Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    RSMSSB CET (Graduation) 2022: 8-9 जनवरी को होगा राजस्थान स्नातक सीईटी, एडमिट कार्ड 30 दिसंबर से होंगे जारी

    By Rishi SonwalEdited By:
    Updated: Tue, 27 Dec 2022 02:43 PM (IST)

    RSMSSB CET (Graduation) 2022 राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड स्नातक स्तर की समान पात्रता परीक्षा 2022 का आयोजन 8 और 9 जनवरी 2023 को करेगा। इसमें सम्मिलित ...और पढ़ें

    Hero Image
    आरएसएमएसएसबी सीईटी (स्नातक) 2022 के लिए एडमिट कार्ड डाउनलोड आधिकारिक वेबसाइट, rsmssb.rajasthan.gov.in पर।

    एजुकेशन डेस्क। RSMSSB CET (Graduation) 2022: राजस्थान स्नातक सीईटी 2022 के लिए आवेदन किए उम्मीदवारों के लिए बड़ी खबर। राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड ने समान पात्रता परीक्षा (स्नातक स्तर) 2022 की तारीखों की घोषणा कर दी है। बोर्ड द्वारा आज यानि मंगलवार, 27 दिसंबर 2022 को जारी विज्ञप्ति के अनुसार आरएसएमएसएसबी स्नातक सीईटी 2022 का आयोजन 8 और 9 जनवरी 2023 को करेगा। परीक्षा दोनो ही तारीखों पर दो-दो पालियों में आयोजित होगी। पहली पाली सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक आयोजित होगी और दूसरी पाली दोपहर 2.30 बजे से शाम 5.30 बजे तक आयोजित की जाएगी।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    RSMSSB CET (Graduation) 2022: राजस्थान स्नातक सीईटी एडमिट कार्ड 30 दिसंबर से होंगे जारी

    आरएसएमएसएसबी ने स्नातक सीईटी 2022 की तारीखों की घोषणा के साथ-साथ इस परीक्षा के लिए आवेदन किए उम्मीदवारों के इसमें सम्मिलित होने के लिए जरूरी प्रवेश पत्र डाउनलोड के लिए उपलब्ध कराए जाने की तिथि भी जारी कर दी है। बोर्ड की विज्ञप्ति के अनुसार उम्मीदवारों के राजस्थान स्नातक सीईटी एडमिट कार्ड 2023 डाउनलोड के लिए 30 दिसंबर से उपलब्ध कराए जाएंगे। आवेदन किए उम्मीदवार बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट, rsmssb.rajasthan.gov.in पर एक्टिव किए जाने वाले लिंक के माध्यम से अपने पंजीकृत विवरणों (अप्लीकेशन नंबर और जन्म-तिथि) का इस्तेमाल करते हुए डाउनलोड कर सकेंगे।

    RSMSSB CET (Graduation) 2022: राजस्थान स्नातक सीईटी के लिए निर्देश भी जारी

    बोर्ड ने साथ ही साथ उम्मीदवारों के लिए कई जरूरी परीक्षा निर्देश भी जारी किए हैं, जिनमें से कुछ निम्नलिखित हैं:-

    • उम्मीदवार प्रवेश पत्र पर अपनी नवीन फोटो चिपकाएं और इसके साथ अपनी एक फोटो आइडी प्रूफ भी साथ ले जाएं।
    • उम्मीदवार परीक्षा केंद्र पर 1.5 घंटे घंटे पहले पहुंचें। ध्यान रखें कि परीक्षा शुरू होने के समय से 1 घंटा पहले गेट बंद कर दिया जाएगा।
    • कोरोना (कोविड-19) से बचाव के लिए सामाजिक दूरी से सम्बन्धित निर्देशों का पालन करें।
    • परीक्षा केंद्र पर मास्क लगाए रखना अनिवार्य है। केंद्रों द्वारा हैंड सैनिटाइजर और थर्मल स्कैनिंग की व्यवस्था की जाएगी।
    • अन्य निर्देशों के लिए इस लिंक पर जाएं।

    बता दें कि राजस्थान सरकार के विभिन्न विभागों में करीब 3 हजार से अधिक पदों पर भर्ती के लिए एक ही प्रारंभिक परीक्षा के तौर पर समान पात्रता परीक्षा स्नातक स्तर 2022 के लिए अधिसूचना जारी करते हुए आवेदन प्रक्रिया 22 सितंबर से शुरू की थी, जो कि 31 अक्टूबर तक चली थी। इसके बाद अब परीक्षा का आयोजन किया जाना है।