SSC CHSL Admit Card 2023: टियर 1 परीक्षा 2 अगस्त से, इन लिंक से डाउनलोड करें एडमिट कार्ड सभी रीजन के लिए
SSC CHSL Admit Card 2023 कर्मचारी चयन आयोग केंद्र सरकार के विभिन्न मंत्रालयों विभागों संगठनों आदि में 12वीं पास योग्यता वाले 4500 से अधिक पदों पर सीधी भर्ती के पहले चरण में 2 अगस्त से 22 अगस्त तक टियर 1 का आयोजन करेगा। आवेदन किए उम्मीदवारों के एडमिट कार्ड आयोग द्वारा जारी किए जा चुके हैं जिनके डाउनलोड लिंक एक्टिव हैं।

SSC CHSL Tier 1 Admit Card 2023: कर्मचारी चयन आयोग द्वारा सीएचएसएल परीक्षा 2023 के पहले चरण टियर 1 का आयोजन 2 अगस्त से किया जाना है। आयोग द्वारा घोषित कार्यक्रम के अनुसार परीक्षा इस बुधवार से शुरू 22 अगस्त तक विभिन्न निर्धारित तारीखों पर आयोजित की जाएगी। केंद्र सरकार के विभिन्न मंत्रालयों, विभागों, संगठनों, आदि में 12वीं पास योग्यता वाले 4500 से अधिक पदों पर सीधी भर्ती के पहले चरण में आयोजित की जा रही इस परीक्षा के लिए आवेदन किए उम्मीदवारों के एडमिट कार्ड आयोग द्वारा जारी किए जा चुके हैं, जिसे उम्मीदवार अंतिम क्षणों में तकनीकी समस्या से बचने के लिए जल्द से जल्द डाउनलोड कर लें।
SSC CHSL Admit Card 2023: इन लिंक से डाउनलोड करें सभी रीजन के एडमिट कार्ड
उम्मीदवारों को अपना टियर 1 एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए अपने सम्बन्धित रीजन की एसएससी की आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करना होगा। ज्यादातर सभी रीजन की वेबसाइट पर सीएचएसएल टियर 1 एडमिट कार्ड डाउनलोड लिंक को या तो होम पेज पर या एडिमट कार्ड सेक्शन में एक्टिव किया है। उम्मीदवारों को इस लिंक पर क्लिक करना होगा और फिर नये पेज पर अपना अप्लीकेशन नंबर और डेट ऑफ बर्थ भरकर सबमिट करना होगा। इसके बाद उम्मीदवार अपना प्रवेश पत्र स्क्रीन पर देख सकेंगे, जिसका प्रिंट लेने के बाद सॉफ्ट कॉपी उम्मीदवारों को सेव कर लेनी चाहिए। सभी रीजन के टियर 1 एडमिट कार्ड डाउनलोड नीचे दिए गए हैं:-
- SSC CHSL एडमिट कार्ड 2023 सेंट्रल रीजन लिंक - (यूपी, बिहार)
- SSC CHSL एडमिट कार्ड 2023 नॉर्दर्न रीजन लिंक (दिल्ली, राजस्थान, उत्तराखण्ड)
- SSC CHSL एडमिट कार्ड 2023 एमपी सब रीजन लिंक - (मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़)
- SSC CHSL एडमिट कार्ड 2023 नॉर्थ वेस्टर्न रीजन लिंक (हरियाणा, पंजाब, हिमाचल प्रदेश, जम्मू व कश्मीर)
- SSC CHSL एडमिट कार्ड 2023 नॉर्थ ईस्टर्न रीजन लिंक (असम, अरूणाचल प्रदेश, मेघालय, त्रिपुरा, मिजोरम, नागालैंड)
- SSC CHSL एडमिट कार्ड 2023 वेस्टर्न रीजन लिंक (महाराष्ट्र, गुजरात, गोवा)
- SSC CHSL एडमिट कार्ड 2023 ईस्टर्न रीजन लिंक (पश्चिम बंगाल, ओडिशा, सिक्किम और अंडमान निकोबार आइसलैंड)
- SSC CHSL एडमिट कार्ड 2023 केकेआर रीजन लिंक (कर्नाटक, केरल)
- SSC CHSL एडमिट कार्ड 2023 सदर्न रीजन लिंक (आंध्र प्रदेश, पुदुचेरी और तमिलनाडु)

कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।