Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    सेवा निवृत्त पदाधिकारियों के अनुभव को विश्वविद्यालय करेगा उपयोग : कुलपति

    Updated: Mon, 01 Sep 2025 06:45 PM (IST)

    कुलपति प्रो. शैलेंद्र कुमार चतुर्वेदी ने प्रो. धीरेंद्र कुमार सिंह को कुशल प्रशासक और संवेदनशील इंसान हैं। जो सदैव विश्वविद्यालय और अपने दोस्तों के हित के लिए सजग रहे। कुलपति ने कहा कि शिक्षक कभी सेवा निवृत्त नहीं होता है। वह समाज में सदैव अपने अनुभव से लोगों को फायदा पहुंचता है।

    Hero Image
    सेवा निवृत्त पदाधिकारियों के अनुभव को विश्वविद्यालय करेगा उपयोग

    जागरण संवाददाता, आरा(भोजपुर)। वीर कुंवर सिंह विश्वविद्यालय अंतर्गत अर्थशास्त्र विभागाध्यक्ष सह नामांकन के नोडल पदाधिकारी प्रो. धीरेंद्र कुमार सिंह के सेवा निवृत्त होने पर सोमवार को विदाई सह सम्मान कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें विश्वविद्यालय के एक दर्जन से अधिक विभागाध्यक्ष, अंगीभूत कॉलेजों के प्रधानाचार्य, कुलसचिव प्रो. रामकृष्ण ठाकुर समेत कई पदाधिकारी शामिल हुए।इसका आयोजन पीजी अर्थशास्त्र विभाग में किया गया था।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    कुलपति प्रो. शैलेंद्र कुमार चतुर्वेदी ने प्रो. धीरेंद्र कुमार सिंह को कुशल प्रशासक और संवेदनशील इंसान हैं। जो सदैव विश्वविद्यालय और अपने दोस्तों के हित के लिए सजग रहे। कुलपति ने कहा कि शिक्षक कभी सेवा निवृत्त नहीं होता है। वह समाज में सदैव अपने अनुभव से लोगों को फायदा पहुंचता है। उन्होंने कहा कि प्रो. धीरेंद्र कुमार सिंह के अनुभव और कार्य कुशलता को फायदा विश्वविद्यालय लेते रहेगा।

    इस मौके प्रधानाचार्य प्रो. आभा सिंह ने कहा कि किसी व्यक्ति को नहीं, बल्कि उसके कृतित्व को याद किया जाता है। प्रधानाचार्य प्रो. नरेंद्र कुमार ने कहा कि प्रो. धीरेंद्र कुमार सिंह ने जीवन के महत्वपूर्ण हिस्से को विश्वविद्यालय को दिया है। उनके कार्यकाल में विश्वविद्यालय ने कई कीर्तिमान स्थापित किया।

    एमएम महिला कॉलेज के प्रधानाचार्य प्रो. नरेंद्र प्रताप पालित ने कि प्रो.धीरेंद्र कुमार को कुशल प्रशासक बताते हुए उनके जन्मभूमि लहठान गांव को सलाम किया। महाराजा कालेज की प्रधानाध्यापक प्रो. कनक लता कुमारी ने उन्हें सदैव मुस्कुराते हुए कुशल प्रशासक बताया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रो. अनवर इमाम और संचालन डा. शशि कुमार ने किया।

    इस मौके पर संबद्ध कॉलेज के प्राचार्य डा. विनोद कुमार सिंह, प्राचार्य अशोक कुमार, छात्र नेता छोटू सिंह, चंदन तिवारी आदि ने विद्वान शिक्षक और कुशल प्रशासक बताया। धन्यवाद ज्ञापन प्रो. सत्य नारायण सिंह ने किया।

    इस मौके पर कुंदन कुमार सिंह, प्रो. दिवाकर पांंडेय, प्रो. किस्मत सिंह, प्रो. शंभु शरण शर्मा, प्रो. अनुज रजक, प्रो. दूधनाथ चौधरी, डा. अमित कुमार, डा. अमृत जायसवाल, प्रो. नीरज कुमार आदि उपस्थित थे।

    विदाई समारोह में कुलपति हुए भावुक

    अर्थशास्त्र विभागाध्यक्ष प्रो. धीरेंद्र कुमार सिंह के विदाई समाराेह में कुलपति प्रो.शैलेंद्र कुमार चतुर्वेदी उस समय भावुक हो गए। जब वे बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित शिक्षक, पदाधिकारियों और छात्र-छात्राओं को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने अपने चश्मे निकाले और आंख में उमड़ आये आंसू को पोछा। उन्होंने कहा कि प्रो. धीरेंद्र एक पदाधिकारी से अधिक संवेदनशील दोस्त हैं। अपने तीन वर्ष के कार्यकाल को याद करते हुए कुलपति ने कहा कि जब भी उन्हें जरूरत पड़ी वे मदद के लिए खड़े दिखे। अब जब वे सेवा निवृत्त हो गए तो एक रिक्ति आ गई है।

    वीकेएसयू में 40 वर्ष दिये शिक्षक के रूप में सेवा

    प्रो. धीरेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि उनकी नियुक्ति वर्ष 1985 में शेरशाह कॉलेज, सासराम में हुई थी। इसके बाद वे डीके कॉलेज डुमरांव में वर्सर, प्राचार्य, विश्वविद्यालय में कुलसचिव, पीजी अर्थशास्त्र विभागाध्यक्ष, नामांकन का नोडल पदाधिकारी, दो दर्जन से अधिक समितियों के अध्यक्ष आदि पदों पर सेवा दी। वर्ष 1986 में पहली बार वेतन के रूप में छह सौ रुपये मिले थे।

    comedy show banner
    comedy show banner