SSC Exam Calendar 2023-24: कॉन्सटेबल जीडी, एमटीएस भर्ती के लिए डेट्स घोषित, यहां से डाउनलोड करें कैलेंडर
SSC Exam Schedule 2023-24 कर्मचारी चयन आयोग (एसएससी) की ओर से आने वाले महीनों में होने वाली भर्तियों के लिए डेट्स की घोषणा कर दी गयी है। जो उम्मीदवार एसएससी एमटीएस स्टेनोग्राफर कॉन्सटेबल जीडी सहित अन्य भर्तियों की तैयारी कर रहे हैं वे इस आर्टिकल से डेट्स की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। इसके अलावा आप एग्जाम कैलेंडर भी डाउनलोड कर सकते हैं।

SSC Exam Calendar 2023-24: स्टाफ सिलेक्शन कमीशन की ओर से आने वाले महीनों में कई भर्तियां निकाली जानी हैं। इन सभी भर्तियों के लिए एसएससी की ओर से एग्जाम कैलेंडर जारी कर डेट्स की घोषणा कर दी गयी है। एसएससी की विभिन्न भर्तियों के लिए आवेदन तिथियों के अलावा एग्जाम डेट्स की घोषणा भी कर दी गयी है। ऐसे अभ्यर्थी जो एसएससी की भर्तियों के लिए तैयारी कर रहे हैं वे एग्जाम कैलेंडर के अनुसार अपनी तैयारियां को बेहतर कर सकते हैं। एग्जाम कैलेंडर एसएससी की आधिकारिक वेबसाइट ssc.nic.in पर उपलब्ध है जहां से आप विभिन्न भर्तियों की तारीखें देख सकते हैं। इसके अलावा आप इस आर्टिकल से भी भर्तियों के अनुसार डेट्स की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।
दिल्ली पुलिस कॉन्सटेबल- एग्जीक्यूटिव (मेल-फीमेल)
कॉन्सटेबल (एग्जीक्यूटिव) मेल-फीमेल इन दिल्ली पुलिस एग्जामिनेशन के लिए आवेदन प्रक्रिया 1 सितंबर 2023 से शुरू हो चुकी है जो 30 सितंबर 2023 तक जारी रहेगी। इस भर्ती के लिए एग्जाम का आयोजन नवंबर/ दिसंबर 2023 में प्रस्तावित है।
मल्टी टास्किंग स्टाफ (सिविलियन) इन दिल्ली पुलिस एग्जामिनेशन 2023
दिल्ली पुलिस एमटीएस भर्ती 2023 के लिए एसएससी की ओर से आधिकारिक नोटिफिकेशन 10 अक्टूबर 2023 को जारी की जाएगी। इसके साथ ही भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी। अभ्यर्थी एप्लीकेशन फॉर्म 31 अक्टूबर 2023 तक भर सकेंगे। परीक्षा का आयोजन फरवरी 2024 में किया जायेगा।
ग्रेड 'सी' स्टेनोग्राफर लिमिटेड डिमार्टमेंट कॉम्पिटेटिव एग्जामिनेशन 2018-19
एसएससी स्टेनोग्राफर ग्रेड 'C' भर्ती के लिए नोटिफिकेशन 1 सितंबर को जारी करने के साथ ही आवेदन प्रक्रिया 22 सितंबर 2023 तक पूर्ण क जाएगी। भर्ती के एग्जाम का आयोजन फरवरी/ मार्च 2024 में करवाया जाएगा।
एसएसए यूडीसी ग्रेड लिमिटेड डिपार्टमेंटल कॉम्पिटेटिव एग्जामिनेशन 2018-19
इस भर्ती के लिए विज्ञापन जारी होने की तिथि 8 सितंबर निर्धारित है। जो उम्मीदवार इसमें शामिल होना चाहते हैं वे 29 सितंबर तक एप्लीकेशन फॉर्म भर सकेंगे। एग्जाम का आयोजन फरवरी/ मार्च 2024 में होगा।
ग्रेड 'सी' स्टेनोग्राफर लिमिटेड डिमार्टमेंट कॉम्पिटेटिव एग्जामिनेशन 2020-22
एसएससी स्टेनोग्राफर ग्रेड 'C' भर्ती 2020-22 के लिए अधिसूचना 15 सितंबर को जारी की जानी है। इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 9 अक्टूबर 2023 तक पूर्ण की जा सकेगी। भर्ती परीक्षा का आयोजन फरवरी/ मार्च 2024 में किया जाएगा।
JSA- LDC ग्रेड लिमिटेड डिपार्टमेंटल कॉम्पिटेटिव एग्जामिनेशन 2019-20
एसएससी की ओर से जूनियर सेक्रेटेरियट असिस्टेंट (JSA) और लोअर डिवीजन क्लर्क भर्ती के लिए विज्ञापन 22 सितंबर को जारी कर दिया जायेगा जिसके साथ ही ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी। आवेदन पत्र 13 अक्टूबर 2023 तक भरा जा सकेगा। एग्जामिनेशन फरवरी/ मार्च 2024 में प्रस्तावित है।
सेंट्रल सेक्रेटेरियट असिस्टेंट लिमिटेड डिपार्टमेंटल कॉम्पिटेटिव एग्जामिनेशन 2018-22
सेंट्रल सेक्रेटेरियट असिस्टेंट भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 29 सितंबर से शुरू की जाएगी। आवेदन पत्र भरने की अंतिम तिथि 20 अक्टूबर 2023 निर्धारित है। इस भर्ती के लिए परीक्षाएं फरवरी/ मार्च 2024 में आयोजित होंगी।
JSA- LDC ग्रेड लिमिटेड डिपार्टमेंटल कॉम्पिटेटिव एग्जामिनेशन 2021-22
जूनियर सेक्रेटेरियट असिस्टेंट (JSA) और लोअर डिवीजन क्लर्क भर्ती 2021-22 के लिए नोटिफिकेशन 6 अक्टूबर 2023 को जारी होगा। अभ्यर्थी इस भर्ती में शामिल होने के लिए 27 अक्टूबर तक आवेदन कर सकेंगे। भर्ती परीक्षा फरवरी/ मार्च 2024 में होगी।
एसएसए यूडीसी ग्रेड लिमिटेड डिपार्टमेंटल कॉम्पिटेटिव एग्जामिनेशन 2021-22
इस भर्ती में शामिल होने के लिए आवेदन प्रक्रिया 13 अक्टूबर 2023 से शुरू होकर 2 नवंबर 2023 तक पूर्ण की जाएगी। परीक्षा का आयोजन फरवरी/ मार्च 2024 में प्रस्तावित है।
एसएससी कॉन्सटेबल जीडी भर्ती 2024
कॉन्स्टेबल जीडी (बीएसएफ, सीआरपीएफ, आईटीबीपी, सीआईएसएफ, एसएसबी, एसएसएफ, एनसीबी) भर्ती 2024 के लिए विज्ञापन 24 नवंबर 2024 को जारी किया जायेगा। इसके साथ ही आवेदन प्रक्रिया भी शुरू कर दी जाएगी। आवेदन पत्र भरने की अंतिम तिथि 28 दिसंबर 2023 तय की गयी है। इस भर्ती के लिए परीक्षा का आयोजन फरवरी/ मार्च 2024 में होगा।
इन सभी भर्तियों की तिथियों की जानकारी कर्मचारी चयन आयोग (SSC) की ओर से जारी कैलेंडर के अनुसार किया गया है। अधिक जानकारी के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक करके कैलेंडर डाउनलोड करें।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।