SSC CPO 2018 Marks Out: एसआई और एएसआई पदों के लिए परीक्षा के फाइनल मार्क्स जारी, करें चेक
SSC CPO 2018 Marks Out उम्मीदवारों के डिटेल्ड मार्क्स एसएससी की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध हैं। संबंधित उम्मीदवार ssc.nic.in पर जाकर इसे डाउनलोड कर सकते हैं। मार्क्स चेक करने का लिंक आज यानी 26 अप्रैल से 15 मई 2021 तक एक्टिव रहेगा।

SSC CPO 2018 Marks Out: कर्मचारी चयन आयोग (SSC) ने दिल्ली पुलिस, सीएपीएफ (CAPFs) में सब इंस्पेक्टर और सीआईएसएफ में असिस्टेंट सब इंस्पेक्टर भर्ती परीक्षा 2018 के तहत चयनित और गैर चयनित उम्मीदवारों के मार्क्स जारी कर दिए हैं। उम्मीदवारों के डिटेल्ड मार्क्स एसएससी की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध हैं। संबंधित उम्मीदवार, ssc.nic.in पर जाकर इसे डाउनलोड कर सकते हैं।
इन स्टेप से डाउनलोड करें मार्क्स
मार्क्स डाउनलोड करने के लिए, उम्मीदवार सबसे पहले एसएससी की ऑफिशियल वेबसाइट, ssc.nic.in पर लॉगइन करें। इसके बाद, होमपेज पर उपलब्ध संबंधित परीक्षा के लिए अपलोडिंग ऑफ डिटेल्ड मार्क्स लिंक पर क्लिक करें। अब एक नया टैब ओपन होगा। यहां उपलब्ध फाइनल मार्क्स लिंक पर क्लिक करें। अब फिर से एक नया पेज खुलेगा। यहां उम्मीदवार अपना रजिस्ट्रेशन नंबर, रोल नंबर, डेट ऑफ बर्थ, ईमेल आईडी/मोबाइल नंबर दर्ज करके एग्जामिनेशन नेम सेलेक्ट करें और सबमिट करें। अब आपका मार्क्स स्क्रीन पर ओपन हो जाएगा। उम्मीदवार इसे चेक करें। इसे डाउनलोड कर लें और प्रिंट आउट निकाल कर रखें।
आधिकारिक वेबसाइट पर मार्क्स चेक करने का लिंक आज, यानी 26 अप्रैल से 15 मई, 2021 तक एक्टिव रहेगा। बता दें कि इस भर्ती के तहत पेपर 1 की परीक्षा, 12 मार्च से 16 मार्च, 2019 तक आयोजित की गई थी। इसके नतीजे 25 मई, 2019 को जारी किए गए थे। पीईटी/पीएसटी में सफल उम्मीदवारों के लिए 27 सितंबर, 2019 को पेपर 2 की परीक्षा का आयोजन किया गया था। इसके परिणाम 3 फरवरी, 2020 को घोषित किए गए थे। इसमें सफलता प्राप्त करने वाले उम्मीदवारों को मेडिकल एग्जाम के लिए शॉर्टलिस्ट किया गया था।
मेडिकल परीक्षा के परिणाम 8 फरवरी, 2021 को घोषित किए गए। कुल 2557 उम्मीदवार मेडिकल एग्जाम में फिट पाए गए थे। जिनमें 2299 पुरुष व 258 महिलाएं थीं। सफल उम्मीदवारों को एसएससी के संबंधित रीजनल/सब रीजनल ऑफिस द्वारा डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के लिए बुलाया गया था। वहीं, आयोग ने 20 अप्रैल 2021 को फाइनल रिजल्ट जारी किया था।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।