़ी सब अपडेट

    Updated: Thu, 06 Feb 2025 04:59 PM (IST)

    यूजीसी नेट दिसंबर परीक्षा का परिणाम आधिकारिक वेबसाइट ugcnet.nta.ac.in पर जारी किया जाएगा। नतीजे जारी होने के बाद कैंडिडेट्स इसे जरूरी डिटेल्स एंटर करने के बाद चेक कर सकेंगे। साथ ही इसका प्रिंटआउट लेकर रख सकेंगे। परीक्षा का आयोजन जनवरी के महीने में किया गया था। ज्यादा जानकारी के लिए अभ्यर्थियों को परीक्षा की आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करना होगा।

    Hero Image
    UGC NET Result 2025: आधिकारिक वेबसाइट पर जारी होंगे यूजीसी नेट दिसंबर परीक्षा के नतीजे

    एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली। यूजीसी नेट दिसंबर परीक्षा 2024 परिणाम का इंतजार जल्द ही समाप्त हो सकता है। संभावना है कि, एनटीए आगामी कुछ दिनों में नतीजो का एलान कर दे। हालांकि, नेशनल टेस्टिंग एजेंसी की ओर से रिजल्ट की डेट और टाइम को लेकर कोई एलान नहीं किया गया है। लेकिन पिछले वर्षों के पैटर्न को देखकर यह संभावना जताई जा रही है कि, जल्द ही रिजल्ट घोषित हो सकता है। 

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    दरअसल, यूजीसी नेट जून परीक्षा 2024 का आयोजन 21 से 5 सितंबर, 2025 को किया गया था। इसके बाद, 7 सितंबर, 2025 को प्रोविजनल आंसर-की रिलीज की गई थी। नतीजों का एलान 17 अक्टूबर, 2025 को कर दिया गया था। इस तरह, करीब 42 दिनों बाद नतीजे जारी किए गए थे। यूजीसी नेट दिसंबर, 2023 परीक्षा का आयोजन 6 से 19 दिसंबर, 2023 को किया गया था। परीक्षा के लिए उत्तरकुंजी 3 जनवरी, 2024 को जारी की गई थी। इसके बाद, परिणाम 19 जनवारी, 2024 को जारी किया गया था। इस तरह, से इस सत्र का परिणाम 31 दिनों में रिलीज कर दिया गया था। इसी आधार पर यह अनुमान लगाया जा रहा है कि रिजल्ट की घोषणा इस महीने के अंत तक या फिर मार्च के पहले सप्ताह तक जारी कर दिया जाएगा।

    UGC NET Result 2025: यूजीसी नेट दिसंबर परीक्षा परिणाम ऐसे कर पाएंगे चेक 

    यूजीसी नेट दिसंबर रिजल्ट की जांच करने के लिए सबसे पहले कैंडिडेट्स को आधिकारिक वेबसाइट ugcnet.nta.ac.in पर जाना होगा। अब, होमपेज पर 'यूजीसी नेट परिणाम' खोजें। यहां, लॉगिन करने के लिए अपने आवेदन संख्या और अन्य क्रेडेंशियल का यूज करें। इसके बाद, परिणाम आपकी स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा। नतीजे की जांच करें। साथ ही भविष्य के संदर्भ के लिए स्कोरकार्ड की एक प्रति अपने पास सहेज कर रखें।

    नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने 3 जनवरी से 27 जनवरी, 2025 तक यूजीसी नेट दिसंबर 2024 परीक्षा आयोजित की थी। परीक्षा के सफलतापूर्वक संचालन के बाद अनंतिम उत्तर कुंजी 31 जनवरी, 2025 को जारी की गई थी। इसके बाद, कैंडिडेट्स को 3 फरवरी, 2025 तक ऑब्जेक्शन दर्ज कराने का मौका दिया गया था। वहीं, अब अभ्यर्थी रिजल्ट की राह देख रहे हैं, जो कि जल्द जारी हो सकता है। इस परीक्षा से जुड़ी ज्यादा जानकारी के लिए अभ्यर्थी पोर्टल पर विजिट कर सकते हैं। 

    यह भी पढ़ें: UGC NET Result 2024: यूजीसी नेट रिजल्ट में देरी पर NSUI ने शिक्षा मंत्री को लिखा पत्र, ये रही फुल डिटेल