RSMSSB Exam City Slip: लाइब्रेरियन ग्रेड-3 परीक्षा के लिए एग्जाम सिटी स्लिप जारी, इस दिन डाउनलोड कर सकेंगे एडमिट कार्ड
आरएसएसबी की ओर से लाइब्रेरियन ग्रेड-3 की परीक्षा के लिए एग्जाम सिटी स्लिप जारी कर दिए गए हैं। एडमिट कार्ड 24 जुलाई 2025 को जारी किए जाएंगे। साथ ही लाइब्रेरियन ग्रेड-3 की परीक्षा 27 जुलाई 2025 को दो शिफ्ट में आयोजित कराई जाएगी। यहां देखें सिटी स्लिप डाउनलोड करने का तरीका।

एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली: RSSB Librarian Grade 3 Exam राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSSB) की ओर से लाइब्रेरियन ग्रेड-3 की भर्ती परीक्षा के लिए एग्जाम सिटी स्लिप जारी कर दी गई है। जिन उम्मीदवारों ने परीक्षा में शामिल होने के लिए रजिस्ट्रेशन किया था, अब वे आधिकारिक वेबसाइट rssb.rajasthan.gov.in पर जाकर अपने परीक्षा केंद्र की सूचना देख सकते हैं। हालांकि परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवारों को अब एडमिट कार्ड का बेसब्री से इंतजार है। बता दें, आरएसएसबी की ओर से लाइब्रेरियन ग्रेड-3 की परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड 24 जुलाई, 2025 को जारी कर दिए जाएंगे। फिलहाल परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार लॉगिन क्रेडेंशियल की मदद से एग्जाम सिटी स्लीप डाउनलोड कर सकते हैं।
इस दिन होगी परीक्षा
आरएसएसबी की ओर से लाइब्रेरियन ग्रेड-3 की भर्ती परीक्षा का आयोजन राजस्थान के विभिन्न परीक्षा केंद्रों में 27 जुलाई, 2025 को किया जाएगा। यह परीक्षा दो शिफ्ट में आयोजित कराई जाएगी। पहली शिफ्ट सुबह 10 बजे से लेकर दोपहर 12 बजे तक और दूसरी शिफ्ट 3 बजे से लेकर 5 बजे तक आयोजित कराई जाएगी। साथ ही सभी उम्मीदवारों को सूचित किया जाता है कि वे परीक्षा वाले दिन निर्धारित समय से दो घंटे पहले पहुंचने का प्रयास करें।
RSMSSB Exam City Slip: ऐसे करें एग्जाम सिटी स्लिप डाउनलोड
एग्जाम सिटी स्लिप डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को निम्नलिखित स्टेप्स को फॉलो करना होगा।
- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट rssb.rajasthan.gov.in पर जाकर विजिट करें।
- अब वेबसाइट के होम पेज पर सिटी स्लिप लिंक पर क्लिक करें।
- इसके बाद निर्धारित लॉगिन क्रेडेंशियल को दर्ज करके सबमिट बटन पर क्लिक करें।
- इसके बाद आपकी स्क्रीन पर एग्जाम सिटी स्लिप डाउनलोड हो जाएगी।
- अंत में भविष्य के लिए इसका एक प्रिंट आउट भी अवश्य निकाल लें।
यह भी पढ़ें: CG Excise Admit Card 2025: आबकारी आरक्षक परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी, यहां देखें डाउनलोड करने का तरीका
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।