UGC NET Admit Card 2023: ugcnet.nta.nic.in पर यूजीसी नेट फेज 2 एडमिट कार्ड रिलीज,
UGC NET Admit Card 2023 यूजीसी नेट फेज 2 परीक्षा दो पालियों में होगी। इसके अनुसार पहली शिफ्ट में सुबह 0900 बजे से दोपहर 1200 बजे तक और दोपहर 0300 बजे से शाम 0600 बजे तक होगी। अभ्यर्थी पोर्टल से प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकेंगे।

एजुकेशन डेस्क। UGC NET Admit Card 2023: यूजीसी नेट दिसंबर फेज 2 परीक्षा 28 फरवरी, 2023 से शुरू हो रही है। यह चरण 2 मार्च, 2023 तक आयोजित किया जाएगा। यह परीक्षा दो पालियों में होगी। इसके अनुसार, पहली शिफ्ट में सुबह 09:00 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक और दोपहर 03:00 बजे से शाम 06:00 बजे तक होगी। परीक्षा के लिए प्रवेश पत्र जारी कर दिया गया है। आधिकारिक वेबसाइट https://ugcnet.nta.nic.in/ पर इस संबंंध मेंं सूचना जारी की है। अभ्यर्थी नीचे दिए गए डायरेक्ट लिंक या फिर स्टेप्स को फॉलो करके एडमिट कार्ड आसानी से डाउनलोड कर पाएंगे।
यूजीसी नेट फेज 2 एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए इस डायरेक्ट लिंक पर करें क्लिक
How to Download UGC NET Phase 2 Admit Card 2023: यूजीसी नेट फेज 2 एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए फॉलो करें ये स्टेप्स
यूजीसी नेट फेज 2 एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए सबसे पहले उम्मीदवारों को UGC NET की आधिकारिक वेबसाइट ugcnet.nta.nic.in पर जाना होगा। अब UGC NET दिसंबर 2022 फेज II के लिए 'रिलीज ऑफ एडमिट कार्ड' पर क्लिक करें। अब उम्मीदवार अपने आवेदन संख्या, और जन्म तिथि का उपयोग कर सकते हैं।अब एनटीए यूजीसी नेट दिसंबर चरण 2 प्रवेश पत्र डाउनलोड करें। अब एडमिट कार्ड का प्रिंट आउट ले लें।
प्रवेश पत्र डाउनलोड करने के बाद उसमें दी गई डिटेल्स को अच्छी तरह चेक कर लें। इसके बाद उसके अनुसार एग्जाम सेंटर पर पहुंचे। हाल ही में यूजीसी नेट फेज-1 आयोजित किया गया था। इसके तहत 57 विषयों की परीक्षा आयोजित की गई थी। यह एग्जाम 21, 22, 23 और 24 फरवरी को हुआ था। वहीं, अब दूसरे चरण की परीक्षा शुरू होने जा रही है। यूजीसी परीक्षा समाप्त होने के बाद प्रोविजनल आंसर-की रिलीज की जाएगी। इस पर आपत्तियां एकत्र करने के बाद फाइनल आंसर-की और परिणाम घोषित किए जाएंगे। उम्मीदवारों को यूजीसी नेट परीक्षा और परिणाम से जुड़ी ज्यादा जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करना होगा।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।