Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Study Tips: एग्जाम के दौरान भी नहीं लग रहा पढ़ाई में मन तो अपनाएं ये टिप्स, बेहतर मिलेगा रिजल्ट

    By Amit YadavEdited By: Amit Yadav
    Updated: Wed, 14 Feb 2024 05:43 PM (IST)

    बोर्ड एग्जाम के दौरान भी कई स्टूडेंट्स का पढ़ाई में मन नहीं लगता है। अगर आपके साथ भी ऐसा हो रहा है तो इस पेज पर दिए गए टिप्स को फॉलो करके आप अवश्य ही एग्जाम की अच्छी तैयारी को अंजाम दे सकते हैं। पढ़ाई में मन लगाने के लिए आपको बेहतर टाइम टेबल फॉलो करने के साथ ही अनावश्यक चीजों को अपने डेली रूटीन से हटाना होगा।

    Hero Image
    Study Tips: पढ़ाई में नहीं लगता मन, तो ये टिप्स करें फॉलो। (Image-freepik)

    एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली। देशभर में बोर्ड परीक्षाओं का दौर शुरू हो चुका है। स्टूडेंट्स बोर्ड की परीक्षाओं में बेहतर प्रदर्शन करने के लिए दिन-रात मेहनत करने में जुटे हैं। लेकिन इसमें से कई स्टूडेंट्स को यह कहते हुए सुना जाता है कि पढ़ाई में मन ही नहीं लग रहा। इसके अलावा बहुत से अविभावकों की भी यह शिकायत अपने बच्चों से रहते हैं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    एग्जाम इतने करीब आने के बाद भी अगर आपका पढ़ाई में मन नहीं लग रहा है तो यह पेज आपके काम का है। आप यहां दिए जा रहे टिप्स को फॉलो करके अपनी पढ़ाई में नयी जान फूंक सकते हैं जिससे आपको अवश्य ही एग्जाम में बेहतर प्रदर्शन करने में मदद मिलेगी।

    पढ़ाई को बनाएं फोकस

    किसी भी काम को करने के लिए फोकस्ड रहा अत्यन्त आवश्यक है। ऐसे में बोर्ड परीक्षा की शुरुआत से अंत तक पढ़ाई को लेकर फोकस रहना होगा। इस दौरान आपको अपने सामान्य रूटीन से अनावश्यक चीजों/ कामों को हटाना होगा।

    टाइम टेबल करें तैयार

    परीक्षा के इन अंतिम दिनों में पढ़ाई में मन लगाने के लिए एक टाइम टेबल तैयार करें। आप अपनी क्षमता के अनुसार पढ़ाई के घंटों को निर्धारित करें। टाइम टेबल को बनाने के बाद आपको उसे अच्छे से फॉलो करना है। कुछ दिन लगातार पढ़ाई करने के बाद आपका मन अपने आप ही इस चीज के लिए तैयार रहने लगेगा।

    (Image-freepik)

    पढ़ाई के लिए बनाएं माहौल

    अध्ययन करने के लिए आपको एक शांत माहौल की आवश्यकता है। ऐसे में हो सके तो घर में ऐसी जगह पर अपनी अध्ययन टेबल को तैयार करें जहां पर आप केवल पढ़ाई कर सकें और आप अन्य चीजों से परेशान न हों।

    अनावश्यक गैजेट्स से कुछ दिन तक बना लें दूरी

    अगर आप पढ़ाई में मन लगाना चाहते हैं तो अपने पास से वीडियो गेम्स, मोबाइल, टीवी या अन्य ध्यान भटकाने वाले गैजेट्स से कुछ दिन की दूरी बना लें। हां अगर आप बोर हो रहे हैं तो पढ़ाई के बीच में व्यायाम या बाहर जाकर दोस्तों से मिल सकते हैं और आउटडोर गेम्स खेल सकते हैं।

    यह भी पढ़ें- How To Become A Drone Pilot: ड्रोन पायलट बनने के लिए लेनी होगी ये ट्रेनिंग, कमाई का बेहतर जरिया होगा उपलब्ध