Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    SBI Clerk Mains Result 2020: एसबीआई र्क्लक मेंस परीक्षा परिणाम जारी, इस डायरेक्ट लिंक से करें डाउनलोड

    SBI Clerk Mains Result 2020 एसबीआई र्क्लक मेंस परीक्षा (SBI Clerk Mains Result 2020) का रिजल्ट जारी हो गया है। स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (State Bank of India) ने परीक्षा का परिणाम बैंक के आधिकारिक पोर्टल sbi.co.in पर जारी किया है। ज्यादा जानकारी के लिए आधिकारिक पोर्टल पर विजिट करें।

    By Nandini DubeyEdited By: Updated: Fri, 25 Dec 2020 09:27 AM (IST)
    Hero Image
    SBI Clerk Mains Result 2020: एसबीआई र्क्लक मेंस परीक्षा (SBI Clerk Mains Result 2020)

    SBI Clerk Mains Result 2020: एसबीआई र्क्लक मेंस परीक्षा (SBI Clerk Mains Result 2020) का रिजल्ट जारी हो गया है। स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (State Bank of India) ने परीक्षा का परिणाम बैंक के आधिकारिक पोर्टल sbi.co.in पर जारी किया है। ऐसे में जो भी उम्मीदवार इस परीक्षा में शामिल हुए थे, वे अब अपनी डिटेल्स उपलब्ध कराने के बाद अपना स्कोर चेक कर सकते हैं। बता दें कि एसबीआई क्लर्क मेंस परीक्षा 31 अक्टूबर से 7 नवंबर, 2020 तक देश के विभिन्न स्थानों में आयोजित की गई थी। आधिकारिक नोटिस के अनुसार रिजल्ट दिसंबर के अंत तक घोषित किया जाना था शेड्यूल के अनुसार परिणाम जारी कर दिया गया है। वहीं उम्मीदवार ध्यान दें कि र्क्लक पोस्ट या जूनियर एसोसिएट पोस्ट के लिए कोई इंटरव्यू राउंड नहीं आयोजित किया जाएगा।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

     SBI Clerk मेंस परीक्षा का परिणाम चेक करने के लिए इस डायरेक्ट लिंक पर करें क्लिक 

    ऑफिशियल पोर्टल पर भर्ती परीक्षा से जुड़ी ज्यादा जानने के लिए इस डायरेक्ट लिंक पर करें क्लिक

    SBI Clerk Mains Result 2020: एसबीआई र्क्लक मेंस परीक्षा का रिजल्ट ऐसे कर पाएंगे चेक

    परीक्षा का परिणाम जानने के लिए सबसे पहले उम्मीदवारों को एसबीआई की आधिकारिक साइट sbi.co.in या sbi.co.in/careers पर जाना होगा। इसके बाद होम पेज पर उपलब्ध SBI क्लर्क मेन्स रिजल्ट 2020 लिंक पर क्लिक करें। इसके बाद एक नया पेज खुलेगा जहां उम्मीदवारों को लॉगिन क्रेडेंशियल दर्ज करना होगा। अब आपके परिणाम स्क्रीन पर प्रदर्शित होंगे। रिजल्ट चेक करें और डाउनलोड करें।आगे की आवश्यकता के लिए उसी की हार्ड कॉपी रखें।

    उम्मीदवार ध्यान दें कि SBI क्लर्क परीक्षा 2020 देश भर में बैंक में 8134 पदों को भरने के लिए आयोजित की जा रही है। वहीं प्रीलिम्स परीक्षा परिणाम 20 अक्टूबर, 2020 को घोषित किया गया था। इसके बाद अब मेंस का रिजल्ट जारी किया गया है। इसके अलावा जो उम्मीदवार भर्ती से संबंधित विवरणों की ज्यादा जांच करना चाहते हैं, वे एसबीआई की आधिकारिक साइट पर जा सकते हैं।