Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    RSMSSB Librarian Result 2022: लाइब्रेरियन ग्रेड 3 रिजल्ट घोषित, 11 सितंबर को हुई थी परीक्षा

    By Nandini DubeyEdited By:
    Updated: Sat, 15 Oct 2022 03:43 PM (IST)

    RSMSSB Librarian Result 2022 राजस्थान सबऑर्डिनेट मिनिस्ट्रियल सर्विस सेलेक्शन बोर्ड जयपुर (Rajasthan Subordinate and Ministerial Services Selection Board RSMSSB) ने लाइब्रेरियन ग्रेड 3 परीक्षा का आयोजन सितंबर में किया था। इसके बाद आंसर-की रिलीज की गई थी। वहीं अब नतीजे जारी कर दिए गए हैं।

    Hero Image
    राजस्थान लाइब्रेरियन ग्रेड 3 रिजल्ट घोषित हो चुका है।

    नई दिल्ली, एजुकेशन डेस्क। RSMSSB Librarian Result 2022: राजस्थान सबऑर्डिनेट मिनिस्ट्रियल सर्विस सेलेक्शन बोर्ड, जयपुर (Rajasthan Subordinate and Ministerial Services Selection Board, RSMSSB) ने लाइब्रेरियन ग्रेड 3 परीक्षा का परिणाम जारी कर दिया है। बोर्ड ने नतीजों का ऐलान आधिकारिक वेबसाइट www.rsmssb.rajasthan.gov.in पर किया है। यह नतीजे पीडीएफ मोड में उपलब्ध कराए जाते हैं। वहीं,अब ऐसे में, जो भी उम्मीदवार इस परीक्षा में शामिल हुए थे, वे अब नतीजे देख सकते हैं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    RSMSSB की ओर से जारी सूचना के अनुसार, परीक्षा परिणाम जारी करने के साथ-साथ बोर्ड ने पेपर 1 और पेपर 2 के लिए परीक्षा की अंतिम उत्तर कुंजी भी रिलीज कर दी है। दरअसल, बोर्ड ने 11 सितंबर, 2022 को आयोजित हुई परीक्षा के लिए बोर्ड ने पहले प्रोविजनल आंसर-की रिलीज की थी। इसके बाद कैंडिडेट्स ऑब्जेक्शन दर्ज कराने का समय दिया गया था। इस दौरान उम्मीदवारों को अपने प्रश्न की गलत चेकिंग के लिए आपत्ति दर्ज करानी थी। वहीं अब इन ऑब्जेक्शन पर विचार करने के बाद फाइनल आंसर-की रिलीज की गई है।

    डीवी राउंड में होना होगा शामिल

    लाइब्रेरियन ग्रेड III पद के लिए लिखित परीक्षा में चयनित उम्मीदवारों को दस्तावेज़ सत्यापन (डीवी) के लिए उपस्थित होने के लिए बुलाया जाएगा। उम्मीदवार ध्यान दें कि डॉक्यूमेंट्स वैरीफिकेशन के दौरान सभी शैक्षणिक दस्तावेजों को साथ लेकर आना होगा। अगर कोई भी दस्तावेज छूट जाता है तो फिर अभ्यर्थियों को इस राउंड के दौरान दिक्कत का सामना करना पड़ सकता है। 

    RSMSSB Librarian Result 2022: राजस्थान लाइब्रेरियन ग्रेड 3 रिजल्ट घोषित चेक करने के लिए फॉलो करें ये स्टेप्स

    राजस्थान लाइब्रेरियन ग्रेड 3 रिजल्ट घोषित चेक करने के लिए सबसे पहले उम्मीदवारों को आयोग की वेबसाइटwww.rsmssb.rajasthan.gov.in पर जाएं। इसके बाद, आधिकारिक वेबसाइट 'लाइब्रेरियन ग्रेड III 2022: परिणाम और कट ऑफ मार्क्स' पर दिए गए परिणाम लिंक पर क्लिक करें। अब RSMSSB लाइब्रेरियन रिजल्ट पीडीएफ डाउनलोड करें। अब शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों का परिणाम देखें। इसके बाद, उसका प्रिंटआउट लेकर भविष्य के लिए रख लें।

    comedy show banner
    comedy show banner