Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    RSMSSB Rajasthan VDO Result 2022: rsmssb.rajasthan.gov.in पर राजस्थान ग्राम विकास अधिकारी प्रीलिम्स परीक्षा परिणाम घोषित

    RSMSSB Rajasthan VDO Result 2022 राजस्थान वीडीओ प्रीलिम्स परीक्षा परिणाम का इंतजार कर रहे उम्मीदवारों के लिए महत्वपूर्ण अपडेट है। RSMSSB ने नतीजे आधिकारिक वेबसाइट पर अपलोड कर दिए हैं। एग्जाम में शामिल होने वाले अभ्यर्थी अपने नतीजे देख सकते हैं।

    By Nandini DubeyEdited By: Updated: Wed, 13 Apr 2022 10:23 AM (IST)
    Hero Image
    RSMSSB Rajasthan VDO Result 2022: राजस्थान ग्राम विकास अधिकारी प्रीलिम्स परीक्षा के परिणाम जारी कर दिए गए हैं।

    नई दिल्ली, एजुकेशन डेस्क। RSMSSB Rajasthan VDO Result 2022: rsmssb.rajasthan.gov.in पर राजस्थान ग्राम विकास अधिकारी प्रीलिम्स परीक्षा के परिणाम जारी कर दिए गए हैं। राजस्थान सबऑर्डिनेट एंड मिनिस्ट्रियल सर्विस सेलेक्शन बोर्ड (Rajasthan Subordinate and Ministerial Services Selection Board) ने 27 और 28 दिसंबर 2021 को आयोजित हुई प्रारंभिक परीक्षा का रिजल्ट अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर रिलीज किया है। ऐसे में जो भी उम्मीदवार इस परीक्षा में शामिल हुए हैं, वे अब पोर्टल पर जरूरी डिटेल्स एंटर करके अपना स्कोर देख सकते हैं। अभ्यर्थियों की सहूलियत के लिए नीचे आसान स्टेप्स दिए गए हैं, जिनको फॉलो करके भी नतीजे की जांच की जांच की जा सकती है।  

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    RSMSSB Rajasthan VDO Result 2022: राजस्थान वीडीओ प्रीलिम्स रिजल्ट ऐसे करें चेक

    राजस्थान वीडीओ प्रीलिम्स रिजल्ट चेक करने के लिए सबसे पहले उम्मीदवारों को

    आधिकारिक वेबसाइट - rsmssb.rajasthan.gov.in पर जाना होगा। इसके बाद, होमपेज पर, "परिणाम" टैब पर क्लिक करें। अब “ग्राम विकास अधिकारी 2021 परिणाम” पढ़ने वाले लिंक पर क्लिक करें। इसके बाद राजस्थान वीडीओ 2021 परिणाम आपके सामने प्रदर्शित हो जाएगा। अब अपना रोल नंबर चेक करें और रिजल्ट डाउनलोड करें। इसके बाद भविष्य के संदर्भ के लिए एक प्रिंटआउट लें

    राजस्थान वीडीओ 2021 का परिणाम जारी होने के बाद यह अनुमान लगाया गया है कि आरएसएमएसएसबी वीडीओ 2021 प्रारंभिक परीक्षा के लिए उपस्थित हुए 1.75 लाख उम्मीदवार पास हो गए हैं और अब मुख्य परीक्षा के लिए पात्र हैं। मुख्य परीक्षा के लिए उम्मीदवारों को नियत समय पर परीक्षा की तारीख, समय और स्थान के बारे में सूचित किया जाएगा। ऐसे में अभ्यर्थियों को यह भी सलाह दी जाती है कि, वे मेंस एग्जाम की डेट, टाइम सहित अन्य डिटेल्स के लिए ऑफिशियल वेबसाइट पर विजिट करते रहें।

    RSMSSB VDO 2021 भर्ती अभियान के माध्यम से ग्राम विकास अधिकारियों के लिए कुल 3896 पदों पर नियुक्तियां की जाएगीं। वहीं वीडीओ के लिए चयन प्रारंभिक और मुख्य परीक्षा के माध्यम से किया जाता है। इसके अलावा भर्ती से जुड़ी अन्य जानकारी के लिए ऑफिशियल वेबसाइट पर विजिट करें।