Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    School Holiday: बच्चों की हो गई मौज, दुर्गा पूजा और दशहरे पर यहां हुई पूरे 10 दिनों की छुट्टियां

    By Nandini DubeyEdited By: Nandini Dubey
    Updated: Sat, 21 Oct 2023 07:59 AM (IST)

    School Holiday तेलंगाना के अलावा ओडिशा में दुर्गा पूजा के पर्व पर 9 दिन स्कूल बंद रहेंगे। राज्य सरकार ने घोषणा की है कि प्रदेश में 20 से 29 अक्टूबर 2023 तक शैक्षणिक संस्थान बंद रहेंगे। ऐसे में यहां के छात्र-छात्राओं को भी लंबे दिनों की छुट्टियां मिल रही हैं। हालांकि इस दौरान स्टूडेंट्स को सलाह दी जाती है कि वे समय निकालकर पढ़ाई भी करते रहें।

    Hero Image
    School Holidays: दुर्गा पूजा और दशहरे के त्योहार के लिए इन राज्यों में होगा 10 दिनों का अवकाश।

    एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली। School Holidays: देश भर में इस वक्त नवरात्रि के त्योहार की धूम है। जगह-जगह पर माता दुर्गा के पंडाल सजे हुए हैं। वहीं, आगामी 24 अक्टूबर, 2023 को दशहरा का त्योहार मनाया जाएगा। इस दिन पर यूपी सहित कई अन्य राज्यों के स्कूलों, कॉलेजों अन्य शैक्षणिक संस्थानों में अवकाश रहेगा। हालांकि, एक राज्य ऐसा भी हैं, जहां इस पर्व के मौके पर एक या दो नहीं बल्कि पूरे दस दिनों की छुट्टी मिलने वाली है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    आपको सुनकर हैरानी हो रही होगी, लेकिन हकीकत यह है कि विजयदशमी के अवसर पर स्कूलों में 10 दिनों का अवकाश दिया जाएगा। इस प्रदेश का नाम है तेलंगाना। राज्य में दशहरा का त्योहार मनाने के लिए यहां 10 दिन छुट्टियों का एलान किया गया है। स्टेट में हॉलीडे 14 अक्टूबर, 2023 से शुरू हो चुका है और यह 25 अक्टूबर, 2023 तक चलेगा। हालांकि, इस दौरान, जूनियर कॉलेज 19 अक्टूबर से 25 अक्टूबर तक केवल सात दिनों के लिए बंद रहेंगे। इस दौरान राज्य में Bathukamma की छुट्टी भी शामिल हैं, जो कि 22 अक्टूबर, 2023 को मनाया जाएगा। ऐसे में यहां के स्टूडेंट्स की तो बल्ले- बल्ले हो गई हे।

    ओडिशा में भी हुआ 9 दिन का अवकाश

    तेलंगाना के अलावा, ओडिशा में दुर्गा पूजा के पर्व पर 9 दिन स्कूल बंद रहेंगे। राज्य सरकार ने घोषणा की है कि प्रदेश में 20 से 29 अक्टूबर, 2023 तक शैक्षणिक संस्थान बंद रहेंगे। ऐसे में यहां के छात्र-छात्राओं को भी लंबे दिनों की छुट्टियां मिल रही हैं। हालांकि, इस दौरान स्टूडेंट्स को सलाह दी जाती है कि वे समय निकालकर पढ़ाई भी करते रहें।

    बता दें कि इसके अलावा, उत्तर प्रदेश में दशहरे की छुट्टी के अलावा भी एक दिन अतिरिक्त छुट्टी दी जाएगी। यह अवकाश राज्य के 35 उन जिलों में दिया जाएगा, जहां यूपी पीईटी परीक्षा निर्धारित है। परीक्षा के सुचारु रुप से संचालन के लिए यह फैसला लिया गया है। 

    यह भी पढ़ें: UP School Closed: दशहरे के बाद यूपी के बच्चों को इस दिन मिलेगी छुट्टी, जानिए डेट और कारण