Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    UGC NET December 2022: यूजीसी नेट फेज 1 के लिए एग्जाम सिटी स्लिप NTA ने जारी की, परीक्षा 21 फरवरी से

    By Rishi SonwalEdited By: Rishi Sonwal
    Updated: Mon, 13 Feb 2023 08:20 PM (IST)

    UGC NET December 2022 Phase 1 नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) द्वारा यूजीसी नेट दिसंबर 2022 सत्र के पहले चरण का आयोजन 21 से 24 फरवरी तक किए जाने की घोषणा की गई है। फेज 1 के उम्मीदवारों के लिए एग्जाम सिटी स्लिप जारी कर दी गई है।

    Hero Image
    UGC NET December 2022 Phase 1 विषयों के लिए आवेदन किए उम्मीदवार एग्जाम सिटी स्लिप पोर्टल, ugcnet.nta.nic.in से करें डाउनलोड।

    एजुकेशन डेस्क। UGC NET 2023 Exam City Slip: राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) ने राष्ट्रीय पात्रता परीक्षा (NET) के दिसंबर 2022 के पहले चरण की तारीखों का औपचारिक तौर पर ऐलान कर दिया है। एजेंसी द्वारा हाल ही में 10 फरवरी 2023 को 57 सम्बन्धित विषयों के लिए परीक्षा के फेज 1 की तिथियां घोषित की, जिसके अनुसार पहला चरण 21 से 24 फरवरी 2023 तक चलेगा। इसके बाद, अन्य विषयों के लिए तिथियों की घोषणा एनटीए द्वारा बाद में किए जाने की जानकारी अपने नोटिस में दी गई है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    यूजीसी नेट 2023 एग्जाम सिटी स्लिप डाउनलोड लिंक

    UGC NET December 2022: एनटीए ने फेज 1 एग्जाम सिटी स्लिप जारी की

    ऐसे में जिन विषयों के लिए परीक्षा की तारीखों का ऐलान कर दिया गया है, उन विषयों से यूजीसी नेट दिसंबर 2022 का फॉर्म भरे उम्मीदवार अपने आवंटित परीक्षा शहर की जानकारी के लिए एग्जाम सिटी स्लिप डाउनलोड कर सकते हैं। उम्मीदवारों को एनटीए द्वारा परीक्षा पोर्टल, ugcnet.nta.nic.in पर एग्जाम सिटी स्लिप उपलब्ध कराई गई है, जिसे उम्मीदवार अपने अप्लीकेशन नंबर व जन्म-तिथि के विवरणों के माध्यम से लॉग-इन करके डाउनलोड कर सकते हैं। बता दें कि एनटीए द्वारा आमतौर पर परीक्षा तिथि के साथ-साथ एग्जाम सिटी पहले इसलिए उपलब्ध कराई जाती है ताकि उम्मीदवार अपना एग्जाम-डे ट्रैवल प्लान समय रहते बना सकें।

    UGC NET December 2022: फेज 1 एडमिट कार्ड कब होंगे जारी?

    हालांकि, उम्मीदवारों को आवंटित एग्जाम सिटी में किस सेंटर पर परीक्षा देनी है इसकी जानकारी एडमिट कार्ड के माध्यम से दी जाएगी। एनटीए ने यूजीसी नेट दिसंबर 2022 फेज 1 एडमिट कार्ड जारी किए जाने की तिथि की घोषणा नहीं की है, लेकिन एजेंसी द्वारा आयोजित की जाने वाली पूर्व परीक्षाओं के पैटर्न को देखें तो उम्मीदवार अपने सम्बन्धित विषय के लिए प्रवेश पत्र परीक्षा की आवंटित तिथि से अधिकतम 4 दिन पहले डाउनलोड कर सकेंगे। यूजीसी नेट एडमिट कार्ड 2023 डाउनलोड लिंक को भी आधिकारिक वेबसाइट पर ही एक्टिव किया जाएगा, और उम्मीदवार अपने अप्लीकेशन नंबर व जन्म-तिथि से डाउनलोड कर सकेंगे।