Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    TS Inter Result 2023: ये रहे तेलंगाना बोर्ड के नतीजों के लिंक, 12वीं में 63.49 फीसदी,11वीं में 61.68 फीसदी पास

    By Rishi SonwalEdited By: Rishi Sonwal
    Updated: Tue, 09 May 2023 11:29 AM (IST)

    TS Inter Result 2023 तेलंगाना स्टेट बोर्ड ऑफ इंटरमीडिएट एजुकेशन (TSBIE) द्वारा 15 मार्च से 3 अप्रैल तक जनरल और वोकेशनल स्ट्रीम के लिए आयोजित इंटरमीडिएट पब्लिक एग्जामिनेशंस मार्च 2023 के नतीजों की घोषणा आज 9 मई 2023 को सुबह 11 बजे कर दी गई है।

    Hero Image
    TS Inter Result 2023: लिंक को आधिकारिक वेबसाइट, results.cgg.gov.in, examresults.ts.nic.in और examresults.ts.nic.in पर एक्टिव है।

    TS Inter Result 2023: तेलंगाना बोर्ड इंटर रिजल्ट 2023 को लेकर राज्य के 9 लाख स्टूडेंट्स का इंतजार आज यानी मंगलवार, 9 मई 2023 को समाप्त हो गया है। तेलंगाना स्टेट बोर्ड ऑफ इंटरमीडिएट एजुकेशन (TSBIE) द्वारा जारी आधिकारिक सूचना के मुताबिक जनरल और वोकेशनल स्ट्रीम के लिए आयोजित इंटरमीडिएट पब्लिक एग्जामिनेशंस, मार्च 2023 हेतु तेलंगाना बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2023 और तेलंगाना बोर्ड 12वीं रिजल्ट 2023 की घोषणा आज सुबह 11 बजे कर दी गई है। टीएस इंटर रिजल्ट 2023 की घोषणा तेलंगाना राज्य सरकार में शिक्षा मंत्री सबिता इंद्रा रेड्डी गारु द्वारा की गई। टीएसबीआइई द्वारा तेलंगाना इंटर रिजल्ट 2023 की घोषणा के लिए एक प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन अपने हैदराबाद स्थित विद्या भवन के सेकेंड फ्लोर पर स्थित टेबुलेशन हॉल में की गई। इसके साथ ही, बोर्ड द्वारा जारी विज्ञप्ति के अनुसार 12वीं में 63.49 फीसदी और 11वीं में 61.68 फीसदी छात्र-छात्राएं पास हुए है। 

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    TS Inter Result 2023: तेलंगाना बोर्ड इंटर (11वीं, 12वीं) के नतीजों के लिए लिंक एक्टिव

    तेलंगाना बोर्ड इंटर रिजल्ट 2023 की शिक्षा मंत्री द्वारा औपचारिक घोषणा के बाद टीएसबीआइई 11वीं रिजल्ट 2023 और टीएसबीआइई 12वीं रिजल्ट 2023 लिंक को आधिकारिक वेबसाइट, results.cgg.gov.in, examresults.ts.nic.in और examresults.ts.nic.in पर एक्टिव किया गया। इनके अतिरिक्त स्टूडेंट्स अपना तेलंगाना इंटर रिजल्ट 2023 को एजुकेशन वेबसाइट, JagranJosh.com पर भी देख सकते हैं। इन सभी वेबसाइट पर परिणाम लिंक को एक्टिव कर दिया गया है और डायरेक्ट लिंक नीचे दिए गए हैं:-

    1. तेलंगाना बोर्ड इंटर (11वीं, 12वीं) रिजल्ट 2023 लिंक - 1

    2. तेलंगाना बोर्ड इंटर (11वीं, 12वीं) रिजल्ट 2023 लिंक - 2

    3. तेलंगाना बोर्ड इंटर (11वीं, 12वीं) रिजल्ट 2023 लिंक - 3

    4. तेलंगाना बोर्ड इंटर (11वीं, 12वीं) रिजल्ट 2023 लिंक - जागरणजोश पर

    5. तेलंगाना बोर्ड इंटर 11वीं रिजल्ट 2023 लिंक - जागरणजोश पर

    6. तेलंगाना बोर्ड इंटर 12वीं रिजल्ट 2023 लिंक - जागरणजोश पर

    बता दें कि तेलंगाना बोर्ड ने जनरल और वोकेशनल स्ट्रीम के लिए इंटरमीडिएट पब्लिक एग्जामिनेशंस, मार्च 2023 का आयोजन 15 मार्च से 3 अप्रैल 2023 तक किया था। इसके स्टूडेंट्स की आंसर-शीट्स के ईवैल्यूएशन के बाद टीएसबीआइई तेलंगाना बोर्ड इंटर रिजल्ट 2023 की घोषणा आज, 9 मई को की जा रही है।

    comedy show banner