Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    SBI Clerk Mains Result 2025: एसबीआई क्लर्क मेंस रिजल्ट का इंतजार कभी भी हो सकता है खत्म, ऐसे चेक कर पाएंगे परिणाम

    Updated: Sun, 25 May 2025 03:04 PM (IST)

    एसबीआई (SBI) की ओर से क्लर्क मुख्य परीक्षा रिजल्ट (SBI Clerk Mains Result 2025) कभी भी जारी किया जा सकता है। जो उम्मीदवार मुख्य परीक्षा में कैटेगरी वाइज निर्धारित कटऑफ अंक प्राप्त कर लेंगे उनको भर्ती के अंतिम चरण लोकल लैंग्वेज टेस्ट में शामिल होना होगा। इसमें सफल होने वाले अभ्यर्थियों को ही रिक्त पदों पर नियुक्ति प्रदान की जाएगी।

    Hero Image
    SBI Clerk Mains Result 2025 जल्द हो सकता है जारी।

    एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली। एसबीआई क्लर्क मेंस एग्जाम का आयोजन 10 एवं 12 अप्रैल को करवाया गया था जिसके बाद से अब तक 1.5 महीने का समय बीत चुका है। अब इस भर्ती परीक्षा में भाग लेने वाले उम्मीदवारों को रिजल्ट जारी होने का बेसब्री से इंतजार है ताकी वे आगे की तैयारियां कर सकें। इन सभी उम्मीदवारों की जानकारी के लिए बता दें कि स्टेट बैंक ऑफ इंडिया की ओर से रिजल्ट कभी भी घोषित किया जा सकता है। परिणाम केवल ऑनलाइन माध्यम से एसबीआई की ऑफिशियल वेबसाइट sbi.co.in पर जारी किया जायेगा, किसी भी अभ्यर्थी को पर्सनल रूप से इसकी जानकारी नहीं दी जाएगी।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    कहां और कैसे चेक कर सकेंगे रिजल्ट?

    रिजल्ट ऑनलाइन माध्यम से वेबसाइट पर जारी होने के बाद डायरेक्ट लिंक उपलब्ध करवा दिया जायेगा। इसके बाद आप नीचे दी जा रही स्टेप्स को फॉलो करके आसानी से नतीजे चेक कर सकेंगे और स्कोरकार्ड भी डाउनलोड कर सकेंगे-

    • एसबीआई मेंस रिजल्ट 2025 जारी होते ही सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट sbi.co.in पर विजिट करना होगा।
    • वेबसाइट के मुख्य पेज पर Current Opening में भर्ती से संबंधित लिंक पर क्लिक करना होगा।
    • इसके बाद मेन परीक्षा के रिजल्ट लिंक पर क्लिक करना होगा।
    • अब रोल नंबर/ रजिस्ट्रेशन नंबर एवं डेट ऑफ बर्थ दर्ज करना होगा।
    • इसके बाद आपका स्कोरकार्ड स्क्रीन पर ओपन हो जायेगा जहां से आप इसे डाउनलोड कर पाएंगे।

    न्यूनतम कटऑफ मार्क्स प्राप्त करना अनिवार्य

    रिजल्ट जारी होने के साथ ही कैटेगरी के अनुसार न्यूनतम क्वालिफाइंग कटऑफ भी जारी किया जाएगा। जो अभ्यर्थी तय कटऑफ अंक प्राप्त कर लेंगे केवल वे ही भर्ती के अंतिम चरण लोकल लैंग्वेज टेस्ट में शामिल हो सकेंगे। अंतिम चरण में सफल अभ्यर्थियों को ही फाइनल अपॉइटमेंट लिस्ट में जगह प्रदान की जाएगी और रिक्त पदों पर नियुक्त किया जायेगा।

    भर्ती विवरण

    इस भर्ती के जरिये देशभर के विभिन्न राज्यों में कुल 13735 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। इसमें से जनरल कैटेगरी के लिए 5870 पद, ईडब्ल्यूएस वर्ग के लिए 1361 पद, ओबीसी वर्ग के लिए 3001 पद, अनुसूचित जाति के लिए 2118 पद और अनुसूचित जनजाति के लिए 1385 पद आरक्षित हैं। भर्ती से जुड़ी अधिक एवं लेटेस्ट अपडेट के लिए अभ्यर्थियों को समय समय पर ऑफिशियल वेबसाइट पर विजिट करने की सलाह दी जाती है।

    यह भी पढ़ें- SBI CBO Recruitment 2025: एसबीआई में सर्किल बेस्ड ऑफिसर के 2600 पदों पर हो रही भर्ती, 29 मई तक ऑनलाइन कर सकते हैं अप्लाई