Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    UGC NET December 2022: यूजीसी नेट फेज 5 एडवांस सिटी इंटीमेशन लिंक एक्टिव, इन स्टेप्स से करें डाउनलोड

    By Nandini DubeyEdited By: Nandini Dubey
    Updated: Tue, 07 Mar 2023 02:23 PM (IST)

    UGC NET December 2022 यूजीसी नेट दिसंबर 2022 फेज 5 की परीक्षा 09 विषय के लिए 13 और 15 मार्च 2023 के बीच आयोजित की जाएगी। इस एग्जाम के लिए शहर के आवंटन की अग्रिम सूचना के लिए लिंक एक्टिव कर दिया गया है।

    Hero Image
    UGC NET December 2022: यूजीसी नेट 5वें चरण की परीक्षा के लिए एडवांस सिटी इंटीमेशन लिंक एक्टिव कर दिया है

     एजुकेशन डेस्क। UGC NET December 2022: यूजीसी नेट दिसंबर 2022 के पांचवे चरण की परीक्षा के लिए एडवांस सिटी इंटीमेशन लिंक को एक्टिव कर दिया है। एनटीए ने नेशनल एलिजिबिलिटी टेस्ट परीक्षा के पांचवे चरण की एडवांस सिटी स्लिप जानने के लिए लिंक को आधिकारिक वेबसाइट ugcnet.nta.nic.in पर एक्टिव किया है। इस फेज की परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे आधिकारिक वेबसाइट ugcnet.nta.nic.in पर जाकर इसे डाउनलाेड कर सकते हैं। पांचवे चरण की परीक्षा 09 विषयों के लिए आयोजित की जाएगी। यह 13 मार्च, 2023 से 15 मार्च, 2023 के बीच आयोजित की जाएगी।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने इस संबंध में एक आधिकारिक सूचना भी रिलीज की है। इसके अनुसार, UGC NET दिसंबर 2022 [फेज 5, 09 विषय] के लिए 13 मार्च 2023 और 15 मार्च 2023 के बीच आयोजित की जाएगी। परीक्षा शहर के आवंटन की अग्रिम सूचना के लिए लिंक को एक्टिव कर दिया गया है। उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर UGC NET दिसंबर 2022 चरण- V लिंक पर क्लिक अपने आवेदन संख्या और जन्म तिथि का उपयोग करना होगा। इसके बाद अभ्यर्थी अपनी परीक्षा सिटी इंटिमेशन स्लिप की जांच कर पाएंगे। अभ्यर्थी चाहें तो नीचे दिए गए डायरेक्ट स्टेप्स को फॉलो करके भी स्लिप को डाउनलोड कर सकते हैं।

    UGC NET December 2022: How to check Phase V advance exam city link: यूजीसी नेट पांचवे चरण की परीक्षा के लिए एग्जाम सिटी स्लिप को डाउनलोड करने के लिए फॉलो करें ये स्टेप्स

    सबसे पहले उम्मीदवार आधिकारिक साइट ugcnet.nta.nic.in पर जाएं। अब होम पेज पर उपलब्ध UGC NET दिसंबर 2022 फेज V एडवांस एग्जाम सिटी लिंक पर क्लिक करें। अब लॉगिन विवरण दर्ज करें और सबमिट पर क्लिक करें। परीक्षा शहर की जांच करें और पेज को डाउनलोड करें। आगे की जरूरत के लिए उसी की एक हार्ड कॉपी अपने पास रखें।