Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    RSMSSB ने कंप्यूटर एवं सीएचओ भर्ती परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड किये जारी, यहां से करें डाउनलोड

    By Amit YadavEdited By: Amit Yadav
    Updated: Mon, 26 Feb 2024 08:50 PM (IST)

    राजस्थान स्टाफ सिलेक्शन बोर्ड जयपुर की ओर से कंप्यूटर (संगणक) भर्ती एवं कम्युनिटी हेल्थ ऑफिसर (CHO) पदों के लिए आयोजित होने वाली परीक्षा के लिए एडमिट ...और पढ़ें

    Hero Image
    RSMSSB Admit Card: सीएचओ एवं कंप्यूटर पदों के लिए एडमिट कार्ड यहां से करें डाउनलोड।

    एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली। राजस्थान अधीनस्थ और मंत्रिस्तरीय सेवा चयन बोर्ड (RSMSSB) की ओर से राजस्थान संगणक (कंप्यूटर) एवं कम्युनिटी हेल्थ ऑफिसर (CHO) पदों के लिए परीक्षा का आयोजन 3 मार्च 2024 को किया जाना है। इस परीक्षा के लिए आज यानी 26 फरवरी 2024 को RSMSSB की ओर से एडमिट कार्ड जारी कर दिए गए हैं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    एडमिट कार्ड ऑनलाइन माध्यम से आधिकारिक वेबसाइट rsmssb.rajasthan.gov.in पर उपलब्ध करवाए गए हैं जहां से आप इसे डाउनलोड कर सकते हैं। इसके अलावा आप इस पेज पर दिए गए डायरेक्ट लिंक पर क्लिक करके भी प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं।

    इन स्टेप्स को फॉलो कर डाउनलोड करें प्रवेश पत्र

    • राजस्थान संगणक एवं सीएचओ एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट rsmssb.rajasthan.gov.in पर विजिट करें।
    • वेबसाइट के होम पेज पर Admit Card के लिंक पर क्लिक करें।
    • इसके बाद आपको जिस पोस्ट का एडमिट कार्ड डाउनलोड करना है उस पर क्लिक करें।
    • अब अगले पेज पर गेट एडमिट कार्ड के लिंक पर क्लिक करें।
    • इसके बाद एप्लीकेशन नंबर, डेट ऑफ बर्थ दर्ज करें।
    • आपका एडमिट कार्ड स्क्रीन पर ओपन हो जायेगा जहां से आप इसे डाउनलोड कर सकते हैं।

    कितने पदों के लिए हो रही भर्ती

    आपको बता दें कि राजस्थान स्टाफ सिलेक्शन बोर्ड जयपुर की ओर से इस भर्ती के माध्यम से कंप्यूटर (संगणक) के कुल 583 रिक्त पदों पर नियुक्तियां की जानी हैं। इसमें से नॉन टीएसपी के लिए 512 पदों और टीएसपी के लिए 71 पदों पर भर्ती होनी है। इसके अलावा कम्युनिटी हेल्थ ऑफिसर (CHO) के कुल 3531 पदों पर भर्ती होनी है। इसमें से टीएसपी के 3071 पदों और नॉन टीएसपी क्षेत्र में 460 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। भर्ती से जुड़ी विस्तृत डिटेल के लिए अभ्यर्थी ऑफिशियल वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं।

    यह भी पढ़ें- RPF Recruitment 2024: रेलवे सुरक्षा बल में निकली बंपर भर्ती, 4660 कॉन्स्टेबल एवं SI के पदों के लिए अधिसूचना जारी