UCEED 2023 Result घोषित, uceed.iitb.ac.in पर इन सिंपल स्टेप्स से करें डाउनलोड
UCEED 2023 Result UCEED 2023 रिजल्ट की जांच करने के लिए उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा और दिए गए परिणाम लिंक में लॉगिन आईडी और पासवर्ड को एंटर करना होगा। कैंडिडेट्स ध्यान दें कि UCEED 2023 स्कोरकार्ड 11 मार्च 2023 से डाउनलोड के लिए उपलब्ध होंगे।

एजुकेशन डेस्क। UCEED 2023 Result: अंडरग्रेजुएट कॉमन एंट्रेंस एग्जामिनेशन फॉर डिजाइन (Undergraduate Common Entrance Examination for Design) रिजल्ट के नतीजे घोषित कर दिए गए हैं। इंडियन इंस्ट्टीयूट ऑफ टेक्नोलॉजी (Indian Institute of Technology Bombay) ने परिणामों की घोषणा आधिकारिक वेबसाइट uceed.iitb.ac.in पर की है। इस परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट uceed.iitb.ac.in पर जाकर नतीजों की जांच कर सकते हैं।
आधिकारिक वेबसाइट पर जाने के लिए इस डायरेक्ट लिंक पर करें क्लिक
इस डायरेक्ट लिंक पर क्लिक करके चेक करें UCEED रिजल्ट 2023
UCEED 2023 रिजल्ट की जांच करने के लिए उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा और दिए गए परिणाम लिंक में लॉगिन आईडी और पासवर्ड को एंटर करना होगा। कैंडिडेट्स ध्यान दें कि UCEED 2023 स्कोरकार्ड 11 मार्च, 2023 से डाउनलोड के लिए उपलब्ध होंगे। अभ्यर्थी इसे भी पोर्टल से डाउनलोड कर पाएंगे।
UCEED 2023 Result में ये डिटेल्स होंगी मौजूद
उम्मीदवार का नाम और रोल नंबर
परीक्षा का नाम
परीक्षा में प्राप्त अंक
छात्रों की योग्यता की स्थिति
Steps to check the UCEED 2023 Results: अंडरग्रेजुएट कॉमन एंट्रेंस एग्जामिनेशन फॉर डिजाइन रिजल्ट की जांच करने के लिए फॉलो करें ये स्टेप्स
अंडरग्रेजुएट कॉमन एंट्रेंस एग्जामिनेशन फॉर डिजाइन रिजल्ट की जांच करने के लिए सबसे पहले स्टूडेंट्स को आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा। इसके बाद UCEED 2023 रिजल्ट लिंक पर क्लिक करें। अब UCEED 2023 परिणाम लिंक में लॉगिन आईडी और पासवर्ड दर्ज करें। इसके बाद UCEED 2023 रिजल्ट आपकी स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगा। उम्मीदवार अब उसका प्रिंटआउट लेकर भविष्य के लिए रख सकते हैं।
बता दें कि UCEED एक नेशनल लेवल एंट्रेंस एग्जाम है, जिसके माध्यम से IIT बॉम्बे, IIT गुवाहाटी और IIITDM जबलपुर में B.Des प्रोगाम में प्रवेश के लिए आयोजित की जाती है। वहीं इसके पहले आईआईटी बॉम्बे ने कॉमन एंट्रेंस एग्जामिनेशन फॉर डिजाइन (Common Entrance Examination for Design or CEED 2023) के नतीजे घोषित किए गए थे। ये रिजल्ट भी पोर्टल पर चेक कर किए जा सकते हैं।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।