Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    TS SSC Result 2022: घोषित हुए तेलंगाना बोर्ड 10वीं के नतीजे, इन डायरेक्ट लिंक से देखें परिणाम और मार्कशीट

    By Rishi SonwalEdited By:
    Updated: Thu, 30 Jun 2022 11:50 AM (IST)

    TS SSC Result 2022 तेलंगाना बोर्ड ऑफ सेकेंड्री एजुकेशन द्वारा 23 मई से 1 जून 2022 तक आयोजित की गई दसवीं की बोर्ड परीक्षाओं के लिए तेलंगाना 10वीं रिजल्ट 2022 की घोषणा शिक्षा मंत्री द्वारा आज 30 जून 2022 को सुबह 11.30 बजे कर दी गई।

    Hero Image
    टीएस एसएससी रिजल्ट 2022 देखने के लिए लिंक आधिकारिक वेबसाइट, bse.telangana.gov.in और bseresults.telangana.gov.in पर एक्टिव हैं।

    नई दिल्ली, ऑनलाइऩ डेस्क। TS SSC Result 2022: तेलंगाना बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2022 का इंतजार कर रहे 5 लाख से अधिक छात्र-छात्राओं के लिए आज, 30 जून 2022 की तारीख महत्वपूर्ण है। तेलंगाना बोर्ड ऑफ सेकेंड्री एजुकेशन (TBSE) द्वारा तेलंगाना 10वीं रिजल्ट 2022 की घोषणा आज कर दी गई। औपचारिक ऐलान के दौरान साझा की गई आधिकारिक जानकारी के अनुसार इस बार की परीक्षाओं में 90 फीसदी छात्र-छात्राओं को उत्तीर्ण घोषित किया गया है। परीक्षा में 5,03,579 स्टूडेंट्स सम्मिलित हुए थे, जिसमें से 4,53,201 को उत्तीर्ण घोषित किया गया है। तेलंगाना राज्य सरकार के गवर्नमेंट एग्जामिनेशन डायरेक्टोरेट द्वारा मंगलवार, 28 जून 2022 को जारी की गई प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार ही टीएस एसएससी रिजल्ट 2022 की घोषणा राज्य सरकार में शिक्षामंत्री द्वारा बीएसई तेलंगाना 10वीं रिजल्ट 2022 की घोषणा सुबह 11.30 बजे की गई। ऐसे में वर्ष 2021-22 के दौरान तेलंगाना बोर्ड से कक्षा 10 की बोर्ड परीक्षाओं में सम्मिलित हुए स्टूडेंट्स टीबीएसई 10वीं रिजल्ट 2022 के औपचारिक ऐलान के बाद अपना परिणाम ऑनलाइन चेक कर सकते हैं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    TS SSC Result 2022: कहां और कैसे देखें तेलंगाना बोर्ड दसवीं के नतीजे?

    टीएस एसएससी रिजल्ट 2022 का इंतजार कर रहे छात्र-छात्राएं शिक्षा मंत्री द्वारा घोषणा कर दिए जाने के बाद आधिकारिक वेबसाइट, bse.telangana.gov.in और bseresults.telangana.gov.in पर एक्टिव किए जाने वाले लिंक के माध्यम से अपना परिणाम और विषयवार प्राप्तांक देख सकते हैं। इसके लिए स्टूडेंट्स अपने जिले का नाम, स्कूल का नाम, अपनी जन्म-तिथि, आदि विवरण भरकर सबमिट करने होंगे। इसके बाद परीक्षार्थी अपना परिणाम स्क्रीन पर देख सकेंगे। छात्रों को अपने तेलंगाना 10वीं रिजल्ट 2022 की प्रिंट लेने के बाद सॉफ्ट कॉपी भी सेव कर लेनी चाहिए। हालांकि, वैकल्पिक तौर पर स्टूडेंट्स अपना परिणाम जागरणजोश डॉट कॉम (JagranJosh.com) पर भी चेक कर सकते हैं, जिसके लिए डायरेक्ट लिंक ऊपर दिया गया है।

    बता दें कि तेलंगाना बोर्ड द्वारा राज्य के सम्बद्ध विद्यालयों में वर्ष 2021-22 के दौरान कक्षा 10 में पंजीकृत छात्र-छात्राओं के लिए इस वर्ष बोर्ड परीक्षाओं का आयोजन 23 मई से 1 जून 2022 तक किया गया था। इस बार की परीक्षाओं में पांच लाख से अधिक छात्र-छात्राएं सम्मिलित हुए थे।

    comedy show banner
    comedy show banner