SEBI Grade A Phase 2 Result 2021: ऑफिसर ग्रेड ए भर्ती के लिए फेज 2 परीक्षा के नतीजे sebi.gov.in पर घोषित, करें चेक
SEBI Grade A Phase 2 Result 2021 दूसरे चरण की परीक्षा के परिणाम आधिकारिक वेबसाइट sebi.gov.in पर उपलब्ध हैं। जिन उम्मीदवारों ने 27 फरवरी को आयोजित दूसर ...और पढ़ें

SEBI Grade A Phase 2 Result 2021: भारतीय प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड (SEBI) ने ग्रेड ए ऑफिसर (असिस्टेंट मैनेजर) के पदों पर भर्ती के लिए दूसरे चरण, यानी फेज 2 की ऑनलाइन परीक्षा के नतीजे घोषित कर दिए हैं। दूसरे चरण की परीक्षा के परिणाम आधिकारिक वेबसाइट, sebi.gov.in पर उपलब्ध हैं। जिन उम्मीदवारों ने 27 फरवरी को आयोजित दूसरे फेज की परीक्षा में भाग लिया था, वे sebi.gov.in पर जाकर अपने नतीजे चेक कर सकते हैं। जिन उम्मीदवारों को फेज 3 की परीक्षा के लिए शॉर्टलिस्ट किया गया है, उनके रोल नंबर के अनुसार लिस्ट उपलब्ध है।
इन स्टेप से चेक करें रिजल्ट
दूसरे फेज का रिजल्ट चेक करने के लिए, उम्मीदवार सेबी की ऑफिशियल वेबसाइट, sebi.gov.in पर विजिट करें। इसके बाद, होमपेज पर उपलब्ध Carrers सेक्शन में जाएं। अब रिजल्ट्स लिंक पर क्लिक करें। अब एक नया पेज खुलेगा। यहां संबंधित एग्जाम के रिजल्ट लिंक पर क्लिक करें। अब फिर से आपको एक नए पेज पर लाया जाएगा। यहां उम्मीदवार अपने स्ट्रीम और रोल नंबर के अनुसार रिजल्ट चेक कर सकते हैं। यदि आवश्यकता हो तो इस पेज को डाउनलोड कर लें व हार्ड कॉपी निकाल कर रखें।
बता दें कि फेज 2 परीक्षा के लिए इंडिविजुअल मार्कशीट जल्द ही जारी की जाएगी। मार्कशीट जारी होने के बाद, कैंडिडेट्स इसे आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर डाउनलोड कर सकेंगे। फेज 2 में सफल उम्मीदवारों को अब फेज 3 परीक्षा में शामिल होना होगा। गौरतलब है कि फेज 2 परीक्षा का आयोजन 27 फरवरी, 2021 को किया गया था। फेज 1 परीक्षा में उत्तीर्ण होने वाले उम्मीदवारों ने फेज 2 परीक्षा में हिस्सा लिया था। फेज 1 परीक्षा का आयोजन 17 जनवरी, 2021 को किया गया था। इसके परिणाम 28 जनवरी, 2021 को घोषित किए गए थे। वहीं, फरवरी के दूसरे सप्ताह में पहले चरण की परीक्षा के मार्क्स जारी किए गए थे।

कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।