विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

SBI Clerk Mains Admit Card 2026 Out: एसबीआई क्लर्क मेंस परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी, ये रहा डाउनलोड करने का Direct Link

Published: Thu, 19 Nov 2026 09:03 AM (IST)Updated: Thu, 19 Nov 2026 09:24 AM (IST)

एसबीआई की ओर से SBI Clerk Mains Admit Card 2026 का एलान कर दिया गया है। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।

SBI Clerk Mains Admit Card 2026 Link: यहां देखें पूरी जानकारी।

SBI Clerk Mains Admit Card 2026 Link: यहां देखें पूरी जानकारी।

HighLights

  1. एसबीआई मेंस परीक्षा का एडमिट कार्ड जारी।

  2. ऑफिशियल वेबसाइट से करें तुरंत डाउनलोड।

एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली। स्टेट बैंक ऑफ इंडिया की ओर से जूनियर एसोसिएट क्लर्क प्रारंभिक परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया गया है। क्लर्क प्रारंभिक परीक्षा में शामिल हुए उम्मीदवार एसबीआई की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर रिजल्ट देख सकते हैं। एसबीआई की ओर से रिजल्ट के साथ-साथ SBI Clerk Mains Admit Card 2026 भी जारी कर दिया गया है।  एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड का उपयोग करना होगा।

इन 6 स्टेप्स से डाउनलोड करें एडमिट कार्ड

एसबीआई क्लर्क प्रारंभिक परीक्षा का रिजल्ट और मेंस परीक्षा का एडमिट कार्ड ऑफिशियल वेबसाइट पर डाउनलोड करने के लिए उपलब्ध है। यहां उम्मीदवारों की सहायता के लिए रिजल्ट चेक करने के निम्नलिखित स्टेप्स बताए जा रहे हैं।

  1. रिजल्ट और एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट sbi.bank.in विजिट करें।
  2. वेबसाइट के होमपेज पर करियर सेक्शन पर क्लिक करें।
  3. इसके बाद रिजल्ट या एडमिट कार्ड लिंक पर क्लिक कर लें।
  4. अब लॉगिन क्रेडेंशियल को जमा करें।
  5. लॉगिन डिटेल दर्ज करने के बाद एडमिट कार्ड और रिजल्ट स्क्रीन पर ओपन हो जाएगा।
  6. अंत में इसका एक प्रिंट आउट भी निकाल लें।
 

इस दिन होगी मुख्य परीक्षा

एसबीआई की ओर से क्लर्क मुख्य परीक्षा का आयोजन 26 और 27 नवंबर को किया जाएगा। इस परीक्षा में उम्मीदवारों से उम्मीदवारों से 200 अंकों के 190 बहुविकल्पीय प्रकार के प्रश्न पूछे जाएंगे। मुख्य परीक्षा की अवधि 2 घंटे 40 मिनट निर्धारित है। परीक्षा में शामिल होने वाले सभी अभ्यर्थियों को सलाह दी जाती है कि वे एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के बाद उसमें दी गई सभी जरूरी डिटेल जैसे अपना नाम, रोल नंबर, परीक्षा का नाम, परीक्षा केंद्र का नाम, परीक्षा का समय और शिफ्ट आदि की जांच ध्यान से कर लें।

 

यह भी पढ़ें: SBI Clerk Prelims Result 2026: जारी हुआ एसबीआई क्लर्क प्रीलिम्स रिजल्ट, देखें रिजल्ट


यह भी पढ़ें: SBI Clerk Mains Syllabus 2026: एसबीआई क्लर्क मेंस एग्जाम के लिए जीके और करेंट अफेयर्स के टॉप सवाल, 26-27 नवंबर को होगा एग्जाम

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।