Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    UCEED 2022 Round 2 Seat Allotment Results Out: यूसीईईडी राउंड 2 सीट अलॉटमेंट रिजल्ट घोषित, करें चेक

    UCEED 2022 Round 2 Seat Allotment Results Outउम्मीदवार ध्यान दें कि जिन उम्मीदवारों का चयन किया गया है उन्हें उनके रजिस्टर्ड ईमेल आईडी पर उनके आवंटन पत्र प्राप्त होंगे। वहीं चयनित लोगों को आधिकारिक वेबसाइट पर दिए गए लिंक के माध्यम से काउंसलिंग के लिए ऑनलाइन भुगतान पूरा करना होगा।

    By Nandini DubeyEdited By: Updated: Tue, 10 May 2022 02:51 PM (IST)
    Hero Image
    UCEED 2022 Round 2 Seat Allotment Results Out: यूसीईईडी राउंड 2 सीट अलॉटमेंट रिजल्ट घोषित हो चुका है।

    नई दिल्ली, एजुकेशन डेस्क। UCEED 2022 Round 2 Seat Allotment Results Out: यूसीईईडी राउंड 2 सीट अलॉटमेंट रिजल्ट घोषित हो चुका है। इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (Indian Institute of Technology, Bombay, IIT Bombay) बॉम्बे ने अंडरग्रेजुएट कॉमन एंट्रेंस एग्जाम फॉर डिजाइन के लिए आयोजित हुई दूसरे चरण के लिए आयोजित हुई काउंसिलिंग के लिए परिणाम आधिकारिक वेबसाइट uceed.iitb.ac.in पर रिलीज किया गया है। ऐसे में जो भी उम्मीदवार इस दौर में शामिल हुए थे, वे अब पोर्टल पर जरूरी डिटेल्स एंटर करके अपने नतीजे देख सकते हैं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    आधिकारिक वेबसाइट पर जाने के लिए इस डायरेक्ट लिंक पर करें क्लिक

    UCEED seat allotment 2022 result: UCEED सीट अलॉटमेंट रिजल्ट चेक करने के लिए इन स्टेप्स कों करें फॉलो

    अंडरग्रेजुएट कॉमन एंट्रेंस एग्जाम फॉर डिजाइन नतीजे की जाचं करने के लिए सबसे पहले आधिकारिक साइट- uceed.iitb.ac.in पर जाएं। इसके बाद, UCEED 2nd राउंड सीट अलॉटमेंट रिजल्ट 2022 लिंक पर क्लिक करें। इसके बाद UCEED 2022 सेकेंड राउंड सीट आवंटन परिणाम दिखाई देगा। इसके बाद, अब भविष्य के संदर्भ के लिए UCEED राउंड 2 सीट आवंटन सूची को पीडीएफ में डाउनलोड करें और प्रिंट करें। इसके बाद उसका प्रिंटआउट लेकर भविष्य के लिए रख सकते हैं।

    उम्मीदवार ध्यान दें कि, जिन उम्मीदवारों का चयन किया गया है, उन्हें उनके रजिस्टर्ड ईमेल आईडी पर उनके आवंटन पत्र प्राप्त होंगे। वहीं चयनित लोगों को आधिकारिक वेबसाइट पर दिए गए लिंक के माध्यम से काउंसलिंग के लिए ऑनलाइन भुगतान पूरा करना होगा।

    इस डेट तक शुल्क करें जमा 

    शेड्यूल के अनुसार, राउंड 2 की सीटों के लिए शुल्क भुगतान और सीट आवंटन की स्वीकृति का समय 15 मई, 2022 से 26 मई, 2022 तक उपलब्ध रहेगा। वहीं सीट अलाॅटमेंट के लिए जारी किए गए नियमों के अनुसार, चयनित उम्मीदवार, जो निर्धारित समय सीमा से पहले सीट स्वीकृति शुल्क का भुगतान नहीं करते हैं तो उनका प्रवेश रद्द माना जाएगा। इसलिए उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि अंतिम तिथि के पहले सीट के लिए शुल्क भुगतान कर दें।