Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    SSC CGL Answer Key 2023: एसएससी ने सीजीएल आंसर-की रिलीज, 4 अगस्त तक दर्ज कराएं आपत्ति, ये देनी होगी फीस

    By Nandini DubeyEdited By: Nandini Dubey
    Updated: Wed, 02 Aug 2023 12:51 PM (IST)

    SSC CGL Tier 1 Answer Key 2023 कर्मचारी चयन आयोग की ओर से जारी नोटिफिकेशन में कहा गया है कि इस परीक्षा के लिए जारी आंसर-की पर अगर किसी कैंडिडेट्स को कोई आपत्ति है तो वे उठा सकते हैं। इसके लिए अभ्यर्थियों को 4 अगस्त 2023 तक का समय दिया जा रहा है। इस समय अवधि के बाद कोई अनुरोध स्वीकार नहीं किए जाएंगे।

    Hero Image
    SSC CGL Tier 1 Answer Key 2023: एसएससी ने सीजीएल परीक्षा के लिए आंसर-की रिलीज कर दी है।

    एजुकेशन डेस्क। SSC CGL Tier 1 Answer Key 2023: एसएससी ने सीजीएल परीक्षा के लिए आंसर-की रिलीज कर दी है। कर्मचारी चयन आयोग, एसएससी ने कंबाइंड ग्रेजुएट लेवल एग्जामिनेशन (Combined Graduate Level Examination, SSC CGL 2023 tier 1) सीजीएल टियर 1 परीक्षा 2023 के लिए प्रोविजनल आंसर-की जारी कर दी है। अब ऐसे में, जो उम्मीदवार इस परीक्षा में उपस्थित हुए थे, वे आयोग की आधिकारिक वेबसाइट ssc.nic.in पर अनंतिम उत्तर कुंजी की जांच कर सकते हैं और इसे डाउनलोड कर सकते हैं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    कर्मचारी चयन आयोग की ओर से जारी नोटिफिकेशन में कहा गया है कि इस परीक्षा के लिए जारी आंसर-की पर अगर किसी कैंडिडेट्स को कोई आपत्ति है तो वे उठा सकते हैं। इसके लिए अभ्यर्थियों को 4 अगस्त, 2023 तक का समय दिया जा रहा है। इस समय अवधि के बाद कोई अनुरोध स्वीकार नहीं किए जाएंगे।

    आधिकारिक वेबसाइट पर जाने के लिए इस डायरेक्ट लिंक पर करें क्लिक 

    इस डायरेक्ट लिंक पर क्लिक करके पढ़ें आधिकारिक सूचना 

    SSC CGL Tier 1 Answer Key 2023: ये देना होगा शुल्क

    अगर कोई अभ्यर्थी परीक्षा के लिए आंसर-की के लिए ऑब्जेक्शन उठाना चाहते हैं तो इसके लिए उन्हें 100 रुपये प्रति प्रश्न फीस देनी होगी। बता दें कि SSC CGL 2023 टियर-I CBT परीक्षा का आयोजन 14 से 27 जुलाई तक पूरे देश के विभिन्न केंद्रों पर आयोजित की गई थी। ज्यादा जानकारी के लिए परीक्षार्थी आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं। 

    Steps to download SSC CGL answer key 2023: एसएससी सीजीएल टियर आंसर-की के लिए ऐसे दर्ज कराएं आपत्ति

    सबसे पहले उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट ssc.nic.in पर जाना होगा। इसके बाद, होमपेज पर सीजीएल 2023 उत्तर कुंजी लिंक पर जाएं। अब, विवरण दर्ज करें और सबमिट करें। अब उत्तर कुंजी जांचें और डाउनलोड करें। यदि कोई हो तो आपत्तियां उठाएं। इसके बाद उम्मीदवारों को निर्धारित शुल्क जमा करना होगा। अब उसका प्रिंटआउट लेकर भविष्य के लिए रख लें।

    comedy show banner
    comedy show banner