Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    SSC CGL Tier 2 Answer Key 2023: रिलीज हुई एसएससी सीजीएल टियर 2 की आंसर-की, 1 Nov तक दर्ज कराएं आपत्ति

    By Nandini DubeyEdited By: Nandini Dubey
    Updated: Tue, 31 Oct 2023 09:10 AM (IST)

    SSC CGL Tier 2 Answer Key 2023 आयोग ने इस संबंध में आधिकारिक वेबसाइट ssc.nic.in पर एक नोटिफिकेशन भी जारी किया है। इसके मुताबिक जो उम्मीदवार अस्थायी उत्तर कुंजी से संतुष्ट नहीं हैं वे 01 नवंबर (शाम 600 बजे) तक इसके लिए आपत्तियां उठा सकते हैं। प्रत्येक प्रश्न पर ऑब्जेशन दर्ज कराने लिए कैंडिडेट्स को 100 रुपये शुल्क देना होगा।

    Hero Image
    SSC CGL Tier 2 Answer Key 2023: एसएससी सीजीएल टियर 2 आंसर-की रिलीज हो गई है।

    एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली। SSC CGL Tier 2 Answer Key 2023: एसएससी सीजीएल टियर 2 आंसर-की रिलीज हो गई है। कर्मचारी चयन आयोग ने कंबाइंड ग्रेजुएट लेवल एग्जामनिशेन 2023 टियर 2 परीक्षा की प्रोविजनल आसंर-की के साथ-साथ रिस्पांस शीट भी आधिकारिक ssc.nic.in पर रिलीज की गई है। इस एग्जाम में शामिल होने वाले उम्मीदवार एसएससी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर इसे डाउनलोड कर सकते हैं। इसके अलावा, चाहें तो कैंडिडेट्स इस डायरेक्ट लिंक पर क्लिक करके भी उत्तरकुंजी को डाउनलोड कर सकते हैं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    इस लिंक पर क्लिक करके डाउनलोड करें प्रोविजनल आंसर-की 

    SSC CGL Tier 2 Answer Key 2023: ऑब्जेक्शन के लिए देना होगा इतना शुल्क 

    आयोग ने इस संबंध में आधिकारिक वेबसाइट ssc.nic.in पर एक नोटिफिकेशन भी जारी किया है। इसके मुताबिक, जो उम्मीदवार अस्थायी उत्तर कुंजी से संतुष्ट नहीं हैं, वे 01 नवंबर (शाम 6:00 बजे) तक इसके लिए आपत्तियां उठा सकते हैं। प्रत्येक प्रश्न पर ऑब्जेशन दर्ज कराने लिए कैंडिडेट्स को 100 रुपये शुल्क देना होगा।

    SSC CGL Tier 2 Result 2023: जल्द जारी होगा रिजल्ट

    प्रोविजनल आंसर-की के लिए दर्ज कराई गई उम्मीदवारों की आपत्तियों की जांच करने के बाद सीजीएल 2023 अंतिम उत्तर कुंजी और परिणाम जारी किया जाएगा। संभव है कि जल्द ही नतीजों का एलान किया जाए। 

    SSC CGL Tier 2 Result 2023: इन तिथियों में हुई थी परीक्षा

    SSC CGL टियर- II परीक्षा 2023 का आयोजन 25, 26 और 27 अक्टूबर, 2023 को देश के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की गई थी। वहीं, अब आयोग ने प्रोविजनल आसंर-की रिलीज कर दी है। कर्मचारी चयन आयोग ने भारत में विभिन्न स्थानों पर 14 से 27 जुलाई, 2023 तक सीजीएल टियर- I परीक्षा आयोजित की थी। वहीं, पहले चरण के परिणाम 20 सितंबर को घोषित किए गए थे।

    यह भी पढ़ें: UPSC Exam Preparation Tips: यूपीएससी की तैयारी के दौरान नहीं होगा डिस्ट्रेक्शन, बस फॉलो करें ये आसान टिप्स