Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Sainik School Result: बचा नहीं है समय, जारी होने वाला है सैनिक स्कूल एंट्रेंस टेस्ट रिजल्ट, जानें संभावित डेट

    Updated: Tue, 05 Mar 2024 01:12 PM (IST)

    ऑल इंडिया सैनिक स्कूल एंट्रेंस एग्जाम रिजल्ट का इंतजार कर रहे कैंडिडेट्स और पैरेंट्स के लिए अहम सूचना है। उम्मीद है कि जल्द ही नतीजों का एलान किया जाएगा। रिजल्ट जारी होने के बाद कैंडिडेट्स पोर्टल पर चेक कर पाएंगे। इसके लिए छात्र-छात्राओं केा जरूरी डिटेल्स एंटर करनी होगी। बता दें कि प्रवेश परीक्षा का आयोजन 28 जनवरी 2024 को किया गया था।

    Hero Image
    Sainik School Result: बचा नहीं है समय, जारी होने वाला है सैनिक स्कूल एंट्रेंस टेस्ट रिजल्ट, ये है संभावित डेट

     एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली। सैनिक स्कूल एंट्रेंस टेस्ट रिजल्ट जारी होने में अब ज्यादा समय नहीं बचा है। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी की ओर से जल्द ही AISSEE परिणामों का एलान हो सकता है। यह उम्मीद इसलिए जताई जा रही है, क्योंकि पिछले वर्ष में NTA ने आंसर-की रिलीज होने के बाद ऑब्जेक्शन दर्ज कराने की लास्ट डेट के दस दिन के बाद नतीजों का एलान किया था। इसलिए इस साल भी यही उम्मीद जताई जा रही है। बता दें कि आंसर-की 25 फरवरी, 2024 को रिलीज हुई थी और 27 फरवरी, 2024 तक ऑब्जेक्शन का मौका दिया गया था। इसलिए उम्मीद है कि 07 मार्च, 2024 को परिणाम घोषित हो सकते हैं।  

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    हालांकि अभी तक सैनिक स्कूल एंट्रेंस रिजल्ट की डेट के संबंध में कोई ऑफिशियल सूचना रिलीज नहीं हुई है इसलिए कैंडिडेट्स को सलाह दी जाती है कि वे पोर्टल पर exams.nta.ac.in पर नजर बनाएं रखें। AISSEE परिणामों के साथ कट ऑफ 2024 अंक भी रिलीज किया जाएगा।

    NTA AISSEE Exam Result 2024: 25 फरवरी को रिलीज हुई थी आंसर-की

    नेशनल टेस्टिंग एजेंसी,एनटीए जल्द ही ऑल इंडिया सैनिक स्कूल एंट्रेंस एग्जाम (AISSEE 2024) का आयोजन 28 जनवरी, 2024 को किया गया था। परीक्षा के लिए आंसर-की जारी 25 फरवरी, 2024 को जारी की गई थी। उत्तरकुंजी पर ऑब्जेक्शन उठाने की आखिरी तारीख 27 फरवरी थी।

    Sainik School Result 2024: स्कोर कार्ड में ये डिटेल्स होंगी मेंशन

    ऑल इंडिया सैनिक स्कूल एंट्रेंस टेस्ट रिजल्ट के स्कोर कार्ड में छात्र का नाम, पिता का नाम, रोल नंबर, आवेदन की गई कक्षा, माता का नाम, श्रेणी, विषय-वार प्राप्त कुल अंक, प्राप्त कुल अंक, एआईएसएसईई परिणाम 2024 की स्थिति (योग्य/अयोग्य) सहित अन्य डिटेल्स शामिल होंगी। इस परीक्षा और परिणाम से जुड़ी ज्यादा जानकारी के लिए कैंडिडेट्स पोर्टल पर विजिट कर सकते हैं।  

    यह भी पढ़ें: AISSEE Result 2024: कभी भी घोषित हो सकता है सैनिक स्कूल एंट्रेंस टेस्ट रिजल्ट, लिंक exams.nta.ac.in पर होगा एक्टिवेट

     

    comedy show banner
    comedy show banner