Move to Jagran APP

RPVT Result 2022: घोषित हुए राजस्थान प्री-वेटेरिनरी टेस्ट के नतीजे, इस डायरेक्ट लिंक से देखें परिणाम

RPVT Result 2022 Announced राजस्थान प्री-वेटेरिनरी टेस्ट 2022 के परिणामों की घोषणा राजस्थान पशुचिकित्सा और पशु विज्ञान विश्वविद्यालय (RAJUVAS) द्वारा सोमवार 27 नवंबर की कई और इसके साथ ही परिणाम देखने के लिए लिंक भी आधिकारिक वेबसाइट rajuvas.org पर एक्टिव है।

By Rishi SonwalEdited By: Published: Tue, 27 Sep 2022 09:37 AM (IST)Updated: Tue, 27 Sep 2022 10:18 AM (IST)
आरपीवीटी रिजल्ट 2022 देखने के लिए उम्मीदवारों को रजिस्ट्रेशन आइडी व पासवर्ड परिणाम पेज पर भरना होगा।

नई दिल्ली, एजुकेशन डेस्क। RPVT Result 2022 Announced: राजस्थान आरपीवीटी 2022 में सम्मिलित हुए उम्मीदवारों के लिए महत्वपूर्ण अपडेट। राजस्थान पशुचिकित्सा और पशु विज्ञान विश्वविद्यालय (RAJUVAS) ने राजस्थान प्री-वेटेरिनरी टेस्ट (RPVT 2022) के नतीजों की घोषणा कर दी है। विश्वविद्यालय द्वारा आरवीपीटी रिजल्ट 2022 की घोषणा सोमवार, 26 सितंबर की शाम को की गई और इसके साथ ही आरपीवीटी 2022 रिजल्ट लिंक को देखने के लिए लिंक को आधिकारिक वेबसाइट, rajuvas.org पर एक्टिव कर दिया गया है। ऐसे में जो उम्मीदवार परीक्षा में सम्मिलित हुए थे, वे वेबसाइट एक्टिव किए गए लिंक या नीचे दिए डायरेक्ट लिंक से अपना परिणाम देख सकते हैं। बता दें कि RAJUVAS ने आरवीपीटी का आयोजन इसी माह के दौरान 11 सितंबर को राज्य के विभिन्न जिलों में बनाए गए परीक्षा केंदों पर किया था।

loksabha election banner

आरपीवीटी रिजल्ट 2022 डायरेक्ट लिंक

यह भी पढ़ें - RSMSSB CET 2022: करें राजस्थान समान पात्रता परीक्षा के लिए आवेदन, करीब 3000 पदों की भर्ती ग्रेजुएट के लिए

RPVT Result 2022: इन स्टेप में देखें परिणाम

परीक्षार्थियों को अपना आरपीवीटी रिजल्ट 2022 देखने के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करने के बाद होम पेज पर ही एक्टिव किए गए परिणाम से सम्बन्धित लिंक पर क्लिक करना होगा। इसके बाद उम्मीदवारों को नये पेज पर अपनी यूजर आइडी/रजिस्ट्रेशन आइडी व पासवर्ड के विवरणों को भरकर सबमिट करना होगा। इस प्रकार लॉग-इन के बाद उम्मीदवार अपना आरवीपीटी 2022 रिजल्ट देख सकेंगे और साथ ही अपना स्कोर कार्ड भी डाउनलोड कर सकेंगे।

यह भी पढ़ें - SBI Clerk Recruitment 2022: एसबीआइ में 5008 जूनियर एसोशिएट्स की भर्ती के लिए आवेदन आज होंगे समाप्त

बता दें कि राजस्थान पशुचिकित्सा और पशु विज्ञान विश्वविद्यालय (RAJUVAS) के अपने और विभिन्न निजी पशुचिकित्सा महाविद्यालयों में पशुचिकित्सा और पशु विज्ञान से सम्बन्धित स्नातक डिग्री पाठ्यक्रमों (बीवीएससी एवं एएच) में वर्ष 2022-23 में दाखिले के लिए आयोजित की गई प्रवेश परीक्षा - राजस्थान प्री-वेटेरिनरी टेस्ट (RPVT 2022) के लिए आवेदन प्रक्रिया 8 से 31 जुलाई तक बिना विलंब शुल्क के और फिर 1 से 15 अगस्त तक विलंब शुल्क के साथ संचालित की गई थी। इसके बाद आवेदन किए उम्मीदवारों के लिए परीक्षा 11 सितंबर को आयोजित की गई थी।

यह भी पढ़ें - SSC CGL Notification 2022: सीजीएल परीक्षा के लिए आवेदन शुरु, 20,000 पदों की बंपर भर्ती इन केंद्रीय विभागों में


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.