Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    SBI CBO Admit Card 2025: सर्किल बेस्ड ऑफिसर भर्ती परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी, यहां sbi.co.in से करें चेक

    Updated: Fri, 11 Jul 2025 10:32 AM (IST)

    एसबीआई ने 2900 पदों पर भर्ती के लिए सर्किल बेस्ड ऑफिसर भर्ती परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिए है। अगर आप भी इस परीक्षा में शामिल होने वाले हैं तो आप आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। एडमिट कार्ड डाउनलोड करने संबंधित डिटेल्स यहां देखें।

    Hero Image
    SBI CBO Admit Card 2025: इस दिन होगी परीक्षा।

    एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली: स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) ने सर्किल बेस्ड ऑफिसर (CBO) भर्ती परीक्षा 2025 के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिए है। जो अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल होने के लिए एडमिट कार्ड का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे, अब वे अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। बता दें, एसबीआई की आधिकारिक अधिसूचना के तहत कुल 2900 पदों पर योग्य उम्मीदवारों की नियुक्तियां की जाएंगी। अगर आप भी इस भर्ती परीक्षा में शामिल होने वाले हैं, तो आप आधिकारिक वेबसाइट sbi.co.in पर जाकर अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को अपना रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्मतिथि को दर्ज करना अनिवार्य है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    इस दिन होगी परीक्षा

    स्टेट बैंक ऑफ इंडिया की ओर से सर्किल बेस्ड ऑफिसर की भर्ती परीक्षा 20 जुलाई, 2025 को देशभर के विभिन्न परीक्षा केंद्रों में आयोजित कराई जाएगी। सर्किल बेस्ड ऑफिसर की परीक्षा कंप्यूटर मोड में आयोजित कराई जाएगी। इस भर्ती परीक्षा में उम्मीदवारों से अंग्रेजी, बैंकिंग, सामान्य जागरूकता/इकोनॉमिक्स और कंप्यूटर ऑपरेटर विषय से 120 अंकों के 120 बहुविकल्पीय प्रकार के प्रश्न पूछे जाएंगे। परीक्षा की अवधि दो घंटे निर्धारित की गई है। इसके अलावा, 30 मिनट का एक डिस्क्रिप्टिव टेस्ट भी होगा, जिसके के लिए 30 अंक निर्धारित किए गए है।

    SBI CBO Admit Card 2025: ऐसे करें एडमिट कार्ड डाउनलोड

    एसबीआई सीबीओ का एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को निम्नलिखित स्टेप्स को फॉलो करना होगा।

    1. सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करें।
    2. इसके बाद वेबसाइट के होमपेज पर एसबीआई सीबीओ 2025 लिंक पर क्लिक करें।
    3. निर्धारित लॉगिन केड्रेंशियल को दर्ज करें।
    4. अब आपकी स्क्रीन पर एडमिट कार्ड ओपन हो जाएगा।
    5. अंत में एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के बाद इसका एक प्रिंट आउट भी अवश्य निकाल लें।

    एडमिट कार्ड को ध्यान से पढ़ें

    एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के बाद सभी उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि इसमें अपना नाम, रोल नंबर, परीक्षा की तिथि एवं समय और परीक्षा केंद्र की जांच अच्छे से कर लें। साथ ही परीक्षा वाले दिन निर्धारित समय से एक घंटा पहले पहुंचने का प्रयास करें। इसके आलावा परीक्षा वाले दिन जरूरी आईडी और एडमिट कार्ड को अपने साथ जरूर लेकर आएं, अन्यथा एडमिट कार्ड और आईडी के बगैर आपको प्रवेश नहीं दिया जाएगा। 

    यह भी पढ़ें: RPSC Deputy Jailor Admit Card: आरपीएससी ने जारी किया डिप्टी जेलर का एडमिट कार्ड, यहां देखें डाउनलोड करने का तरीका

    comedy show banner
    comedy show banner