Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    UGC NET 2022-23: यूजीसी नेट दिसंबर सिटी इंटीमेशन स्लिप जल्द होगी रिलीज, ये है एडमिट कार्ड पर अपडेट

    By Nandini DubeyEdited By: Nandini Dubey
    Updated: Sun, 05 Feb 2023 07:13 AM (IST)

    UGC NET December Admit Card 2023 यूजीसी नेट दिसंबर सेशन के लिए एक बार सिटी इंटीमेशन स्लिप रिलीज होने के बाद ही एडमिट कार्ड रिलीज कर दिए जाएंगे। यह भी आधिकारिक वेबसाइट पर ही अपलोड किए जाएंगे। अभ्यर्थी वेबसाइट पर जाकर जरूरी डिटेल्स एंटर करके अपने प्रवेश पत्र देख पाएंगे।

    Hero Image
    GC NET December Admit Card 2023: यूजीसी नेट दिसंबर परीक्षा 2022 के लिए एडमिट कार्ड जल्द होंगे रिलीज।

    एजुकेशन डेस्क। UGC NET December Admit Card 2023: यूजीसी नेट दिसंबर परीक्षा 2022 के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के लिए महत्वपूर्ण सूचना है। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी यानी कि एनटीए परीक्षा के लिए सिटी इंटीमेशन स्लिप जल्द रिलीज करेगा। वहीं, जैसे ही स्लिप रिलीज होगी उसके बाद आधिकारिक वेबसाइट ugcnet.nta.nic.in पर जाकर उसे डाउनलोड कर पाएंगे। अभ्यर्थियों को इस बात का ध्यान रखना होगा कि स्लिप डाउनलोड करने के लिए उन्हें जरूरी डिटेल्स एंटर करनी होगी। इसके बाद वे ये चेक कर पाएंगे कि परीक्षा के लिए उन्हें किस सिटी के लिए ट्रैवल करना होगा।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    UGC NET December Admit Card 2023: यूजीसी नेट दिसंबर एडमिट कार्ड जल्द होंगे रिलीज

    यूजीसी नेट दिसंबर सेशन के लिए एक बार सिटी इंटीमेशन स्लिप रिलीज होने के बाद ही एडमिट कार्ड जल्द रिलीज कर दिए जाएंगे। यह भी आधिकारिक वेबसाइट पर ही अपलोड किए जाएंगे। अभ्यर्थी वेबसाइट पर जाकर जरूरी डिटेल्स एंटर करके अपने प्रवेश पत्र देख पाएंगे। यूजीसी नेट की परीक्षा 21 फरवरी 2023 से 10 मार्च 2023 तक आयोजित की जाएगी। यह परीक्षा 83 भाषाओं के लिए आयोजित की जाएगी।

    हाल ही में खत्म हुआ एप्लीकेशन प्रोसेस

    एनटीए ने विश्वविद्यालय अनुदान आयोग की राष्ट्रीय पात्रता परीक्षा (UGC NET) दिसंबर सत्र 2022 के लिए हाल ही में आवेदन प्रक्रिया खत्म हुई है। इस परीक्षा के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को 23 जनवरी 2023 तक का मौका मिला था। हालांकि, पहले आवेदन की अंतिम तिथि 17 जनवरी थी जिसे बढ़ाकर 23 जनवरी किया गया था।

    UGC NET December Exam City 2022: सिटी स्लिप डाउनलोड करने के लिए फॉलो करें ये स्टेप्स

    यूजीसी नेट दिसंबर एग्जाम सिटी इंटीमेशन स्लिप डाउनलोड करने के लिए सबसे पहले स्टूडेंट्स आधिकारिक साइट ugcnet.nta.nic.in पर जाएं। होम पेज पर उपलब्ध एग्जाम सिटी इंटिमेशन लिंक पर क्लिक करें। अब पंजीकरण विवरण दर्ज करें और सबमिट पर क्लिक करें। अब आपका परीक्षा शहर स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा। अब परीक्षा शहर की जांच करें और पृष्ठ डाउनलोड करें। अब आगे की जरूरत के लिए उसी की एक हार्ड कॉपी अपने पास रखें।