Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    SAMS Odisha +3 Merit List 2019: हायर एजुकेशन डिपार्टमेंट ओडिशा ने जारी की लिस्ट, ऐसे करें चेक

    By Neel RajputEdited By:
    Updated: Thu, 18 Jul 2019 12:54 PM (IST)

    SAMS Odisha +3 Merit List 2019 हायर एजुकेशन डिपार्टमेंट ओडिशा द्वारा गुरुवार को SAMS Odisha +3 Merit List 2019 की घोषणा कर दी गई है।

    SAMS Odisha +3 Merit List 2019: हायर एजुकेशन डिपार्टमेंट ओडिशा ने जारी की लिस्ट, ऐसे करें चेक

    भुवनेश्वर, जेएनएन। SAMS Odisha +3 Merit List 2019 हायर एजुकेशन डिपार्टमेंट, ओडिशा द्वारा गुरुवार को SAMS Odisha +3 Merit List 2019 की घोषणा कर दी गई है। जिन उम्मीदवारों ने यह परीक्षा दी थी वो विभाग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर मेरिट लिस्ट चेक कर सकते हैं। लिस्ट की घोषणा स्टूडेंट एकेडमिक मैनेजमेंट सिस्टम (SAMS) की आधिकारिक वेबसाइट samsodisha.gov.in पर की गई है। जिन उम्मीदवारों को फर्स्ट लिस्ट में सीट आवंटित की गई थी, उन्हें SAMS की वेबसाइटपर लॉगइन करके फीस जमा करनी होगी।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    SAMS Odisha +3 Merit List 2019 ऐसे करें चेक-

    • सबसे पहले SAMS की आधिकारिक वेबसाइट samsodisha.gov.in पर जाएं।
    • अब यहां मौजूद SAMS +3 / Degree Admission First Merit List के लिंक पर क्लिक करें।
    • अब अपने नाम और रोल नंबर को लिस्ट में चेक कर लें।
    • आप भविष्य के लिए मेरिट लिस्ट को डाउनलोड करके भी रख सकते हैं।

    डीएचई ओडिशा द्वारा पीडब्ल्यूडी उम्मीदवारों के लिए नेरिट लिस्ट का लिंक वेबसाइट पर अलग से दिया गया है। SAMS Odisha + 3 admission first merit list में उम्मीदवार से जुड़ी सभी जानकारियां जैसे नाम और रोल नंबर मौजूद होंगे। यहां आपको बता दें कि जिन उम्मीदवारों का नाम मेरिट लिस्ट में मौजूद होगा उन्हें राज्य के विभिन्न कॉलेजों के अंडर ग्रेजुएट कोर्सेज में दाखिला दिया जाएगा।

    बताया जा रहा है कि हेवी ट्रैफिक के कारण आधिकारिक वेबसाइट काफी धीमी चल रही है। ऐसे में छात्रों को अफने नतीजे चेक करने में काफी परेशानी का सामना करना पड़े रहा है। इसी तरह फीस जमा करने के लिए भी उम्मीदवारों को खासी दिक्कत उठानी पड़ रही है, इस सिलसिले में कई उम्मीदवार अपनी शिकायत दर्ज कर चुके हैं। ऐसी स्थिति में छात्र या तो थोड़ी देर बाद वेबसाइठ पर विजिट करें या फिर वो 155335 या 1800-345-6770 पर कॉल करके सहतृयता मांग सकते हैं।

    comedy show banner
    comedy show banner