Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    UGC NET Result 2023: यूजीसी नेट दिसंबर 2022 परीक्षा परिणाम जल्द होगा घोषित, इन स्टेप में करें चेक

    By Rishi SonwalEdited By: Rishi Sonwal
    Updated: Thu, 30 Mar 2023 03:08 PM (IST)

    UGC NET Result 2023 यूजीसी नेट दिसंबर 2022 रिजल्ट चेक करने के लिए आधिकारिक पोर्टल ugcnet.nta.nic.in पर विजिट करना होगा। इसके बाद सम्बन्धित पेज पर उम्मीदवारों को अपना अप्लीकेशन नंबर और जन्म-तिथि के विवरणों को भरकर सबमिट करना होगा।

    Hero Image
    UGC NET Result 2023: एनटीए ने यूजीसी नेट दिसंबर 2022 सत्र के लिए परीक्षा का आयोजन पांच चरणों किया था।

    एजुकेशन डेस्क। UGC NET Result 2023: यूजीसी नेट दिसंबर 2022 सत्र के विभिन्न चरणों में सम्मिलित हुए लाखों उम्मीदवारों के लिए अलर्ट। राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (एनटीए) द्वारा विश्वविद्यालय अनुदान आयोग की राष्ट्रीय पात्रता परीक्षा (नेट) के दिसंबर 2022 सत्र के सभी पांच चरणों में आयोजन के परिणामों की घोषणा जल्द ही की जा सकती है। एजेंसी द्वारा यूजीसी नेट रिजल्ट 2023 घोषित किए जाने की तारीख का एलान नहीं किया गया है। हालांकि, कई मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक एनटीए यूजीसी नेट दिसंबर 2022 रिजल्ट की घोषणा एक या दो दिनों में की जा सकती है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    UGC NET Result 2023: यूजीसी नेट दिसंबर 2022 परिणाम इन स्टेप में करें चेक

    ऐसे में उम्मीदवारों को ध्यान देना चाहिए कि उन्हें यूजीसी नेट दिसंबर 2022 रिजल्ट चेक करने के लिए आधिकारिक पोर्टल, ugcnet.nta.nic.in पर विजिट करना होगा। इसके बाद, होम पेज पर ही एक्टिव किए जाने वाले लिंक पर क्लिक करना होगा। फिर नये पेज पर उम्मीदवारों को अपना अप्लीकेशन नंबर और जन्म-तिथि के विवरणों को भरकर सबमिट करना होगा। इसके बाद उम्मीदवार अपना परिणाम स्क्रीन पर देख सकेंगे। परिणाम का प्रिंट लेने के बाद इसकी सॉफ्ट कॉपी भी सेव कर लेनी चाहिए।

    बता दें कि एनटीए ने यूजीसी नेट दिसंबर 2022 सत्र के लिए परीक्षा का आयोजन पांच चरणों किया था। पहला चरण 21 से 24 फरवरी तक आयोजित किया गया था, इसके बाद 28 फरवरी से 2 मार्च तक दूसरा, 3 से 6 मार्च तक तीसरा, 11 और 12 मार्च को चौथा और 13 से 16 मार्च 2023 तक पांचवां चरण आयोजित हुआ था। इन चरणों के आयोजन के बाद एनटीए ने सभी फेज के कुल 83 विषयों के लिए प्रोविजिनल आंसर-की 23 मार्च को जारी करते हुए उम्मीदवारों के उनकी आपत्तियों को 25 मार्च तक आमंत्रित किया था। इन आपत्तियों की समीक्षा के बाद अब एनटीए द्वारा फाइनल आंसर-की और इसके आधार पर नतीजों की घोषणा की जानी है।