Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    SBI Clerk Mains Result 2025: एसबीआई जूनियर एसोसिएट मेंस रिजल्ट कभी भी हो सकता है जारी, लिंक sbi.co.in पर होगा एक्टिव

    Updated: Wed, 11 Jun 2025 09:15 AM (IST)

    एसबीआई की ओर से क्लर्क भर्ती मेंस एग्जाम का रिजल्ट जल्द ही जारी किया जा सकता है। नतीजे ऑनलाइन माध्यम से एसबीआई की ऑफिशियल वेबसाइट sbi.co.in पर पीडीएफ फॉर्मेट में उपलब्ध करवाया जायेगा। जिन उम्मीदवारों का रोल नंबर मेरिट लिस्ट में दर्ज होगा उनको सफल माना जायेगा। इस भर्ती के माध्यम देशभर में कुल 13735 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी।

    Hero Image
    SBI Clerk Mains Result 2025 जल्द होने वाला है जारी।

    एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली। स्टेट बैंक ऑफ इंडिया की ओर से जूनियर एसोसिएट (क्लर्क) मेंस एग्जाम रिजल्ट लेह और कारगिल घाटी सहित लद्दाख संघ राज्य क्षेत्र (चंडीगढ़ सर्कल) के लिए जारी किया जा चुका है। अब देशभर अन्य रीजन के अभ्यर्थियों को नतीजे जारी होने का बेसब्री से इंतजार है जो कभी भी खत्म हो सकता है। नतीजे ऑनलाइन माध्यम से एसबीआई की ऑफिशियल वेबसाइट sbi.co.in पर पीडीएफ फॉर्मेट में जारी होगा जिसमें सफल अभ्यर्थियों के रोल नंबर दर्ज होंगे।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    मेरिट लिस्ट कहां और कैसे कर सकेंगे डाउनलोड

    एसबीआई की ओर से रिजल्ट केवल ऑनलाइन माध्यम से ही जारी किया जायेगा। किसी भी अभ्यर्थी को पर्सनल रूप से नतीजों की डिटेल साझा नहीं की जाएगी। रिजल्ट जारी होने के बाद परीक्षार्थी नीचे दी जा रही स्टेप्स को फॉलो कर आसानी से नतीजे चेक कर पाएंगे-

    • एसबीआई मेंस रिजल्ट 2025 चेक करने के लिए सर्वप्रथम आधिकारिक वेबसाइट sbi.co.in पर विजिट करना होगा।
    • वेबसाइट के मुख्य पेज पर Current Opening में भर्ती से संबंधित लिंक पर क्लिक करना होगा।
    • इसके बाद मेन परीक्षा के रिजल्ट लिंक पर क्लिक करना होगा।
    • अब पीडीएफ स्क्रीन पर ओपन हो जायेगा जिसमें आप रोल नंबर चेक कर सकेंगे।

    अंतिम चरण में लैंग्वेज टेस्ट में लेना होगा भाग

    जो भी अभ्यर्थी मुख्य परीक्षा में निर्धारित कटऑफ अंक प्राप्त करके सफलता प्राप्त करेंगे उनको भर्ती के अंतिम चरण में लोकल लैंग्वेज टेस्ट में भाग लेना होगा। इस चरण में सफल होने पर ही उम्मीदवारों को रिक्त पदों पर नियुक्ति प्रदान की जायगी।

    देशभर में 13 हजार से अधिक पदों पर होनी हैं नियुक्तियां

    इस भर्ती के जरिये देशभर के विभिन्न राज्यों में कुल 13735 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। राज्य के अनुसार उत्तर प्रदेश में 1894 पदों, मध्य प्रदेश में 1317 पदों, बिहार में 1111 पदों, दिल्ली में 343 पदों, राजस्थान में 445 पदों, छत्तीसगढ़ में 483 पदों, हरियाणा में 306 पदों, हिमाचल प्रदेश में 170 पदों, चंडीगढ़ (UT) में 32 पदों, उत्तराखंड में 316 पदों, झारखंड में 676 पदों, जम्मू एवं कश्मीर (UT) में 141 पदों, कर्नाटक में 50 पदों, गुजरात में 1073 पदों, लद्दाख (UT) में 32 पदों, पंजाब में 569 पदों, तमिलनाडु में 336 पदों, पुडचेरी में 4 पदों, तेलंगाना में 342 पदों, आंध्र प्रदेश में 50 पदों, पश्चिम बंगाल में 1254 पदों, अंडमान निकोबार आइसलैंड में 70 पदों, सिक्किम में 56 पदों, ओडिशा में 362 पदों, महाराष्ट्र में 1163 पदों, गोवा में 20 पदों, अरुणाचल प्रदेश में 66 पदों, असम में 311 पदों, मणिपुर में 55 पद, मेघालय में 85 पद, मिजोरम में 40 पदों, नगालैंड में 70 पदों, त्रिपुरा में 65 पदों, केरल में 426 पदों, लक्षद्वीप में 2 पदों पर भर्ती की जाएगी।

    यह भी पढ़ें - सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया में अप्रेंटिसशिप के 4500 पदों पर नौकरी पाने का सुनहरा मौका, ग्रेजुएट अभ्यर्थी ले सकते हैं भर्ती में भाग