Back Image

Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck

    SEBI Grade A Exam Analysis: सेबी ग्रेड ए परीक्षा के प्रश्न रहे ‘ईजी टू मॉडरेट’, जानें कितने अंक होंगे ‘गुड अटेम्प्ट’

    By Rishi SonwalEdited By:
    Updated: Mon, 21 Feb 2022 10:43 AM (IST)

    SEBI Grade A Exam Analysis 2022 इस रविवार 20 फरवरी को आयोजित सेबी ग्रेड ए परीक्षा में शामिल हुए कैंडिडेट्स के रिस्पॉन्स के आधार पर जानें कैसा रहे परीक्षा के पेपर 1 और पेपर 2। साथ ही जानें परीक्षा विशेषज्ञों के अनुसार किसी सही उत्तर को कहा जाएगा ‘गुड अटेम्प्ट’।

    Hero Image
    सेबी ग्रेड ए परीक्षा 2022 के पेपर 1 और पेपर 2 के प्रश्न ‘ईजी टू मॉडरेट’ कठिनाई स्तर के रहे।

    नई दिल्ली, एजुकेशन डेस्क। SEBI Grade A Exam Analysis 2022: सिक्यूरिटीज एण्ड एक्सचेंज बोर्ड ऑफ इंडिया सेबी ग्रेड ए परीक्षा 2022 का आयोजन इस रविवार, 20 फरवरी को देश भर में निर्धारित विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर किया। सेबी ने आइटी, जनरल, रिसर्च, लीगल और आधिकारिक भाषा विभागों में ग्रेड ए ऑफिसर के पदों यानि असिस्टेंट मैनेजर के पदों की घोषित 120 रिक्तियों के लिए उम्मीदवारों के चयन हेतु निर्धारित प्रक्रिया के अंतर्गत पहले चरण यानि फेज 1 में कंप्यूटर आधारित ऑनलाइन परीक्षा का आयोजन किया गया। सेबी ग्रेड ए फेज 2 परीक्षा 2022 में दो पेपर थे। अधिकतम 100 अकों वाला पहला पेपर 60 मिनट का था और इसमे जनरल अवेयरनेस, अंग्रेजी भाषा, क्वांटीटेटिव एप्टीट्यूड और रीजनिंग विषयों से कुल 80 प्रश्न पूछे गये थे। वहीं, 100 अंकों वाला दूसरा पेपर 40 मिनट का था और इसमें सम्बन्धित विभाग से जुड़े 50 प्रश्न पूछे गये थे।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    दोनो पेपरों के प्रश्न रहे ‘ईजी टू मॉडरेट’

    सेबी ग्रेड ए परीक्षा 2022 में सम्मिलित हुए उम्मीदवारों से प्राप्त प्रतिक्रियाओं के आधार पर जागरणजोश डॉट कॉम (JagranJosh.com) के परीक्षा विशेषज्ञों की एनालिसिस के अनुसार दोनो ही पेपरों के प्रश्नों की कठिनाई का ‘ईजी टू मॉडरेट’ रहा। हालांकि, पेपर 2 के कुछ प्रश्नों का स्तर ‘मॉडरेट टू डिफिकल्ट’ था। पेपर 1 में स्टेटिक जीके से 2-3 प्रश्न पूछे गये थे, जबकि करेंट अफेयर्स से 15-16 प्रश्न पूछे गये थे। वहीं, पेपर 1 के ही क्वांट, अंग्रेजी और रीजनिंग विषयों से लगभग 20-20 प्रश्न पूछे गये थे।

    जानें कितने अंक होंगे ‘गुड अटेम्प्ट’

    परीक्षा में शामिल हुए उम्मीदवारों से मिले रिस्पान्स और प्रश्नों की कठिनाई के स्तर के आधार पर जागरणजोश के विशेषज्ञों के अनुसार सेबी ग्रेड ए एग्जाम 2022 के पेपर 1 में किसी उम्मीदवारों ने 60-69 सही हल किए होंगे तो उसके प्रयास को ‘गुड अटेम्प्ट’ माना जाना चाहिए। वहीं, पेपर 2 में यदि किसी उम्मीदवार ने 44-50 प्रश्न सही हल किए होंगे तो उनके प्रयास को ‘गुड अटेम्प्ट’ माना जा सकता है। सेबी ग्रेड ए एग्जाम एनालिसिस 2022 पर अधिक जानकारी इस लिंक से देखें।