Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    UGC NET 2023 Result: यूजीसी नेट दिसंबर रिजल्ट की तारीख का कर रहे हैं इंंतजार, तो यहां करें चेक

    By Nandini DubeyEdited By: Nandini Dubey
    Updated: Tue, 28 Mar 2023 05:17 PM (IST)

    UGC NET 2023 Result यूजीसी नेट दिसंबर 2023 की प्रोविजनल आंसर-की 23 मार्च को जारी की गई थी। उम्मीदवारों को इस उत्तर कुंजी पर आपत्ति दर्ज कराने के लिए ...और पढ़ें

    Hero Image
    UGC NET 2023 Result: यूजीसी नेट दिसंबर रिजल्ट अब किसी भी वक्त घोषित हो सकता है।

    एजुकेशन डेस्क। UGC NET 2023 Result: यूजीसी नेट दिसंबर रिजल्ट जारी होने में अब ज्यादा समय नहीं बचा है। संभावना है कि नेशनल टेस्टिंग एजेंसी जल्द ही दिसंबर सत्र के लिए परीक्षा परिणामों को जारी कर देगा। हालांकि, फिलहाल आधिकारिक तिथि की घोषणा तो नहीं की गई है लेकिन फिर भी संभावना है कि जल्द ही नतीजे जारी किए जाएंगे। स्टूडेंट्स को सलाह दी जाती है कि वे आधिकारिक वेबसाइट्स ugcnet.nta.nic.in और ntaresults.nic.in पर नजर बनाएं रखें। एक बार नतीजों की घोषणा के बाद स्टूडेंट्स स्कोरकार्ड चेक करने के लिए एप्लीकेशन नंबर और जन्मतिथि को एंटर करके अपने नतीजे देख सकते हैं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    23 मार्च को जारी हुई थी आंसर-की

    यूजीसी नेट दिसंबर 2023 की प्रोविजनल आंसर-की 23 मार्च को जारी की गई थी। उम्मीदवारों को इस उत्तर कुंजी पर आपत्ति दर्ज कराने के लिए 25 मार्च, 2023 तक का समय दिया गया था। वहीं, अब नतीजों की घोषणा की जाएगी।

    UGC NET 2023 Result: यूजीसी नेट दिसंबर रिजल्ट चेक करने के लिए ये हैं आसान स्टेप्स

    UGC NET Dec Result 2023 रिजल्ट चेक करने के लिए सबसे पहले उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट - ugcnet.nta.nic.in या ntaresults.nic.in पर जाना होगा। अब होमपेज पर NTA UGC NET Result 2023 लिंक पर क्लिक करें। इसके बाद, UGC NET के आवश्यक क्रेडेंशियल दर्ज करें। अब विंडो स्क्रीन यूजीसी नेट परिणाम पीडीएफ प्रदर्शित करेगी। रिजल्ट पेज डाउनलोड करें और उसका प्रिंटआउट ले लें।

    21 फरवरी से 16 मार्च तक हुई थी परीक्षा

    यूजीसी नेट दिसंबर परीक्षा का आयोजन 21 फरवरी से 16 मार्च, 2023 तक हुआ था। यह एग्जाम देश भर के 663 केंद्रों पर आयोजित किया गया था। 83 विषयों के लिए यह परीक्षा कराई गई थी। वहीं इस बार कुल मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, कुल 8,34,537 उम्मीदवार परीक्षा में शामिल हुए थे। नतीजों से जुड़ी ज्यादा जानकारी के लिए उम्मीदवारों को आधिकारिक वेसबाइट पर विजिट करते रहना चाहिए।