Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    SSC Revised Calendar 2022-23: एसएससी ने विभिन्न भर्ती परीक्षाओं का रिवाइज्ड कैलेंडर किया जारी, यहां जानें कब होगा कौन सा एग्जाम

    By Nandini DubeyEdited By:
    Updated: Wed, 06 Jul 2022 02:50 PM (IST)

    SSC Revised Calendar 2022-23 कर्मचारी चयन आयोग की ओर से जारी नोटिफिकेशन के मुताबिक कंबाइंड ग्रेजुएट लेवल एग्जाम 2022 (Combined Graduate Level Examination 2022) परीक्षा के लिए 10 सितंबर को नोटिफिकेशन जारी किया जएगा। इसके साथ ही परीक्षा के लिए आवेदन करने की लास्ट 10 अक्टूबर 2022 है।

    Hero Image
    एसएससी ने शैक्षणिक सत्र 2022-2023 में आयोजित होने वाली विभिन्न भर्ती परीक्षाओं का रिवाइज्ड शेड्यूल जारी कर दिया है।

    नई दिल्ली, एजुकेशन डेस्क। SSC Revised Calendar 2022-23: एसएससी ने शैक्षणिक सत्र 2022-2023 में आयोजित होने वाली विभिन्न भर्ती परीक्षाओं का रिवाइज्ड शेड्यूल जारी कर दिया है। इसके अनुसार, कर्मचारी चयन आयोग ने साल 2022 और 2023 में होने वाली विभिन्न भर्ती परीक्षाओं का नोटिफिकेशन कब जारी हो जाएगा। आयोग ने नोटिफिकेशन में बताया है कि, सीजीएल, सीएचएसएल, दिल्ली पुलिस एमटीएस, एसएससी जीडी कांस्टेबल सहित विभिन्न पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया कब से शुरू होगी और कब खत्म होगी। इसके साथ ही आयोग इन पदों के लिए परीक्षाएं कब होंगी। ऐसे में इन पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि, वे आधिकारिक वेबसाइट पर ssc.nic.in पर जाकर नोटिफिकेशन चेक कर सकते हैं। इसके साथ ही स्टूडेंट्स भर्ती परीक्षाओं का कैलेंडर को डाउनलोड करके रख सकते हैं। 

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    आधिकारिक वेबसाइट पर भर्ती परीक्षा का शेड्यूल चेक करने के लिए इस लिंक पर करें क्लिक 

    इस डायरेक्ट लिंक पर क्लिक करके विभिन्न भर्ती परीक्षाओं का संशोधित शेड्यूल देख सकते हैं 

    इस दिन होगी ये भर्ती परीक्षा 

    कंबाइंड ग्रेजुएट लेवल एग्जाम 2022 (Combined Graduate Level Examination, 2022) परीक्षा के लिए 10 सितंबर को नोटिफिकेशन जारी किया जएगा। इसके साथ ही परीक्षा के लिए आवेदन करने की लास्ट 10 अक्टूबर, 2022 है। इस भर्ती परीक्षा के लिए एग्जाम दिसंबर में आयोजित किया जाएगा। 

    एसएससी एमटीएस भर्ती 2022 का नोटिफिकेशन 25 जनवरी 2023 को जारी होगा और आवेदन 24 फरवरी तक लिए जाएंगे। इसके साथ ही यह परीक्षा अप्रैल मई 2023 में होगी।

    दिल्ली पुलिस कॉन्स्टेबल (ड्राइवर) एग्जाम 2022 की परीक्षा अक्टूबर में होगी। वहीं इस एग्जाम के लिए नोटिफिकेशन 08 जुलाई को जारी होगा।

    जूनियर हिंदी ट्रांसलेटर, जूनियर ट्रांसलेटर एवं सीनियर हिंदी ट्रांसलेटर परीक्षा 2022 का नोटिफिकेशन 20 जुलाई को जारी होगा। इन पदों के लिए 4 अगस्त 2022 को परीक्षा होगी।

    साइंटिफिक असिस्टेंट आईएमडी परीक्षा 2022 का नोटिफिकेशन 15 सितंबर 2022 को आएगा और परीक्षा दिसंबर 2022 में होगी।