Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    RSMSSB CHO DV Schedule: 16 अक्टूबर से शुरू होंगे राजस्थान सीएचओ भर्ती के लिए डीवी राउंड, पढ़ें पूरी डिटेल

    Updated: Fri, 11 Oct 2024 05:40 PM (IST)

    राजस्थान सीएचओ भर्ती के लिए डीवी राउंड में शामिल होने जा रहे कैंडिडेट्स को सलाह दी जाती है कि सभी शैक्षणिक दस्तावेजों का सेट अपने पास रख लें जिससे मांगे जाने पर उसे फौरन दिखा सके। ध्यान रहें कि अगर किसी भी डॉक्यूमेंट इनके पास नहीं मिलता है तो फिर उन्हें मुश्किल हो सकती है। इसलिए समय रहते पहले सभी दस्तावेज तैयार कर लें।

    Hero Image
    राजस्थान सीएचओ भर्ती डीवी राउंड से जुड़ी डेट देखने के लिए पोर्टल पर विजिट करें।

    RSMSSB CHO DV Schedule: राजस्थान कम्युनिटी हेल्थ ऑफिसर भर्ती के लिए आयोजित होने वाले डीवी राउंड की डेट्स जारी कर दी गई हैं। राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSMSSB ) ने अपनी आधतिकारिक वेबसाइट सीएचओ पद के लिए दस्तावेज सत्यापन की तारीख जारी की है। इसके मुताबिक, यह 16 अक्टूबर, 2024 से 29 अक्टूबर, 2024 के बीच आयोजित कराए जाएंगे। अभ्यर्थी ध्यान दें कि पहले 16 से 18 अक्टूबर, 2024 तक डॉक्यूमेंट्स वैरीफिकेशन होगा। इसके बाद 21 तारीख से यह राउंड शुरू होगा, जो कि 29 तारीख तक चलेगा। इसलिए कैंडिडेट्स को सलाह दी जाती है कि आधिकारिक नोटिफिकेशन में वे अच्छी तरह से अपने रोल नंबर, नाम के आधार पर यह देख लें कि उनका डीवी राउंड किस दिन होगा। योग्य उम्मीदवार शेड्यूल चेक करने के लिए आधिकारिक वेबसाइट rsmssb.rajasthan.gov.in पर विजिट कर सकते हैं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    इस डायरेक्ट लिंक पर क्लिक करके पढ़ें आधिकारिक सूचना

    RSMSSB CHO DV Schedule 2024: राजस्थान सीएचओ शेड्यूल चेक करने के लिए फॉलो करें ये स्टेप्स

    राजस्थान सीएचओ शेड्यूल देखने के लिए सबसे पहले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट rsmssb.rajasthan.gov.in पर जाएं। अब होमपेज पर समाचार अधिसूचना पर जाएं। अब 'सीएचओ भर्ती 2022 दस्तावेज़ सत्यापन के पहले चरण के लिए समय सारिणी' पर क्लिक करें। शेड्यूल जांचें। भविष्य के संदर्भ के लिए प्रिंट आउट ले लेकर रख लें।

    RSMSSB CHO DV Schedule 2024: राजस्थान सीएचओ वैकेंसी 

    इस भर्ती अभियान के माध्यम से कुल 5261 सीएचओ पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। लिखित परीक्षा 3 मार्च 2024 को आयोजित की गई थी। वहीं, अब चयनित उम्मीदवारों के लिए डॉक्यूमेंट्स वैरीफिकेशन राउंड आयोजित किया जा रहा है। इस वैकेंसी से जुड़ी सब डिटेल जानने के लिए अभ्यर्थी पोर्टल पर विजिट कर सकते हैं। 

    बता दें कि हाल ही में राजस्थान रिसर्च असिस्टेंट के पदों पर भर्ती निकाली गई है।  राजस्थान लोक सेवा आयोग  (आरपीएससी) की ओर से निकाली गई इस वैकेंसी के लिए आवेदन की प्रक्रिया अगले सप्ताह से शुरू हो रही है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार 15 अक्टूबर, 2024 से 13  नवंबर, 2024 के बीच अप्लाई कर सकते हैं। उम्मीदवार ध्यान रखें कि अंतिम तिथि के बाद आवेदन स्वीकार नहीं होंगे। इस वैकेंसी के माध्यम से कुल 26 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। इस भर्ती के लिए उम्मीदवार आरपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट चेक कर सकते हैंं। इसमे दिए गए निर्देशों और नियमों के अनुसार अप्लाई कर सकते हैं। नियमों की अनदेखी करने वाले अभ्यर्थी के आवेदन पत्र स्वीकार नहीं किए जाएंगे।