Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    SAMS Odisha plus 3 Second Merit list 2020: ओडिशा प्लस 3 सेकंड मेरिट लिस्ट samsodisha.gov.in पर जारी, इन स्टेप से करें चेक

    By Nandini DubeyEdited By:
    Updated: Thu, 22 Oct 2020 03:38 PM (IST)

    SAMS Odisha plus 3 Second Merit list 2020 सेकंड मेरिट सूची में चयनित उम्मीदवारों को 29 अक्टूबर 2020 तक अपने प्रवेश की पुष्टि करनी होगी। डाॅक्यूमेंट्स वेरिफिकेशन और शुल्क भुगतान सहित सभी औपचारिकताओं को पूरा करने के लिए समय सीमा 29 अक्टूबर को बजे तक निर्धारित किया गया है।

    samsodisha.gov.in पर विजिट कर चेक कर सकते हैं मेरिट लिस्ट

    SAMS Odisha plus 3 Second Merit list 2020: ओडिशा हायर एजुकेशन डिपार्टमेंट ने डिग्री, यानि प्लस 3 सेकंड मेरिट लिस्ट 2020 जारी कर दी है। मेरिट लिस्ट ऑफिशियल पोर्टल पर आज दोपहर 3:30 में जारी की गई। उम्मीदवार, इसे SAMS पोर्टल, samsodisha.gov.in पर जाकर कर चेक कर सकते हैं। बता दें कि इससे पूर्व सूचना के मुताबिक, प्लस 3 सेकंड मेरिट लिस्ट आज दोपहर 2 बजे जारी की जानी थी, लेकिन निर्धारित समय के अनुसार मेरिट लिस्ट जारी नहीं हो पाई। इसके बाद, इसे दोपहर 3:30 में जारी करने से संबंधित अपडेट दिया गया था।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    इन स्टेप से चेक कर सकेंगे मेरिट लिस्ट 

    सेकंड मेरिट लिस्ट जारी होने के बाद, उम्मीदवार सबसे पहले ऑफिशियल पोर्टल, samsodisha.gov.in पर लॉगइन करें। होमपेज पर उपलब्ध हायर एजुकेशन सेक्शन में Degree (+3) पर क्लिक करें। अब एक नया पेज खुलेगा। यहां सेकंड मेरिट लिस्ट पर क्लिक करें। अब आपको फिर से एक नए पेज पर लाया जाएगा। यहां उम्मीदवार मांगी गई जानकारी दर्ज कर सबमिट करें। अब सेकंड मेरिट लिस्ट स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगी। उम्मीदवार इसे चेक करें। यदि आवश्यकता हो तो इसे डाउनलोड कर लें और प्रिंट आउट निकाल कर सुरक्षित रूप से रखें।

    बता दें कि सेकंड मेरिट सूची में चयनित उम्मीदवारों को 29 अक्टूबर 2020 तक अपने प्रवेश की पुष्टि करनी होगी। डाक्यूमेंट्स वेरिफिकेशन और शुल्क भुगतान सहित सभी औपचारिकताओं को पूरा करने के लिए समय सीमा 29 अक्टूबर 2020 को शाम 5 बजे तक निर्धारित किया गया है। बता दें कि ओडिशा प्लस 3 पहली मेरिट सूची 28 सितंबर, 2020 को जारी की गई थी। गौरतलब है कि ओडिशा सरकार के उच्च शिक्षा विभाग द्वारा साझा किए गए जानकारी के अनुसार, कुल 2.11 लाख उम्मीदवारों ने SAMS ओडिशा पोर्टल के माध्यम से प्लस 3 पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए आवेदन किया है। 2020-21 सत्र के लिए, केंद्रीय प्रवेश प्रक्रिया में कुल 1,029 कॉलेज हिस्सा ले रहे हैं। प्लस 3 प्रवेश प्रक्रिया से संबंधित अधिक जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर जा सकते हैं।  

     

    comedy show banner
    comedy show banner