Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    चालू वित्त वर्ष में 10 हजार नए लोगों को नौकरी पर रखेगा एसबीआई, आम बैंकिंग जरूरतों को पूरा करने के लिए होगी कर्मचारियों की नियुक्ति

    Updated: Mon, 07 Oct 2024 09:27 AM (IST)

    स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) में आम बैंकिंग जरूरतों और तकनीकी क्षमता को बढ़ावा देने के लिए 10 हजार नए पदों पर भर्ती निकाली जाएगी। यह जानकारी एसबीआई चेयरमैन सीएस शेट्टी की ओर से दी गई है। भर्ती के लिए अगली सूचना जल्द ही प्रसारित कर दी जाएगी जिसके बाद इच्छुक एवं योग्य अभ्यर्थी तय तिथियों में भर्ती के लिए फॉर्म भर सकेंगे।

    Hero Image
    SBI Vacancy 2024: एसबीआई में 10 हजार पदों पर होगी भर्ती।

    नई दिल्ली, प्रेट्र: भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) चालू वित्त वर्ष (2024-25) में 10,000 नए कर्मचारियों को भर्ती करेगा। बैंक यह नई भर्ती आम बैंकिंग जरूरतों और अपनी तकनीकी क्षमता को बढ़ावा देने के लिए करेगा। बैंक ने निर्बाध ग्राहक सेवा प्रदान करने के साथ-साथ अपने डिजिटल चैनल को मजबूत करने के लिए प्रौद्योगिकी में महत्वपूर्ण निवेश किया है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    एसबीआई चेयरमैन सीएस शेट्टी ने दी जानकारी

    एसबीआई चेयरमैन सीएस शेट्टी ने कहा, कि हम अपने कार्यबल को प्रौद्योगिकी पक्ष के साथ-साथ सामान्य बैंकिंग पक्ष पर भी मजबूत कर रहे हैं। हमने हाल ही में प्रवेश स्तर और थोड़े उच्चस्तर पर लगभग 1,500 प्रौद्योगिकी लोगों की भर्ती की घोषणा की है। उन्होंने कहा, प्रौद्योगिकी भर्ती डेटा वैज्ञानिकों, डेटा आर्किटेक्ट्स, नेटवर्क संचालकों आदि जैसी विशेष नौकरियों पर भी है। हम उन्हें प्रौद्योगिकी पक्ष में विभिन्न प्रकार की नौकरियों के लिए भर्ती कर रहे हैं। इसलिए, कुल मिलाकर, हमारी वर्तमान वर्ष की आवश्यकता लगभग 8,000 से 10,000 लोगों की होगी।

    यह भी पढ़ें- SBI Recruitment 2024: एसबीआई ने बढ़ाई तारीख, अब 14 अक्टूबर तक करें SCO भर्ती के लिए आवेदन

    लोगों को विशेष और सामान्य दोनों पक्षों में जोड़ा जाएगा। मार्च, 2024 तक बैंक के कुल कर्मचारियों की संख्या 2,32,296 थी। इसमें से पिछले वित्त वर्ष के अंत में 1,10,116 अधिकारी बैंक में कार्यरत थे। मार्च, 2024 तक एसबीआई के पास देशभर में 22,542 शाखाओं का नेटवर्क है।

    यह भी पढ़ें- MPHC JJA Vacancy: ग्रेजुएट अभ्यर्थियों के लिए मध्य प्रदेश हाई कोर्ट में नौकरी पाने का मौका, जूनियर ज्यूडिशियल असिस्टेंट पदों पर जल्द कर लें अप्लाई