Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    SBI Clerk Pre Exam Date 2025: एसबीआई जूनियर एसोसिएट भर्ती परीक्षा के लिए डेट्स घोषित, इन तिथियों में होगा एग्जाम

    Updated: Sun, 07 Sep 2025 01:10 PM (IST)

    एसबीआई की ओर से क्लर्क भर्ती के लिए प्रारंभिक परीक्षा की डेट की घोषणा कर दी गई है। वेबसाइट पर दी गई डिटेल के मुताबिक एग्जाम तीन दिनों- 20 21 एवं 27 सितंबर को आयोजित किया जायेगा। परीक्षा में शामिल होने के लिए आवेदनकर्ताओं के एडमिट कार्ड एग्जाम डेट से 7 से 10 दिन पहले उपलब्ध करवा दिए जायेंगे।

    Hero Image
    SBI Clerk Pre Exam Date 2025: 20, 21 एवं 27 सितंबर को होगी परीक्षा।

    एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली। स्टेट बैंक ऑफ इंडिया की ओर से एसबीआई क्लर्क (Junior Associates- Customer Support Sales) भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के लिए एग्जाम शेड्यूल की घोषणा कर दी गई है। जिन भी उम्मीदवारों ने इस भर्ती के लिए आवेदन किया है उनकी प्रारंभिक परीक्षा का आयोजन 20, 21 एवं 27 सितंबर 2025 को करवाया जायेगा। एग्जाम डेट की जानकारी एसबीआई की ओर से ऑफिशियल वेबसाइट sbi.co.in पर दी गई है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    एडमिट कार्ड जल्द होंगे डाउनलोड के लिए उपलब्ध

    जो भी अभ्यर्थी इस भर्ती में भाग लेने जा रहे हैं उनके एडमिट कार्ड ऑनलाइन माध्यम से ऑफिशियल वेबसाइट पर परीक्षा से 7 से 10 दिन पूर्व डाउनलोड के लिए उपलब्ध करवा दिए जायेंगे। इसके बाद उम्मीदवार लॉग इन डिटेल दर्ज कर इसे डाउनलोड कर पाएंगे। किसी भी अभ्यर्थी को पर्सनल रूप से प्रवेश पत्र नहीं भेजे जायेंगे।

    प्रीलिम एग्जाम पैटर्न 

    एसबीआई क्लर्क Phase I Preliminary Examination में बहुविकल्पीय प्रकार के 100 प्रश्न पूछे जाएंगे। प्रत्येक प्रश्न के लिए 1 अंक निर्धारित है। प्रश्न पत्र में 3 सेक्शन होने जिसे हल करने के लिए कुल 1 घंटा यानी कि 60 मिनट का समय प्रदान किया जायेगा। ध्यान रखें कि इस परीक्षा में माइनस मार्किंग का प्रावधान भी रखा गया है। प्रत्येक गलत उत्तर देने पर 1/4 अंक की कटौती की जाएगी। प्रश्न पत्र में इंग्लिश लैंग्वेज से 30 प्रश्न, न्यूमेरिकल एबिलिटीज से 35 और रीजनिंग एबिलिटी से 35 प्रश्न पूछे जाएंगे।

    जो उम्मीदवार प्रारंभिक परीक्षा संपन्न होने के बाद इसमें निर्धारित कैटेगरी वाइज अंक प्राप्त कर लेंगे उनको मुख्य परीक्षा के लिए आमंत्रित किया जायेगा। अंत में उम्मीदवारों को लैंग्वेज प्रोफिशिएंसी टेस्ट में शामिल होना होगा। सभी चरणों में सफल अभ्यर्थियों को फाइनल लिस्ट में जगह देकर नियुक्ति प्रदान की जाएगी।

    कितने पदों पर होगी भर्ती

    इस भर्ती के माध्यम से क्लर्क के कुल 5180/रेगुलर (810 बैकलॉग) पदों पर भर्ती निकाली गई है। किस राज्य में कितने पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी इसकी पूरी डिटेल आप नीचे से चेक कर सकते हैं-

    • गुजरात: 220 पद
    • आंध्र प्रदेश: 310 पद
    • कर्नाटक: 270 पद (198 बैकलॉग)
    • मध्य प्रदेश: 100 पद (37 बैकलॉग)
    • छत्तीसगढ़: 220 पद (32 बैकलॉग)
    • ओडिशा: 190 पद
    • हरियाणा: 138 पद
    • जम्मू कश्मीर: 29 पद
    • हिमाचल प्रदेश: 68 पद
    • लद्दाख यूटी: 37 पद
    • पंजाब: 178 पद
    • तमिलनाडु: 380 पद
    • तेलंगाना: 250 पद (58 बैकलॉग)
    • राजस्थान: 260 पद (27 बैकलॉग)
    • वेस्ट बंगाल: 270 पद (4 बैकलॉग)
    • अंडमान निकोबार आइसलैंड: 30 पद (2 बैकलॉग)
    • सिक्किम: 20 पद
    • उत्तर प्रदेश: 514 पद (18 बैकलॉग)
    • महाराष्ट्र: 476 पद (74 बैकलॉग)
    • गोवा: 14 पद
    • दिल्ली: 169 पद (5 बैकलॉग)
    • उत्तराखंड: 127 पद
    • अरुणाचल प्रदेश: 20 पद (36 बैकलॉग)
    • असम: 145 पद (170 बैकलॉग)
    • मणिपुर: 16 पद (17 बैकलॉग)
    • मेघालय: 32 पद (46 बैकलॉग)
    • मिजोरम: 13 पद (15 बैकलॉग)
    • नागालैंड: 22 पद (31 बैकलॉग)
    • त्रिपुरा: 22 पद (28 बैकलॉग)
    • बिहार: 260 पद
    • झारखंड: 130 पद
    • केरल: 247 पद (12 बैकलॉग)
    • लक्षद्वीप: 3 पद

    यह भी पढ़ें- RRB Paramedical Recruitment 2025: आरआरबी पैरामेडिकल भर्ती लिए एप्लीकेशन डेट एक्सटेंड, अब 18 सितंबर तक रजिस्ट्रेशन का मौका

    comedy show banner
    comedy show banner