SBI Clerk Mains Result 2025: एसबीआई क्लर्क मेंस रिजल्ट जल्द हो सकता है घोषित, इन स्टेप्स से डाउनलोड कर सकेंगे स्कोरकार्ड
एसबीआई की ओर से क्लर्क भर्ती मुख्य परीक्षा का रिजल्ट जल्द ही जारी किया जा सकता है। नतीजे जारी होते ही परीक्षा में भाग लेने वाले उम्मीदवार रोल नंबर या रजिस्ट्रेशन नंबर और डेट ऑफ बर्थ दर्ज करके स्कोरकार्ड डाउनलोड कर सकेंगे। मेंस एग्जाम में सफल अभ्यर्थियों को अंत में लोकल लैंग्वेज टेस्ट में भाग लेना होगा और उसके बाद फाइनल अपॉइंटमेंट लिस्ट जारी की जाएगी।
एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली। एसबीआई क्लर्क मुख्य परीक्षा का आयोजन 10 एवं 12 अप्रैल 2025 को करवाया गया था। इस एग्जाम में भाग लेने वाले अभ्यर्थियों को अब रिजल्ट जारी होने का इंतजार है जो जल्द ही खत्म होने वाला है। रिपोर्ट्स के मुताबिक स्टेट बैंक ऑफ इंडिया की ओर से रिजल्ट ऑनलाइन माध्यम से आधिकारिक वेबसाइट sbi.co.in पर जारी कर दिया जायेगा।
जो भी अभ्यर्थी मेंस एग्जाम में निर्धारित कटऑफ अंक प्राप्त कर लेंगे वे भर्ती के अगले चरण लोकल लैंग्वेज टेस्ट के लिए क्वालीफाई माने जायेंगे। लोकल लैंग्वेज टेस्ट के बाद अभ्यर्थियों को इनल अपॉइटमेंट लिस्ट जारी की जाएगी।
कैसे चेक कर सकेंगे रिजल्ट
एसबीआई क्लर्क मेंस एग्जाम रिजल्ट चेक करने के लिए उम्मीदवारों को लॉग इन डिटेल दर्ज करनी होगी। रिजल्ट चेक करने की स्टेप्स निम्नलिखित हैं-
- एसबीआई मेंस रिजल्ट चेक करने के लिए आधिकारिक वेबसाइट sbi.co.in पर जाना होगा।
- इसके बाद होम पेज पर Current Opening में भर्ती से संबंधित लिंक पर क्लिक करना होगा।
- इसके बाद मेन परीक्षा के रिजल्ट लिंक पर क्लिक करना होगा।
- अब रोल नंबर/ रजिस्ट्रेशन नंबर एवं डेट ऑफ बर्थ दर्ज करना होगा।
- इसके बाद आपका स्कोरकार्ड स्क्रीन पर ओपन हो जायेगा जहां से आप इसे डाउनलोड कर पाएंगे।
रिजल्ट से साथ कटऑफ भी होगा जारी
एसबीआई की ओर से नतीजे जारी होने के साथ ही कटऑफ मार्क्स भी जारी किये जायेंगे। जो अभ्यर्थी कैटेगरी के अनुसार कटऑफ अंक प्राप्त कर लेंगे केवल वे ही भर्ती के अगले चरण के लिए क्वालीफाई माने जायेंगे।
भर्ती विवरण
आपको बता दें कि इस बार एसबीआई की ओर से कुल 13735 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। राज्यवार भर्ती विवरण निम्नलिखित है-
- उत्तर प्रदेश: 1894 पद
- मध्य प्रदेश: 1317 पद
- बिहार: 1111 पद
- दिल्ली: 343 पद
- राजस्थान: 445 पद
- छत्तीसगढ़: 483 पद
- हरियाणा: 306 पद
- हिमाचल प्रदेश: 170 पद
- चंडीगढ़ (UT): 32 पद
- उत्तराखंड: 316 पद
- झारखंड: 676 पद
- जम्मू एवं कश्मीर (UT): 141 पद
- कर्नाटक: 50 पद
- गुजरात: 1073 पद
- लद्दाख (UT): 32 पद
- पंजाब: 569 पद
- तमिलनाडु: 336 पद
- पुडचेरी: 4 पद
- तेलंगाना: 342 पद
- आंध्र प्रदेश: 50 पद
- पश्चिम बंगाल: 1254 पद
- अंडमान निकोबार आइसलैंड: 70 पद
- सिक्किम: 56 पद
- ओडिशा: 362 पद
- महाराष्ट्र: 1163 पद
- गोवा: 20 पद
- अरुणाचल प्रदेश: 66 पद
- असम: 311 पद
- मणिपुर: 55 पद
- मेघालय: 85 पद
- मिजोरम: 40 पद
- नगालैंड: 70 पद
- त्रिपुरा: 65 पद
- केरल: 426 पद
- लक्षद्वीप: 2 पद
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।