School Holiday: बाढ़-बारिश के चलते यूपी, जम्मू में कई जगहों पर स्कूल बंद, पंजाब में 7 तक बढ़ी छुट्टियां
उत्तर प्रदेश पंजाब जम्मू कश्मीर सहित कई राज्यों के विभिन्न जगहों पर बाढ़ एवं भारी बारिश के चलते आज स्कूलों को बंद रखने का आदेश दिया गया है। सरकार एवं प्रशासन इस पर नजर बनाये हुए है। अगर भारी बारिश और बाढ़ सामान्य नहीं होती है तो छुट्टियों को एक्सटेंड किया जा सकता है। पंजाब में छुट्टियां 7 सितंबर तक एक्सटेंड कर दी गई हैं।

एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली। देशभर के कई राज्यों में बाढ़ और भारी बारिश के चलते जीवन अस्त-व्यस्त है। इसी को देखते हुए बाढ़ और बारिश से प्रभावित राज्यों के कई शहरों में स्कूल-कॉलेज को बंद रखने का आदेश दिया गया है। यूपी के कई जनपदों के साथ ही पंजाब, चंडीगढ़, जम्मू कश्मीर राज्यों में भी स्कूलों को बंद रखा गया है।
यूपी के इन शहरों में स्कूल बंद
उत्तर प्रदेश राज्य में गाजियाबाद, नोएडा, बागपत, बुलंदशहर और गौतमबुद्ध नगर के जिला प्रशासन ने लगातार बारिश के कारण 3 सितंबर को सभी स्कूलों को बंद रखने का आदेश दिया है। यह निर्देश सरकारी, निजी, सहायता प्राप्त और बोर्ड से संबद्ध संस्थानों पर लागू है।
पंजाब में 7 सितंबर तक स्कूलों की छुट्टियां बढ़ी
माननीय मुख्यमंत्री पंजाब श्री भगवंत सिंह मान जी के निर्देशानुसार, बाढ़ की स्थिति को देखते हुए, पंजाब भर के सभी सरकारी/सहायता प्राप्त/मान्यता प्राप्त और निजी स्कूल, कॉलेज, विश्वविद्यालय और पॉलिटेक्निक 7 सितंबर 2025 तक बंद रखने का आदेश दिया गया है।
इन जगहों पर भी स्कूल बंद
यूपी के अलावा चंडीगढ़, शिमला और नैनीताल ने भी छात्रों के लिए अवकाश की घोषणा की है। हिमाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर के कई क्षेत्रों में भारी बारिश के बाद सतलुज, व्यास और रावी नदियों में बाढ़ जैसे हालात हैं। पंजाब में भी भारी वर्षा के कारण सभी शैक्षणिक संस्थान बुधवार तक बंद कर दिए गए हैं। दिल्ली में भी यमुना का जलस्तर खतरे के निशान से ऊपर चल रहा है जिस पर सरकार लगातार नजर बनाये हुए है।
त्योहार के चलते छुट्टियां बढ़ने के आसार
मौसम विभाग के मुताबिक अभी भी विभिन्न राज्यों के कई शहरों में बारिश के लिए रेड एवं ऑरेंज अलर्ट जारी है। ऐसे में अनुमान है की जिला प्रशासन की ओर से छुट्टियां बढ़ाई भी जा सकती हैं।
इसके अलावा आने वाले दिनों में 5 सितंबर 2025 को ओणम, ईद-ए-मिलाद के त्योहार के साथ शिक्षक दिवस भी सेलिब्रेट किये जायेंगे। ऐसे में अनुमान है की स्कूलों की छुट्टियां बढ़ाई जा सकती हैं। हालांकि, छुट्टियों को बढ़ाने का फैसला जिला प्रशासन के आदेश के बाद ही लागू किया जायेगा। इसलिए सभी समय समय पर अपडेट चेक करते रहें।
पंजाब और जम्मू कश्मीर में CA एग्जाम भी स्थगित
पंजाब और जम्मू कश्मीर में बाढ़ के चलते हालात अभी काफी खराब हैं। इसके चलते इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड एकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (ICAI) की ओर से सीए फाइनल और इंटरमीडिएट एग्जाम को स्थगित कर दिया गया है। बाकी राज्यों में परीक्षा तय समय पर आयोजित होगी। इन राज्यों के लिए डेट की घोषणा हालात के सुधरने के साथ की जाएगी।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।