UGC NET Exam City Intimation Slip: यूजीसी नेट एग्जाम सिटी इंटीमेशन स्लिप लिंक ugcnet.nta.ac.in पर एक्टिव, यहां से करें डाउनलोड
नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) की ओर से यूजीसी नेट दिसंबर सेशन की परीक्षा का आयोजन 3 से 16 जनवरी 2025 तक करवाया जायेगा। एग्जाम के लिए एग्जाम सिटी स्लिप डाउनलोड के लिए उपलब्ध करवा दी गई है। आवेदनकर्ताओं तुरंत ही एग्जाम सिटी इंटीमेशन स्लिप ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर या इस पेज पर दिए डायरेक्ट लिंक से डाउनलोड कर सकते हैं।

एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली। देशभर में यूजीसी नेट दिसंबर सेशन की परीक्षा की शुरुआत 3 जनवरी 2025 से होने जा रही है। जिन भी उम्मीदवारों ने इस एग्जाम में भाग लेने के लिए आवेदन किया था उनके लिए एनटीए एग्जाम सिटी इंटीमेशन स्लिप डाउनलोड के लिए उपलब्ध करवा दी गई है। एग्जाम सिटी स्लिप NTA की आधिकारिक वेबसाइट ugcnet.nta.ac.in पर जारी की गई है जहां से आप इसे डाउनलोड कर सकते हैं। आवेदनकर्ता एग्जाम सिटी डाउनलोड करके अपने परीक्षा शहर की जानकारी हासिल सकेंगे और उसी अनुसार अपनी यात्रा की पूर्व तैयारी कर सकेंगे।
इन डेट्स में होनी है परीक्षा
एनटीए की ओर से यूजीसी नेट दिसंबर सेशन की परीक्षा का आयोजन 3 से 16 जनवरी 2025 तक देशभर में निर्धारित परीक्षा केंद्रों पर करवाया जाएगा। परीक्षा प्रतिदिन दो शिफ्ट में संपन्न करवाई जाएगी। पहली शिफ्ट की परीक्षा सुबह 9 बजे से 12 बजे तक एवं दूसरी शिफ्ट की परीक्षा का आयोजन दोपहर 3 बजे से सायं 6 बजे तक करवाया जायेगा। प्रश्न पत्र हल करने के लिए उम्मीदवारों को कुल 3 घंटे का समय प्रदान किया जायेगा।
कैसे डाउनलोड कर सकेंगे एग्जाम सिटी स्लिप
- यूजीसी नेट एग्जाम सिटी स्लिप दिसंबर 2024 डाउनलोड करने के लिए आपको सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट ugcnet.nta.ac.in पर विजिट करना होगा।
- वेबसाइट के होम पेज पर आपको LATEST NEWS में एग्जाम सिटी स्लिप के लिंक पर क्लिक करना होगा।
- अब अभ्यर्थियों को एप्लीकेशन नंबर, डेट ऑफ बर्थ एवं दिया गया कैप्चा कोड दर्ज करके सबमिट करना होगा।
- इसके बाद एग्जाम शहर पर्ची स्क्रीन पर ओपन हो जाएगी जिसे आप डाउनलोड कर सकेंगे।
एडमिट कार्ड कब होंगे जारी
उम्मीदवार ध्यान रखें कि परीक्षा के लिए उम्मीदवारों के एडमिट कार्ड एग्जाम डेट से 4 दिन पूर्व डाउनलोड के लिए उपलब्ध करवाए जाएंगे। एग्जाम सिटी स्लिप केवल परीक्षा शहर की जानकारी के लिए जारी की जाती है, इसके उपयोग एडमिट कार्ड के रूप में नहीं किया जा सकता है।
पेपर 1 व पेपर 2 एक साथ होगा आयोजित
उम्मीदवारों को बता दें कि यूजीसी नेट में 2 प्रश्न पत्र होंगे। पेपर 1 एवं पेपर 2 हल करने के लिए उम्मीदवारों को 3 घंटे का समय प्रदान किया जायेगा। एग्जाम में किसी भी प्रकार का ब्रेक नहीं दिया जाएगा। एग्जाम से जुड़ी लेटेस्ट अपडेट के लिए अभ्यर्थियों को समय समय पर ऑफिशियल वेबसाइट पर विजिट करने की सलाह दी जाती है।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।